होम / पर्सनल फाइनेंस / 22-23 का आईटीआर फाइल करने के लिए बचे हैं सिर्फ कुछ घंटे, नहीं किया तो होगी परेशानी 

22-23 का आईटीआर फाइल करने के लिए बचे हैं सिर्फ कुछ घंटे, नहीं किया तो होगी परेशानी 

31 दिसंबर इस रिटर्न को फाइल करने की आखिरी तारीख है. अगर आपने नहीं किया तो आपको इनकम टैक्‍स विभाग के नोटिस का सामना करना पड़ सकता है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

31 दिसंबर साल 2023 का आखिरी दिन है और साल 2024 आने वाला है, जिसके स्वागत की तैयारी भी पूरे जोर-शोर से चल रही है. लेकिन क्या आपने साल 2023 के अधूरे कामों को निपटा लिया है . 31 दिसंबर आपके 2022-23 के लिए दिए जाने वाले टैक्‍स की आखिरी तारीख है अगर आपने इसे कल तक नहीं भरा तो आप इसे पैनल्‍टी देकर भी नहीं भर पाएंगे.  

बिलेटेड टैक्‍स पेयर की आखिरी तारीख 
अगर आप टैक्स पेयर्स हैं और आपने वित्‍त वर्ष 2022-23 और एसेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल नहीं किया है तो आपको हम बता दें की 31 जुलाई 2023 का आखिरी दिन होगा जब आप इस रिटर्न को दाखिल कर सकते हैं. यह तारीख आपके लिए मायने रखती है, क्योंकि अगर आपने 31 दिसंबर 2023 को इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल नहीं किया तो आपको लेट फीस के साथ आईटीआर फाइल करने का आखरी मौका भी गवाना पड़ेगा, इसके साथ ही आईटीआर फाइल करने के अलावा आपके मूल आईटीआर में अगर कोई गलती हो गई है तो उसे सुधारने का भी यह आखरी मौका है.

पेनल्‍टी देकर भी नहीं कर पाएंगे भुगतान 
अगर आप टैक्स पेयर्स हैं और आपने वित्त वर्ष 2022-23 और एसेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल नहीं किया है इस काम को जल्‍दी क्योंकि आईटी विभाग के नोटिस जैसी परेशानियों का सामना आपको करना पड़ सकता है. अगर आपने ये मौका भी गंवा दिया तो आपको इनकम टैक्स एक्ट के क्षेत्र 23F के मुताबिक ₹5 लाख से कम की सालाना इनकम वाले लोगों को लेट आईटीआर फाइल करने पर ₹1000 का जुर्माना देना होगा.

इसके साथ ही ₹500000 से ज्यादा सालाना इनकम वाले लोगों को ₹5000 का जुर्माना देना पड़ेगा. ई फाइलिंग पूरा करने के बाद 30 दिन के अंदर ई वेरीफिकेशन के प्रक्रिया को भी पूरा करना होगा अगर यह सब आप नहीं करते हैं तो आपका आईटीआर को पूरा नहीं माना जाएगा और ई फाइलिंग की प्रक्रिया पूरी नहीं होगी. आपको बता दें कि लेट फीस के साथ इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करना मूल आईटीआर फाइल करने के जैसा ही है मात्र जुर्माने के तौर पर 1000 से ₹50000 तक की राशि सालाना इनकम के मुताबिक जमा करनी होगी. 

कैसे करें इसे दाखिल?  
अब आपको बताते हैं कि इसे आपको फाइल कैसे करना है. बिलेटेड इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने के लिए इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के ई फाइलिंग पोर्टल पर जाना होगा, उसके बाद आगे जाकर इनकम टैक्स रिटर्न का विकल्प चुनना होगा, फिर एसेसमेंट वर्ष का का चुनाव करें. जहां आपकेा न्यू फाइलिंग के विकल्प पर क्लिक करें.  यहां इंडिविजुअल के विकल्प का चुनाव किया जाता है, फिर इंडिविजुअल व्यक्ति को आइटीआर फॉर्म वन का चुनाव करना होगा और आगे लेट'एस गेट स्टार्टेड पर क्लिक करना है. अब आपके सामने इनकम टैक्स की सारी डिटेल्स खुल जाएगी फिर प्रक्रिया के वैलिडेशन के विकल्प को चुनना है. आपकी जितनी पेनल्टी बनती है उतनी जमा करने के बाद आपका बिलेटेड आईटीआर फाइल हो जाएगा.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

1 day ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

4 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

6 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

6 days ago


बड़ी खबरें

भारत में बढ़ रहा अल्जाइमर का खतरा, 2036 तक दोगुने हो सकते हैं डिमेंशिया के मरीज

शुरुआती लक्षणों को उम्र बढ़ने का सामान्य हिस्सा मानकर नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, विशेषज्ञों ने समय पर जांच और डॉक्टर से सलाह लेने की दी सलाह

10 minutes ago

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

1 hour ago

भारत, ईयू समेत 7 देशों ने P4M पहल शुरू की, संयुक्त राष्ट्र में सुधार पर दिया जोर

भारत, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील, बारबाडोस और केन्या ने न्यूयॉर्क में शुरू की ‘बहुपक्षवाद के लिए साझेदार’ पहल; अंतरराष्ट्रीय कानून, शांति और समावेशी विकास के लिए सहयोग बढ़ाने का लक्ष्य

25 minutes ago

भारत लॉन्च करेगा ₹1,000 करोड़ का पहला ब्लू बॉन्ड, समुद्री और जल परियोजनाओं को मिलेगा फंड

सागरमाला फाइनेंस कॉरपोरेशन अगले सप्ताह कर सकता है देश के पहले ब्लू बॉन्ड का इश्यू, पोर्ट कनेक्टिविटी, जहाज निर्माण और तटीय बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं को मिल सकता है वित्त

35 minutes ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

3 hours ago