होम / पर्सनल फाइनेंस / SBI क्रेडिट कार्ड यूजर्स जल्द उठा लें रिवॉर्ड्स का लाभ, नहीं तो हो जाएगा नुकसान

SBI क्रेडिट कार्ड यूजर्स जल्द उठा लें रिवॉर्ड्स का लाभ, नहीं तो हो जाएगा नुकसान

एसबीआई कार्ड ने अपने कई क्रेडिट कार्ड पर मिलने वाले रिवार्ड्स के नियमों में बदलाव किया है. इससे एसबीआई कार्ड के यूजर्स को नुकसान होने वाला है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अगर आप अपनी हर छोट-मोटी जरूरतों को पूरा करने के लिए क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं. तो ये खबर आपके काम की हो सकती है. दरअसल, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने क्रेडिट कार्ड रिवार्ड्स से जुड़े नियमों में बदलाव किया है. तो चलिए जानते हैं ये बदलाव क्या हैं और कब से लागू होंगे?

1 जून से नहीं मिलेंगे रिवॉर्ड्स
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने कुछ पेमेंट्स को रिवार्ड्स से अलग कर दिया है. यानी अब कुछ पेमेंट सर्विस पर यूजर्स को रिवॉर्ड पॉइंट्स नहीं मिलेंगे. एसबीआई कार्ड ने हाल ही में नोटिफाई किया है कि उसके कुछ क्रेडिट कार्ड सरकार से संबंधित ट्रांजैक्शन पर रिवॉर्ड पॉइंट नहीं देंगे. यह नया नियम 1 जून, 2024 से लागू होगा. यानी की सरकारी पेमेंट करने पर आपको रिवार्ड पॉइंट नहीं मिलेगा. ऐसे में अगर आपके कार्ड में कुछ रिवॉर्ड्स हैं, तो जल्द उनका यूज कर लें.

इन कार्ड्स पर नहीं मिलेंगे रिवॉर्ड्स
SBI अपने जिन क्रेडिट कार्डस (Credit Cards) में रिवॉर्ड्स की सुविधा बंद कर रही है, इनमें करीब 50 क्रेडिट कार्ड शामिल हैं. जैसे ऑरम, एसबीआई कार्ड एलीट, एसबीआई कार्ड एलीट एडवांटेज, एसबीआई कार्ड पल्स, सिंपलीक्लिक एडवांटेज एसबीआई कार्ड, सिम्पलीक्लिक एडवांटेज एसबीआई कार्ड, एसबीआई कार्ड प्राइम, एसबीआई कार्ड प्राइम एडवांटेज, एसबीआई कार्ड प्लैटिनम, एसबीआई कार्ड प्राइम प्रो, एसबीआई कार्ड प्लैटिनम एडवांटेज, गोल्ड एसबीआई कार्ड, गोल्ड क्लासिक एसबीआई कार्ड,गोल्ड डिफेंस एसबीआई कार्ड, गोल्ड एंड मोर एसबीआई कार्ड, गोल्ड एंड मोर एडवांटेज एसबीआई कार्ड, सिंपलीसेव एसबीआई कार्ड, सिंपलीसेव एम्प्लॉई एसबीआई कार्ड,  सिंपलीसेव एडवांटेज एसबीआई कार्ड, गोल्ड एंड मोर टाइटेनियम एसबीआई कार्ड, सिंपलीसेव प्रो एसबीआई कार्ड, कृषक उन्नति एसबीआई कार्ड, सिंपलीसेव मर्चेंट एसबीआई कार्ड, सिंपलीसेव यूपीआई एसबीआई कार्ड एसआईबी एसबीआई प्लैटिनम कार्ड, एसआईबी एसबीआई सिंपलीसेव कार्ड, केवीबी एसबीआई प्लैटिनम कार्ड, केवीबी एसबीआई गोल्ड एंड मोर कार्ड, केवीबी एसबीआई सिग्नेचर कार्ड, कर्नाटक बैंक एसबीआई प्लैटिनम कार्ड, कर्नाटक बैंक एसबीआई सिंपलीसेव कार्ड, कर्नाटक बैंक एसबीआई कार्ड प्राइम, इलाहाबाद बैंक एसबीआई कार्ड एलीट, इलाहाबाद बैंक एसबीआई कार्ड प्राइम, इलाहाबाद बैंक एसबीआई सिंपलीसेव कार्ड, सिटी यूनियन बैंक एसबीआई कार्ड प्राइम, सिटी यूनियन बैंक सिंपलीसेव एसबीआई कार्ड, सेंट्रल बैंक एसबीआई कार्ड एलीट, सेंट्रल बैंक एसबीआई कार्ड प्राइम, सेंट्रल बैंक सिंपलीसेव एसबीआई कार्ड, यूको बैंक एसबीआई कार्ड प्राइम, यूको बैंक सिंपलीसेव एसबीआई कार्ड, यूको बैंक एसबीआई कार्ड एलीट, पीएसबी एसबीआई कार्ड एलीट, पीएसबी एसबीआई कार्ड प्राइम, पीएसबी एसबीआई सिंपलीसेव शामिल हैं. 

