होम / पर्सनल फाइनेंस / Tax Harvesting: जानिए कैसे निवेशक कर सकते हैं अपनी टैक्स देनदारी कम?

Tax Harvesting: जानिए कैसे निवेशक कर सकते हैं अपनी टैक्स देनदारी कम?

टैक्स हार्वेस्टिंग एक प्रभावी तरीका है, जिसके द्वारा निवेशक अपनी टैक्स देनदारी को कम कर सकते हैं. हालांकि, इसके लिए सही समय पर और सही रणनीति के साथ निवेश की आवश्यकता होती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अगर आप शेयर बाजार या म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है. दरअसल, निवेशक टैक्स बचाने के लिए टैक्स हार्वेस्टिंग (Tax Harvesting) का इस्तेमाल कर सकते हैं. यह तरीका अमेरिका, यूरोप, और भारत जैसे देशों में निवेशकों के बीच लोकप्रिय है. टैक्स हार्वेस्टिंग द्वारा निवेशक अपनी टैक्स देनदारी को कम कर सकते हैं, और यह विशेष रूप से तब फायदेमंद होता है जब उनके पोर्टफोलियो में कुछ निवेश घाटे में हो. इस खबर में हम जानेंगे कि टैक्स हार्वेस्टिंग क्या होती है, और इसके माध्यम से कैसे निवेशक अपनी टैक्स देनदारी को कम कर सकते हैं? 

टैक्स हार्वेस्टिंग क्या होती है?  
जब कोई निवेशक किसी स्टॉक या म्यूचुअल फंड में निवेश करता है, तो उस निवेश से होने वाले मुनाफे पर उसे कैपिटल गेन टैक्स देना पड़ता है, लेकिन अगर किसी निवेश में घाटा हो रहा है, तो उस घाटे को टैक्स बचाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. इसे टैक्स हार्वेस्टिंग कहा जाता है. इसके लिए निवेशक को अपनी घाटे वाली पोजीशन को उसी वित्तीय वर्ष में बेचना होता है, ताकि वह टैक्स बचा सकें. उदाहरण के तौर पर, कई निवेशक मार्च 31, 2025 से पहले अपनी घाटे वाली पोजीशन को बेचकर अपनी टैक्स देनदारी कम करने का प्रयास कर रहे हैं.  

टैक्स हार्वेस्टिंग का तरीका  
एक्सपर्ट्स के अनुसार, टैक्स हार्वेस्टिंग एक ऐसी स्ट्रैटेजी है, जिससे निवेशक अपनी टैक्स देनदारी को कम कर सकते हैं. अमेरिका जैसे देशों में यह तरीका बहुत लोकप्रिय है और भारतीय निवेशक भी इसका फायदा उठा सकते हैं. टैक्स हार्वेस्टिंग का तरीका इस प्रकार काम करता है:  

1. अंडरपरफॉर्मिंग स्टॉक्स या फंड को बेचना: निवेशक को कैपिटल लॉस दिखाने के लिए उन स्टॉक्स या फंड को बेचना होता है जो अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं.  
2. कैपिटल गेन से ऑफसेट करना: इस लॉस को आप इक्विटी, रियल एस्टेट, या अन्य निवेशों के कैपिटल गेन से ऑफसेट कर सकते हैं.  
3. लॉस को कैरी फॉरवर्ड करना:  अगर इस वित्तीय वर्ष में कोई कैपिटल गेन नहीं है, तो आप इस लॉस को अगले 8 साल तक कैरी फॉरवर्ड कर सकते हैं. इसका मतलब है कि भविष्य में जब भी आपको मुनाफा होगा, तो आपकी टैक्स देनदारी घट जाएगी.  
4. इक्विटी की खरीद: अगर आप अपना निवेश जारी रखना चाहते हैं, तो आप वही असेट दो दिन बाद फिर से खरीद सकते हैं.  

टैक्स हार्वेस्टिंग के महत्वपूर्ण पहलू 
टैक्स हार्वेस्टिंग के दौरान कुछ महत्वपूर्ण बातें ध्यान में रखनी चाहिए:  

- सैलरी इनकम पर ऑफसेट नहीं: आप लॉस को सैलरी इनकम के बदले ऑफसेट नहीं कर सकते. इसका मतलब यह है कि सैलरी पर टैक्स छूट नहीं मिल सकती.  
- केवल कैपिटल असेट्स के लिए: यह सिर्फ इक्विटी, रियल एस्टेट और अन्य कैपिटल असेट्स के लिए लागू है.  
- डेरिवेटिव गेन: डेरिवेटिव गेन में लॉस को कैरी फॉरवर्ड करने की रियायत नहीं मिलती है.  

म्यूचुअल फंड्स और ETFs में टैक्स हार्वेस्टिंग
अगर बात करें म्यूचुअल फंड्स या ETFs की, तो टैक्स हार्वेस्टिंग इनमें बहुत आसान होती है. इन फंड्स को बेचकर उसी कैटेगरी में दूसरा फंड खरीदा जा सकता है. वहीं, स्टॉक निवेशकों को दो दिन का इंतजार करना पड़ता है, या फिर वे उस इंडस्ट्री की किसी प्रतिस्पर्धी कंपनी का स्टॉक खरीद सकते हैं.  

 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

20 hours ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

3 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

5 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

5 days ago


बड़ी खबरें

लगातार चौथे दिन चढ़ा बाजार, गिफ्ट निफ्टी 23,500 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 19.63 अंक की गिरावट के साथ 74,294.96 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 75.80 अंक की बढ़त के साथ 23,346.40 पर बंद हुआ था.

2 hours ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

1 hour ago

ONGC की ‘समुद्र मंथन’ में पहली सफलता, महानदी बेसिन में मिली प्राकृतिक गैस

ONGC ने बताया कि महानदी बेसिन में ‘समुद्र मंथन’ अभियान के तहत खोदा गया यह उसका पहला कुआं है. MN-DW18-1-H-D नाम के इस कुएं को 1,623 मीटर की लक्षित गहराई तक खोदा गया था.

1 hour ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

20 hours ago

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

18 hours ago