✕

होम / पर्सनल फाइनेंस / SBI ने लॉन्च की ‘अमृत वृष्टि’ डिपॉजिट स्कीम, निवेशकों को मिलेगा बेहतर रिटर्न

SBI ने लॉन्च की ‘अमृत वृष्टि’ डिपॉजिट स्कीम, निवेशकों को मिलेगा बेहतर रिटर्न

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अमृत वृष्टि (SBI Amrit Vrishti) नाम से एक नई टर्म डिपॉजिट स्कीम शुरू की है. ये उन निवेशकों के लिए एक बेहतर स्कीम है जो अपनी बचत पर स्थिर रिटर्न चाहते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अगर आप कहीं ऐसी जगह निवेश करना चाहते हैं, जो बिल्कुल सुरक्षित हो और उसमें आपको शत-प्रतिशत रिटर्न मिले. तो आप फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) का विकल्प चुन सकते हैं, ये बिल्कुल सुरक्षित निवेश है, इसलिए ये भारतीय निवेशकों के लिए सबसे पसंदीदा निवेश विकल्पों में से एक है. इसी को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अमृत वृष्टि (SBI Amrit Vrishti) नाम से एक नई टर्म डिपॉजिट स्कीम शुरू की है. इस स्कीम में निवेशक जबरदस्त रिटर्न पा सकते हैं. आपको बता दें, ये योजना 15 जुलाई, 2024 से लागू हो गई है. तो आइए जानते हैं इस स्कीम में आपको कब तक निवेश करना है और कितना आपको ब्याज मिलेगा?

इतना मिलेगा ब्याज

इस स्कीम के अंतर्गत आपको 444 दिनों के निवेश पर 7.25 प्रतिशत तक सालाना ब्याज पा सकते हैं. इतना ही नहीं इसमें वरिष्ठ नागरिकों को 0.50 प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज भी मिलेगा. यानी वरिष्ठ नागरिकों को इस टर्म डिपॉजिट स्कीम पर 7.75 प्रतिशत का ब्याज मिलेगा.

कब तक और कैसे कर सकते हैं निवेश?

अमृत वृष्टि योजना 31 मार्च, 2025 तक निवेश के लिए उपलब्ध है. निवेशक इस स्कीम में निवेश एसबीआई ब्रांच जाकर या योनो एसबीआई और योनो लाइट (मोबाइल बैंकिंग ऐप) और एसबीआई इंटरनेट बैंकिंग (आईएनबी) के जरिए कर सकते हैं. यह ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह के लेन-देन की सुविधा देता है.

पैसा बढ़ाने में मिलेगी मदद

एसबीआई के अनुसार ‘अमृत वृष्टि’ स्कीम टर्म डिपॉजिट योजना का एक नया वर्जन है, जिसे विभिन्न प्रकार के ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए डिजाइन किया गया है. इस स्कीम में निवेश से ग्राहकों को उनका पैसा बढ़ाने में मदद मिलेगी.

अमृत कलश एफडी भी है बेहतर विकल्प

एसबीआई की स्पेशल एफडी स्कीम अमृत कलश भी निवेश के लिए बेहतर विकल्प है. रिटेल ग्राहकों के लिए यह जमा योजना नियमित और वरिष्ठ नागरिकों के लिए उच्च ब्याज दर प्रदान करती है. बैंक ने अप्रैल 2024 में इसे लॉन्च किया था. इस स्पेशल एफडी में 30 सितंबर, 2024 तक निवेश कर सकते हैं. बैंक की वेबसाइट के मुताबिक यह योजना 400 दिनों के लिए है, जिसमें 7.10 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलता है. वहीं वरिष्ठ नागरिकों को इसमें 7.60 प्रतिशत तक ब्याज मिल सकता है.

BW Hindi के व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

4 days ago

फिजिकल गोल्ड को सिर्फ 2 घंटे में डीमैट में बदल सकेंगे निवेशक, 15 अक्टूबर से NSE शुरू करेगा नई सुविधा

एनएसई इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट को बढ़ावा देने के लिए 15 अक्टूबर से पायलट प्रोजेक्ट शुरू करेगा. एक्सचेंज अगले एक साल में संग्रह केंद्रों का नेटवर्क भी तेजी से बढ़ाने की तैयारी में है.

5 days ago

टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, CBDT ने बढ़ाई ITR और टैक्स ऑडिट की डेडलाइन

CBDT के फैसले के बाद असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 से बढ़ाकर 21 अक्टूबर 2026 कर दी गई है.

1 week ago

बीमा बेचने के तरीके में बड़ा बदलाव! एजेंटों के कमीशन से लेकर मिस-सेलिंग तक IRDAI का नया प्लान

IRDAI ने सार्वजनिक बीमा रजिस्ट्री बनाने का प्रस्ताव भी रखा है. इसके जरिए ग्राहक बीमा उत्पाद, बीमा कंपनी और वितरक से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी एक जगह देख सकेंगे.

1 week ago

होम लोन तक महिलाओं की पहुंच बढ़ाने की पहल, IIFL होम फाइनेंस और JICA के बीच 15 करोड़ डॉलर की डील

कंपनी के अनुसार, भारत में वर्ष 2030 तक करीब 2.2 करोड़ अतिरिक्त घरों की मांग बढ़ने का अनुमान है. वहीं, मौजूदा समय में देश में आवास ऋण लेने वालों में महिलाओं की हिस्सेदारी करीब 30 फीसदी है.

1 week ago


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

6 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

5 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

2 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

4 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

5 hours ago