कब शुरू हुए थे एसबीआई कार्ड?
आपको बता दें, एसबीआई कार्ड्स एंड पेमेंट सर्विसेज लिमिटेड की स्थापना 15 मई, 1998 को एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के रूप में हुई थी. इसके बाद 20 अगस्त, 2019 को यह एक पब्लिक लिमिटेड एंटिटी में परिवर्तित हो गया. कंपनी का प्राइमरी बिजनेस फोकस कंज्यूमर क्रेडिट कार्ड जारी करना है. 

ये क्रेडिट कार्ड किया था लॉन्च
एसबीआई कार्ड की ओर से यह कदम अपनी लेटेस्ट ट्रैवल- केंद्रित कोर क्रेडिट कार्ड सीरीज, एसबीआई कार्ड माइल्स (SBI Card MILES) की शुरुआत के तुरंत बाद उठाया गया है. इस सीरीज में एसबीआई कार्ड माइल्स एलीट (SBI Card MILES ELITE), एसबीआई कार्ड माइल्स प्राइम (SBI Card MILES PRIME) और एसबीआई कार्ड माइल्स जैसे वेरिएंट शामिल हैं. ये क्रेडिट कार्ड ट्रैवल करने वाले यूजर्स पर फोकस्ड हैं. इसके जरिए कंपनी का लक्ष्य यात्रियों की बढ़ती जरूरतों को पूरा करना है, इन कार्ड के यूजर्स को कई तरह के फायदे मिलते हैं.

BW Hindi के व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें.


 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

9 hours ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

3 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

4 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

5 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

5 days ago


बड़ी खबरें

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

9 hours ago

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

8 hours ago

भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर से लागू, 100% भारतीय निर्यात को मिलेगी शुल्क-मुक्त पहुंच

पीयूष गोयल ने कहा कि भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर को दशहरा के दिन प्रभावी होगा. समझौते के तहत न्यूजीलैंड भारतीय उत्पादों के लिए अपने बाजार में शुल्क-मुक्त पहुंच उपलब्ध कराएगा.

8 hours ago

मझगांव डॉक बनाएगी आंध्र प्रदेश में नया ग्रीनफील्ड शिपयार्ड, ₹15,000 करोड़ निवेश की तैयारी

दुगराजपट्टनम में प्रस्तावित शिपयार्ड की सालाना क्षमता 1.2 मिलियन ग्रॉस टनेज होगी. कंपनी अगले 5 से 7 वर्षों में इस परियोजना पर करीब ₹15,000 करोड़ खर्च करेगी, जिससे करीब 45,000 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है.

9 hours ago

टाटा ग्रुप में LIC की हिस्सेदारी ₹1 लाख करोड़ के पार, चंद्रशेखरन के दूसरे कार्यकाल में इन शेयरों में बढ़ा निवेश

प्राइम डेटाबेस के आंकड़ों के मुताबिक, जून 2022 के बाद टाटा ग्रुप की 14 लिस्टेड कंपनियों में से 10 में LIC की हिस्सेदारी बढ़ी है.

9 hours ago