होम / पर्सनल फाइनेंस / म्यूचुअल फंड नियमों में SEBI ने किया बड़ा बदलाव, निवेशकों को जुर्माने से मिलेगी राहत

म्यूचुअल फंड नियमों में SEBI ने किया बड़ा बदलाव, निवेशकों को जुर्माने से मिलेगी राहत

अगर आप भी म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं तो ये खबर आपके बहुत काम की हो सकती है जिसका सीधा असर आपके जेब पर दिखाई देगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

सेबी ने म्युचुअल फंड निवेशकों के लिए नियमों में बदलाव किया है. इस नियम को दिसंबर से लागू कर दिया गया है. जिसका फायदा अब निवेशक उठा सकेंगे. अब निवेशक SIP को भुगतान की तारीख से 3 दिन पहले बंद कर सकेंगे. या फिर चाहें तो उसे रोक सकेंगे. जिसके बाद म्युचुअल फंड कंपनी को (T+2) के भीतर इसमें जो भी प्रक्रिया होती हैं उसे पूरा करना होगा. इसका फायदा ये होगा कि निवेशक जुर्माना या किसी भी अन्य प्रकार की वित्तीय समस्याओं से बच सकेंगे.

पहले कैसी थी प्रक्रिया?

इस नियम से पहले SIP को रद्द कराने के लिए निवेशकों को 10 दिन पहले (वर्किंग डे) पहले आवेदन करना होता था. जिसके कारण कभी-कभी किस्त बाउंस तक हो जाती था. जिससे निवेशकों को ECS या फिर मैंडेट रिटर्न चार्ज देना होता था. जिसका असर निवेशकों पर पड़ता था. इसको देखते हुए सेबी ने नियमों में बदलाव किया है.

निवेशकों के लिए कैसे होगा फायदेमंद?

मान लीजिए कि किसी के निवेशक को 10,000 रुपये का किस्त हर महीने देना है. जिसकी तारीख 1 है. अगर उसके पास इस तारीख तक पर्याप्त पैसे नहीं हैं तो ऐसे कंडीशन में निवेशक 1 तारीख से 3 दिन पहले अपने SIP को रोकने के लिए आवेदन कर सकता है. जिससे वह किसी भी अतिरिक्त शुल्क से बच सकेगा.

म्यूचुअल फंड कंपनियों के लिए निर्देश

•    कंपनियों को अब 2 वर्किंग डे के भीतर ऑटो डेबिट या ECS निर्देशों को रद्द करना होगा.
•    फर्स्ट टाइम SIP की किस्त छूटने पर उसे निवेशक को सूचित करना होगा.
•    अगर निवेशक लगातार 3 किस्त चूक जाता है तो उसकी SIP बंद कर दी जाएगी. ये सब उसे, निवेशक को बताना होगा.
•    जब SIP रद्द होगी उसकी सूचना मैसेज के जरिए निवेशकों को देनी होगी.
•    सभी प्लेटफॉर्म पर SIP रद्द करने का विकल्प उपलब्ध कराना होगा.

निवेशकों के लिए बड़ी राहत 

सेबी का यह फैसला म्यूचुअल फंड उद्योग में पारदर्शिता और निवेशकों के अधिकारों को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है. जानकारों का कहना है कि इस नए नियम से एसआईपी निवेशकों को बड़ा फायदा मिलेगा. अब उन्हें जुर्माने का डर नहीं रहेगा और वे अपने निवेश पर बेहतर नियंत्रण रख सकेंगे. यह कदम न केवल निवेशकों की सुविधा बढ़ाएगा, बल्कि उन्हें वित्तीय योजना बनाने में भी मदद करेगा.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

20 hours ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

3 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

5 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

5 days ago


बड़ी खबरें

लगातार चौथे दिन चढ़ा बाजार, गिफ्ट निफ्टी 23,500 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 19.63 अंक की गिरावट के साथ 74,294.96 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 75.80 अंक की बढ़त के साथ 23,346.40 पर बंद हुआ था.

2 hours ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

1 hour ago

ONGC की ‘समुद्र मंथन’ में पहली सफलता, महानदी बेसिन में मिली प्राकृतिक गैस

ONGC ने बताया कि महानदी बेसिन में ‘समुद्र मंथन’ अभियान के तहत खोदा गया यह उसका पहला कुआं है. MN-DW18-1-H-D नाम के इस कुएं को 1,623 मीटर की लक्षित गहराई तक खोदा गया था.

1 hour ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

20 hours ago

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

18 hours ago