होम / पर्सनल फाइनेंस / UPI से करते हैं पेमेंट, तो जानिए ट्रांजेक्शन के लिए क्या है नियम?

UPI से करते हैं पेमेंट, तो जानिए ट्रांजेक्शन के लिए क्या है नियम?

Indian National Payment Corporation की ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार एक सामान्य यूपीआई के ट्रांजेक्शन की अधिकतम 1 लाख रुपये लिमिट तय है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आज के इस डिजिटल युग में हर कोई यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) पेमेंट करने लगा है. आपको बड़े-बड़े शोरूम से लेकर सब्जी की रेहड़ी वाले तक यूपीआई का इस्तेमाल करते दिख जाएंगे. फोन में यूपीआई ऐप के साथ पैसे ट्रांसफर करने का यह काम सेकेंड्स का हो जाता है और पैसे प्राप्त करने वाले को भी काफी आसानी रहती है. ऐसे में क्या आपने कभी सोचा है कि यूपीआई से एक दिन में कितने रुपये तक पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं? अगर नहीं तो चलिए आज आपको इसकी पूरी जानकारी देते हैं. 

NPCI ने तय की है यूपीआई ट्रांजेक्शन लिमिट
दरअसल, भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (National Payments Corporation of India) यूपीआई के लिए ट्रांजेक्शन की एक लिमिट तय की हुई है. इस लिमिट को ध्यान में रखते हुए ही यूपीआई के जरिए पेमेंट की जा सकती है. अग अलग पेमेंट के लिए अलग अलग लिमिट तय हैं.

1. नॉर्मल यूपीआई ट्रांजेक्शन- भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (National Payments Corporation of India) की ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार नॉर्मल यूपीआई के लिए प्रति ट्रांजेक्शन लिमिट अधिकतम 1 लाख रुपये तक है. 


2. स्पेसिफिक कैटेगरी- कैपिटल मार्केट, कलेक्शन, इंश्योरेंस में यूपीआई ट्रांजेक्शन के साथ यही लिमिट बढ़कर 2 लाख रुपये हो जाती है. वहीं, आईपीओ (Initial Public Offering) और रिटेल डायरेक्ट स्कीम के लिए यूपीआई टांजेक्शन की लिमिट 5 लाख रुपये प्रति ट्रांजेक्शन रखी गई है.

3. 8 दिसंबर 2023 से भारतीय रिजर्व बैंक ने शिक्षण संस्थानों और अस्पतालों को की जाने वाले यूपीआई पेमेंट की लिमिट 5 लाख रुपये कर दी है. आपको बता दें, 2023 से पहले शिक्षण संस्थानों और अस्पतालों के लिए यूपीआई पेमेंट की लिमिट 1 लाख रुपये थी.

4. पर्सन टू पर्सन यूपीआई ट्रांजेक्शन- पीटूपी यूपीआई ट्रांजेक्शन के लिए हर बैंक अपनी अलग शर्त रख सकता है. नियमों के अनुसार रोजाना 20 यूपीआई ट्रांजेक्शन किए जा सकते हैं. इसके बाद यूजर को ट्रांजेक्शन शुरू करने के लिए 24 घंटे तक इंतजार करना होगा. थर्ड-पार्टी यूपीआई ऐप के लिए केवल 10 ट्रांजेक्शन की अनुमति है.

 

5. यूपीआई की अधिकतम दैनिक ट्रांसफर सीमा बैंक दर बैंक 25,000 रुपये से लेकर 1 लाख रुपये के बीच हो सकती है. कुछ बैंकों ने यूपीआई ट्रांसफर की सीमा एक दिन के बजाय प्रति सप्ताह या प्रति माह निर्धारित की है. 

इसे भी पढ़ें-शेयर बाजार ने तेल व गैस कंपनियों पर लगाया लाखों का जुर्माना, जानिए इसकी वजह

यूपीआई लेनदेन शुल्क 
यूपीआई का उपयोग करके व्यक्तिगत लेन-देन पर कोई शुल्क नहीं लिया जाता है. हालांकि 2,000 रुपये से अधिक के डिजिटल वॉलेट लेन-देन पर शुल्क लगेगा. उपयोगकर्ताओं को यह शुल्क नहीं देना पड़ता है, बल्कि व्यापारियों को इंटरचेंज शुल्क देना पड़ता है.

यूपीआई लेने-देन में क्या होका है इंटरचेंज शुल्क?
यूपीआई लेनदेन में  इंटरचेंज शुल्क वह लेनदेन फीस होती है, जो व्यापारी को तब चुकाना होता है, जब वह किसी ग्राहक के साथ लेनदेन करता है. जैसे अगर कोई ग्राहक किसी स्टोर पर पेटीम क्यूआर कोड का उपयोग करके यूपीआई के माध्यम से भुगतान करता है, तो व्यापारी को भुगतान सेवा प्रदाता यानी पेटीएम को इंटरचेंज फीस का भुगतान करना होता है. विभिन्न सेवाओं पर इंटरचेंज शुल्क 0.5-1.1 प्रतिशत की सीमा में लागू है. ईंधन भुगतान पर 0.5 प्रतिशत, डाकघर, दूरसंचार, उपयोगिताओं, कृषि और शिक्षा के लिए 0.7 प्रतिशत, सुपर मार्केट भुगतान के लिए 0.9 प्रतिशत और बीमा, म्यूचुअल फंड, सरकार और रेलवे के लिए 1 प्रतिशत इंटरचेंज शुल्क लागू है.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

1 day ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

4 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

5 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

5 days ago


बड़ी खबरें

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

14 minutes ago

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

2 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

1 hour ago

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

2 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग के समर्थन में उतरे शापूर मिस्त्री, टाटा ट्रस्ट्स से मांगा सहयोग

शापूरजी पलोनजी (SP) ग्रुप के पास टाटा संस की 18.37 फीसदी हिस्सेदारी है. समूह लंबे समय से इस हिस्सेदारी में अधिक तरलता चाहता है, क्योंकि उसकी होल्डिंग और ऑपरेटिंग कंपनियों पर बड़ी मात्रा में कर्ज है.

2 hours ago