होम / पर्सनल फाइनेंस / नौकरीपेशा लोगों को 15 जून के बाद भरना चाहिए Income Tax रिटर्न, जानते हैं क्यों?

नौकरीपेशा लोगों को 15 जून के बाद भरना चाहिए Income Tax रिटर्न, जानते हैं क्यों?

इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. इसकी आखिरी तारीख 31 जुलाई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करने की आखिरी तारीख धीरे-धीरे नजदीक आ रही है. ऐसे में क्या आपको इस बात की जानकारी है कि नौकरीपेशा लोगों को 15 जून के बाद आईटीआर भरने के कई फायदे होते हैं? अगर नहीं, तो चलिए आज आपको इसकी पूरी जानकारी देते हैं.

आईटीआर की आखिरी तारीख 31 जुलाई

वित्त वर्ष 2023-24 (AY 2024-25) के लिए ऑनलाइन आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. टैक्स रिटर्न को जल्दी और आसानी से दाखिल करने के लिए आईटीआर फॉर्म भी 1अप्रैल को जारी हो गए हैं. इसकी आखिरी तारीख 31 जुलाई है, लेकिन नौकरीपेशा लोगों को 15 जून के बाद ही आईटीआर फाइल करना चाहिए.

15 जून के बाद ही क्यों भरें आईटीआर?
आईटीआर फॉर्म इस समय ऑनलाइन एक्टिव हो चुके हैं. वहीं, नौकरीपेशा लोगों को 15 जून के बाद आईटीआर भरने की सलाह इसलिए दी जाती है, क्योंकि इस दिन तक उनके Form-26AS या एनुअल इंफॉर्मेशन स्टेटमेंट्स (एआईएस) भी इनकम टैक्स विभाग की साइट पर उपलब्ध हो जाते हैं. ये पूरी तरह अपडेटेड होते हैं और वेतनभोगी व्यक्तियों को इस तारीख से 15 दिनों के भीतर अपना TDS प्रमाणपत्र मिल जाता है. इससे उनके लिए इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने में आसानी होती है.

अधूरी जानकारी के लिए भरना पड़ सकता है जुर्माना

आपको बता दें, अधूरी जानकारी के आधार पर रिटर्न दाखिल करने वाले करदाताओं को अगर जानकारी न होने के कारण आय कम बताई जाती है, तो उन पर जुर्माना लगाया जा सकता है. ऐसे में 15 जून तक इंतजार करना समझदारी है. वैसे भी नौकरीपेशा लोगों के पास वित्त वर्ष 2023-24 (एवाई 2024-25) के लिए आयकर रिटर्न दाखिल करने के लिए 31 जुलाई, 2024 तक का समय है.

इसे भी पढ़ें-Swiggy ने Himanshu Mendiratta को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

इस तारीख तक संशोधित आईटीआर कर सकते हैं दाखिल

टैक्सपेयर्स को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि फॉर्म 16/फॉर्म 16ए में दिखाया गया टैक्स डिडक्शन एआईएस और फॉर्म 26एएस में दिखाए गए टैक्स से मेल खाता हो. बेमेल होने पर टैक्सपेयर्स के लिए परेशानी खड़ी हो सकती है. मूल्यांकन अधिकारी इसे आय की गलत रिपोर्टिंग या कम रिपोर्टिंग कह सकते हैं. इसके लिए जुर्माना आय पर देय कर का 50 से 200 प्रतिशत के बीच होता है. यह जुर्माना आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 270A के तहत लगाया जाता है. हालांकि, अगर किसी व्यक्ति को पता चलता है कि उसने गलत आय जानकारी के आधार पर आईटीआर दाखिल किया है, तो वह 31 दिसंबर, 2024 तक संशोधित आईटीआर दाखिल कर सकता है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

1 day ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

4 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

5 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

5 days ago


बड़ी खबरें

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

15 minutes ago

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

2 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

1 hour ago

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

2 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग के समर्थन में उतरे शापूर मिस्त्री, टाटा ट्रस्ट्स से मांगा सहयोग

शापूरजी पलोनजी (SP) ग्रुप के पास टाटा संस की 18.37 फीसदी हिस्सेदारी है. समूह लंबे समय से इस हिस्सेदारी में अधिक तरलता चाहता है, क्योंकि उसकी होल्डिंग और ऑपरेटिंग कंपनियों पर बड़ी मात्रा में कर्ज है.

2 hours ago