होम / पर्सनल फाइनेंस / HDFC बैंक से अब लोन लेना हुआ महंगा, इतना बढ़ गया MCLR...

HDFC बैंक से अब लोन लेना हुआ महंगा, इतना बढ़ गया MCLR...

एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने अपने लोन की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है. बैंक ने अलग-अलग अवधि के लिए ब्याज दर बढ़ा दी हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अगर आपका खाता एचडीएफडी बैंक (HDFC Bank) में है और आप बैंक से लोन लेने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है. दरअसल, एचडीएफसी बैंक से लोन पर अब आपको पहले से ज्यादा कीमत चुकानी होगी. बैंक ने अपने लोन की ब्याज दरों (Interest Rate) में बढ़ोतरी कर दी है, जोकि 8 सितंबर से लागू भी हो गई हैं. तो आइए जानते हैं कि ये ब्याज दर क्यों और कितनी बढ़ गई हैं?

बैंक ने दी ये जानकारी
एचडीएफसी बैंक ने ब्याज दर में बढ़ोतरी को लेकर अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर जानकारी शेयर की है. वेबसाइट के अनुसार बैंक ने तीन महीने की अवधि के लिए मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट्स (MCLR) में पांच बेसिस पॉइन्ट्स की बढ़त की है. हालांकि यह दरें अलग-अलग अवधि के लिए बढ़ाई गई है.

ये हैं नई ब्याज दरें
एचडीएफसी बैंक की एमसीएलआर ब्याज दरें अब 9.10 प्रतिशत से लेकर 9.45 प्रतिशत तक हो गई है. तीन महीने के अवधि के अलावा बैंक ने किसी भी अन्य लोन दरों में बदलाव नहीं किया है. ओवरनाइट के लिए बैंक 9.10 प्रतिशत और एक महीने के लिए 9.15 प्रतिशत की दर पर लोन मुहैया कर रहा है. तीन महीने की अवधि पर बैंक ने 9.25 प्रतिशत से 9.30 प्रतिशत तक 5 बीपीएस की बढ़त की है. छह महीने की एमसीएलआर 9.40 प्रतिशत है. बैंक ने एक साल की एमसीएलआर को बढ़ाकर 9.45 प्रतिशत कर दिया है. वहीं, दो और तीन साल की एमसीएलआर 9.45 प्रतिशत हो गई है.

क्या है एमसीएलआर?
बैंक अपने लोन पर ग्राहकों से जो न्यूनतम ब्याज दर चार्ज करता है, उसे मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट्स (MCLR) कहते हैं. एमसीएलआर में किसी तरह के बदलाव का असर कार लोन, एजुकेशन लोन और होम लोन जैसे तमाम लोन की EMI पर पड़ा है. बैंक के इस फैसले के बाद ग्राहकों को सभी तरह के लोन अब ज्यादा रकम चुकानी होगी.

इसे भी पढ़ें-Happy Birthday: IPL टीम से लेकर रियल एस्टेट तक फैला है Raj Kundra का बिजनेस, इतनी है नेटवर्थ


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

23 hours ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

2 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

2 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

2 days ago

म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए इस हफ्ते 5 नए NFO, डिफेंस से रियल एस्टेट तक निवेश के विकल्प

15 सितंबर से एचडीएफसी म्यूचुअल फंड, इनवेस्को म्यूचुअल फंड, कोटक म्यूचुअल फंड और टाटा म्यूचुअल फंड के पांच नए फंड ऑफर (NFO) खुलेंगे.

4 days ago


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

3 hours ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

52 minutes ago

तेल कहां है, MCX?

अगर मुझे कभी भारत के सबसे बड़े कमोडिटी एक्सचेंज के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर करनी पड़े, तो वह कुछ ऐसी होगी. लापता बैरल्स का मामला.

14 minutes ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

1 hour ago

आधा राष्ट्र, पूर्ण मान्यता

कक्षा XII की छात्रा राजलक्ष्मी सिंह, मानवीय कारणों से अफगानिस्तान के वास्तविक सत्ता अधिकारियों के साथ जुड़ने और इस सवाल के बीच तनाव की पड़ताल करती हैं कि क्या इस तरह का जुड़ाव तालिबान शासन की वैधता को मान्यता देने तक बढ़ना चाहिए?

1 hour ago