✕

होम / पर्सनल फाइनेंस / 5 साल की FD पर SBI या Post Office, जानिए कहां मिलेगा आपको ज्यादा मुनाफा?

5 साल की FD पर SBI या Post Office, जानिए कहां मिलेगा आपको ज्यादा मुनाफा?

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) मौजूदा समय में 5 साल की एफडी पर 6.75 प्रतिशत की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है. वहीं, पोस्ट ऑफिस आपको 7.5 प्रतिशत के हिसाब से रिटर्न देगा. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अगर आपको लंबे समय के लिए कहीं निवेश करना चाहते हैं और ज्यादा रिस्क भी नहीं लेना चाहते, तो आप फिक्‍स्‍ड डिपॉजिट (FD) का विकल्प चुन सकते हैं. दरअसल, एफडी का सबसे बड़ा फायदा ये है कि ये निवेश का एक सुरक्षित तरीका है और इस पर बाजार के उतार-चढ़ाव का कोई असर नहीं पड़ता है. मतलब आपने जिस ब्याज दर पर अपनी रकम को निर्धारित अवधि के लिए लगाया है, तो उसी हिसाब से आपको पैसा वापस मिलेगा. तो चलिए जानते हैं देश का सबसे बड़ा बैंक एसबीआई और पोस्ट ऑफिस आपको 5 साल की एफडी पर कितना ब्याज दे रहे हैं और कहां एफडी कराना आपके लिए ज्यादा फायदेमंद होगा?

इतना ऑफर हो रहा ब्याज
आपको बता दें, मौजूदा समय में पोस्‍ट ऑफिस आपको 5 साल की एफडी पर 7.5 प्रतिशत के हिसाब से रिटर्न दे रहा है. वहीं, अगर आप स्‍टेट बैंक में एफडी कराएंगे तो आपको 6.75 प्रतिशत के हिसाब से रिटर्न मिलेगा. 

एसबीआई में मिलेगा इतना रिटर्न
अगर आप 5 सालों के लिए स्‍टेट बैंक में 2 लाख रुपये का निवेश करते हैं तो आपको 6.75 प्रतिशत के हिसाब से 79,500 रुपये का ब्‍याज मिलेगा. इस तरह मैच्‍योरिटी पर आपको कुल 2,79,500 रुपये मिलेंगे. वहीं, सीनियर सिटीजन को 5 साल के लिए 2 लाख रुपये के निवेश पर ज्यदा फायदा मिलेगा. उन्हें बैंक 5 साल की एफडी पर 7.25 प्रतिशत के हिसाब से ब्‍याज दे रहा है. ऐसे में उन्‍हें कुल 86,452 रुपये ब्‍याज के तौर पर मिलेंगे और इस तरह मैच्‍योरिटी पर कुल 2,86,452 रुपये मिलेंगे.

पोस्ट ऑफिस में मिलेगा इतना रिटर्न
पोस्‍ट ऑफिस मौजूदा समय में 7.5 प्रतिशत के हिसाब से ब्‍याज दे रहा है. ऐसे में अगर आप यहां 5 सालों के लिए 2 लाख रुपये का निवेश करते हैं तो मैच्‍योरिटी पर 89,990 रुपये ब्‍याज के रूप में मिलेंगे. इस तरह कुल 2,89,990 रुपये मैच्‍योरिटी पर मिलेंगे. वहीं, सीनियर सिटीजन को भी मैच्‍योरिटी पर इतनी ही रकम मिलेगी. ऐसे में देखा जाए तो 5 साल की एफडी पर एसबीआई से ज्यदा रिटर्न आपको पोस्‍ट ऑफिस में मिल रहा है. यहां एफडी कराने पर आपको 10,490 रुपये का फायदा होगा. 

इसे भी पढ़ें-Threads ऐप ने पूरा किया 1 साल, 17.5 करोड़ यूर्जस में भारतीय की संख्या सबसे अधिक


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

4 days ago

फिजिकल गोल्ड को सिर्फ 2 घंटे में डीमैट में बदल सकेंगे निवेशक, 15 अक्टूबर से NSE शुरू करेगा नई सुविधा

एनएसई इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट को बढ़ावा देने के लिए 15 अक्टूबर से पायलट प्रोजेक्ट शुरू करेगा. एक्सचेंज अगले एक साल में संग्रह केंद्रों का नेटवर्क भी तेजी से बढ़ाने की तैयारी में है.

5 days ago

टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, CBDT ने बढ़ाई ITR और टैक्स ऑडिट की डेडलाइन

CBDT के फैसले के बाद असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 से बढ़ाकर 21 अक्टूबर 2026 कर दी गई है.

1 week ago

बीमा बेचने के तरीके में बड़ा बदलाव! एजेंटों के कमीशन से लेकर मिस-सेलिंग तक IRDAI का नया प्लान

IRDAI ने सार्वजनिक बीमा रजिस्ट्री बनाने का प्रस्ताव भी रखा है. इसके जरिए ग्राहक बीमा उत्पाद, बीमा कंपनी और वितरक से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी एक जगह देख सकेंगे.

1 week ago

होम लोन तक महिलाओं की पहुंच बढ़ाने की पहल, IIFL होम फाइनेंस और JICA के बीच 15 करोड़ डॉलर की डील

कंपनी के अनुसार, भारत में वर्ष 2030 तक करीब 2.2 करोड़ अतिरिक्त घरों की मांग बढ़ने का अनुमान है. वहीं, मौजूदा समय में देश में आवास ऋण लेने वालों में महिलाओं की हिस्सेदारी करीब 30 फीसदी है.

1 week ago


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

10 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

10 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

7 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

9 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

9 hours ago