होम / पर्सनल फाइनेंस / SBI ने ग्राहकों को दिया झटका! इन लोन पर बढ़ी ब्याज दरें

SBI ने ग्राहकों को दिया झटका! इन लोन पर बढ़ी ब्याज दरें

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक ने करोड़ों ग्राहकों को झटका दिया है, अब लोन लोन की किश्त ग्राहकों की जेब पर ज्यादा भारी पड़ने वाली हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अगर आप भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के ग्राहक हैं और लोन लेने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको झटका लग सकता है. दरअसल, एसबीआई ने अपने लोन की ब्याज दरें बढ़ा दी हैं. ऐसे में अब आपको कार, होम या पर्सनल लोन लेना थोड़ा महंगा पड़ेगा. तो चलिए जानते हैं अब आपको लोन लेने के लिए कितनी ज्यादा कीमत चुकानी होगी?

MCLR से लोन लेना महंगा
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) से मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेडिंग रेट्स (MCLR) से ल लोन लेना अब महंगा हो गया है. दरअस्ल, बैंक ने अपनी एमसीएलआर में बढ़ोतरी कर दी है. बैंक के इस कदम से एमसीएलआर से जुड़े सभी तरह के लोन की ईएमआई बढ़ जाएगी. बैंक की तरफ से बढ़ाई गई यह दर 15 जून से लागू हो गई हैं, हालांकि स्टेट बैंक के इस फैसले से रेपो रेट से जुड़े लोन पर कोई असर नहीं पड़ेगा. 

अब इतना चुकाना होगा लोन
एसबीआई ने एमसीएलआर में 10 बेसिस पॉइंट्स यानी 0.10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है. इस बढ़ोतरी के साथ एमसीएलआर से जुड़े सभी लोन जैसे होम लोन (Home loan), पर्सनल लोन (Personal loan) और कार लोन (Car loan) इन सभी की ईएमआई बढ़ाई गई हैं. एमसीएलआर में ये हुए बदलाव
1. ओवरनाइट एमसीएलआर बढ़कर 8.10 प्रतिशत हो गया है, जो पहले 8 प्रतिशत था.
2. एक और 3 महीने का एमसीएलआर 8.30 प्रतिशत हो गया, जो पहले 8.20 प्रतिशत था. 
3. छह महीने का एमसीएलआर 8.65 प्रतिशत हो गया, जो पहले 8.55 था.
4. एक साल का एमसीएलआर बढ़कर 8.75 प्रतिशत हो गया है, जो पहले 8.65 था. 
5. दो साल का एमसीएलआर 8.85 प्रतिशत हो गया, जो पहले 8.75  था. 
6. तीन साल का एमसीएलआर 8.95 प्रतिशत  हो गया, जो पहले 8.85 था.

क्या है एमसीएलआर?

कोई भी बैंक दो तरह से लोन देता है, पहला  रेपो लिंक्ड लोन या लेंडिंग रेट (RLLR) बेस्ड और दूसरा MCLR बेस्ड होता है. RLLR रिजर्व बैंक आधारित रेपो रेट से जुड़ा होता है. अगर रेपो रेट में बदलाव होगा तो इससे जुड़े लोन की ईएमआई भी बदल जाती है. वहीं, दूसरी ओर एमसीएलआर वह दर होती है जो बैंक अपनी तरफ से तय करते हैं.  यह बैंक का इंटरनल बेंचमार्क होता है, इसमें बैंक अपने फंड लागत के हिसाब से तय करते हैं कि लोन की ब्याज क्या होगी. इसमें कई तरह के फैक्टर शामिल होते हैं. इसमें बैंक अपने खर्चे और दूसरी लागत जोड़कर ईएमआई बनाते हैं. एमसीएलआर बेस्ड लोन की समीक्षा 6 महीने या एक साल में होती है.

इसे भी पढ़ें-इस राज्य में सरकारी अधिकारियों को अब नहीं मिलेगी फ्री बिजली, मुख्यमंत्री भी भरेंगे बिजली का बिल

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

18 hours ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

1 day ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

1 day ago

म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए इस हफ्ते 5 नए NFO, डिफेंस से रियल एस्टेट तक निवेश के विकल्प

15 सितंबर से एचडीएफसी म्यूचुअल फंड, इनवेस्को म्यूचुअल फंड, कोटक म्यूचुअल फंड और टाटा म्यूचुअल फंड के पांच नए फंड ऑफर (NFO) खुलेंगे.

3 days ago

बदलते बाजार में सेक्टर चुनने की टेंशन खत्म! कोटक का नया फंड लॉन्च, 1,000 रुपये से निवेश

नई योजना में अलग-अलग सेक्टर आधारित इक्विटी म्यूचुअल फंड योजनाओं में निवेश किया जाएगा, जरूरत के अनुसार किया जा सकेगा पोर्टफोलियो में बदलाव

6 days ago


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

19 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

8 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

8 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

9 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

10 hours ago