होम / पर्सनल फाइनेंस / RBI की नई गाइडलाइन से मिलेगा बड़ा फायदा: होम लोन पर ब्याज दर और घटेगी

RBI की नई गाइडलाइन से मिलेगा बड़ा फायदा: होम लोन पर ब्याज दर और घटेगी

RBI के इस बदलाव से लाखों होम लोन ग्राहकों को राहत मिलेगी. क्रेडिट स्कोर सुधारने वालों को तुरंत कम ब्याज दर का फायदा मिलेगा, जिससे EMI का बोझ घटेगा और लोन चुकाने की क्षमता बेहतर होगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 9 months ago

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने फ्लोटिंग-रेट लोन वाले लाखों ग्राहकों को बड़ी राहत देते हुए स्प्रेड नियमों में बड़ा बदलाव किया है. नए नियमों के साथ अब ब्याज दर कम होने के लिए तीन साल तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा. जैसे ही आपका क्रेडिट स्कोर सुधरेगा, वैसे ही कम ब्याज दर का फायदा सीधे आपकी EMI में दिखने लगेगा. यह बदलाव घरेलू बजट से लेकर लंबे समय वाले होम लोन तक, हर उधारकर्ता की जेब में सीधी बचत करने वाला साबित हो सकता है.

स्प्रेड बदलने के नियमों में बड़ा बदलाव

फ्लोटिंग-रेट लोन पर बैंक ब्याज दो आधारों पर तय करते हैं. पहला बाहरी बेंचमार्क जैसे RBI रेपो रेट या टी-बिल यील्ड. दूसरा बेंचमार्क होता है बैंक का स्प्रेड, जो क्रेडिट रिस्क और कॉस्ट को कवर करता है. नई गाइडलाइन के तहत RBI ने स्प्रेड रिव्यू में बदलाव किया है. अब अगर किसी ग्राहक का क्रेडिट स्कोर बेहतर हुआ है, तो बैंक तुरंत स्प्रेड कम कर कम ब्याज दर दे सकते हैं. पहले इसके लिए 3 साल का लॉक-इन पीरियड होता था.

कैसे मिलेगा कम ब्याज का लाभ

ग्राहक को अपने क्रेडिट स्कोर की निगरानी करते रहना होगा. अगर स्कोर बढ़ता है, तो वह बैंक से रेट कट की मांग कर सकता है. बैंक क्रेडिट असेसमेंट कर स्प्रेड घटा सकता है, जिससे ब्याज दर नीचे आएगी. कुछ मामलों में बैंक लोन का टेन्योर भी कम कर देते हैं, जिससे EMI में बचत होती है. लंबे समय वाले होम लोन में ब्याज दर में सिर्फ 0.25 प्रतिशत की कमी भी महीने में हजारों रुपये की बचत करा सकती है.

ग्राहक को खुद करनी होगी पहल

नई गाइडलाइन के अनुसार मौजूदा ग्राहक तभी लाभ उठा सकेंगे जब वे स्वयं बैंक से दर कम करने का अनुरोध करें. पहले नए ग्राहकों को तुरंत कम रेट मिल जाता था और पुराने ग्राहक रिव्यू का इंतजार करते थे. अब दोनों को बराबर मौका मिलेगा. क्रेडिट स्कोर सुधारते ही पुराने ग्राहक भी तुरंत कम ब्याज दर की मांग कर सकेंगे.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

20 hours ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

3 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

5 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

5 days ago


बड़ी खबरें

लगातार चौथे दिन चढ़ा बाजार, गिफ्ट निफ्टी 23,500 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 19.63 अंक की गिरावट के साथ 74,294.96 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 75.80 अंक की बढ़त के साथ 23,346.40 पर बंद हुआ था.

2 hours ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

1 hour ago

ONGC की ‘समुद्र मंथन’ में पहली सफलता, महानदी बेसिन में मिली प्राकृतिक गैस

ONGC ने बताया कि महानदी बेसिन में ‘समुद्र मंथन’ अभियान के तहत खोदा गया यह उसका पहला कुआं है. MN-DW18-1-H-D नाम के इस कुएं को 1,623 मीटर की लक्षित गहराई तक खोदा गया था.

1 hour ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

19 hours ago

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

18 hours ago