होम / पर्सनल फाइनेंस / अब चांदी पर भी मिलेगा लोन! RBI ने जारी किए नए नियम, 1 अप्रैल 2026 से होंगे लागू

अब चांदी पर भी मिलेगा लोन! RBI ने जारी किए नए नियम, 1 अप्रैल 2026 से होंगे लागू

RBI का यह कदम उन निवेशकों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है जो चांदी में निवेश करते हैं. अब जरूरत पड़ने पर वे अपने चांदी के गहनों या सिक्कों के बदले त्वरित लोन प्राप्त कर सकेंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 10 months ago

अब तक केवल सोने के गहनों पर लोन की सुविधा मिलती थी, लेकिन अब भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एक बड़ा बदलाव किया है. नए नियमों के तहत ग्राहक अब अपने चांदी के गहनों या सिक्कों पर भी बैंक या फाइनेंस कंपनियों से लोन ले सकेंगे. ये प्रावधान ‘Reserve Bank of India Directions 2025’ के तहत जारी किए गए हैं और 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगे.

कौन-कौन दे सकेंगे सोना-चांदी पर लोन

RBI ने स्पष्ट किया है कि यह सुविधा केवल अधिकृत वित्तीय संस्थानों को दी जाएगी. इनमें शामिल हैं —

1. सभी कमर्शियल बैंक (सहित स्मॉल फाइनेंस और रीजनल रूरल बैंक)
2. अर्बन और रूरल कोऑपरेटिव बैंक
3. एनबीएफसी (NBFCs) और हाउसिंग फाइनेंस कंपनियां

किस प्रकार की चांदी और सोना होंगे पात्र

नए नियमों के अनुसार, लोन केवल ज्वैलरी या सिक्कों के रूप में रखे गए सोने या चांदी पर ही मिलेगा. शुद्ध बुलियन (यानी सिल्लियां), गोल्ड ETF या म्यूचुअल फंड यूनिट्स पर लोन की अनुमति नहीं होगी.

कितनी मात्रा तक गिरवी रख सकते हैं गहने या सिक्के

ग्राहक सीमित मात्रा तक ही गहनों या सिक्कों को गिरवी रख सकते हैं.

- सोने के गहने: अधिकतम 1 किलो तक
- चांदी के गहने: अधिकतम 10 किलो तक
- सोने के सिक्के: 50 ग्राम तक
- चांदी के सिक्के: 500 ग्राम तक

इस सीमा से अधिक मात्रा पर लोन लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

कितना मिलेगा लोन (Loan-to-Value Ratio)

RBI ने लोन की अधिकतम सीमा यानी LTV Ratio भी तय कर दी है. ₹2.5 लाख तक के लोन पर 85% तक, ₹2.5 से ₹5 लाख के लोन पर 80% तक और ₹5 लाख से अधिक के लोन पर 75% तक का लोन मिलेगा. उदाहरण के लिए, अगर आपके पास ₹1 लाख की चांदी है, तो आपको अधिकतम ₹85,000 तक का लोन मिल सकता है.

कैसे तय होगी सोने या चांदी की कीमत

गहनों या सिक्कों का मूल्यांकन बैंक या NBFC द्वारा किया जाएगा. मूल्य तय करने के लिए पिछले 30 दिनों की औसत क्लोजिंग कीमत या पिछले दिन की क्लोजिंग कीमत में से जो कम होगी, वही ली जाएगी. यह दर IBJA (India Bullion and Jewellers Association Ltd) या किसी मान्यता प्राप्त कमोडिटी एक्सचेंज की कीमत पर आधारित होगी. ध्यान देने योग्य बात यह है कि गहनों में लगे स्टोन या अन्य धातुओं का मूल्य इसमें शामिल नहीं होगा.

लोन प्रोसेस और सुरक्षा प्रावधान

लोन प्रक्रिया को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए कई दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं:

1. गहनों या चांदी की जांच लोन लेने वाले की मौजूदगी में होगी.
2. बैंक वैल्यूएशन की प्रमाणित रिपोर्ट देगा.
3. लोन एग्रीमेंट में फीस, नीलामी प्रक्रिया और रिफंड टाइमलाइन स्पष्ट रूप से लिखी जाएगी.
4. सभी दस्तावेज स्थानीय या ग्राहक की पसंदीदा भाषा में उपलब्ध कराए जाएंगे.
5. गिरवी रखे गए गहने बैंक के सुरक्षित वॉल्ट में रखे जाएंगे और समय-समय पर ऑडिट होगा.

लोन चुकाने के बाद गहनों की वापसी

RBI ने यह भी तय किया है कि लोन चुकाने के बाद बैंक को 7 कार्य दिवसों के भीतर गहने या चांदी वापस करनी होगी. यदि देरी बैंक की गलती से होती है, तो ग्राहक को ₹5,000 प्रतिदिन के हिसाब से मुआवजा देना होगा.

अगर लोन नहीं चुकाया गया तो क्या होगा

अगर ग्राहक समय पर लोन नहीं चुका पाता, तो बैंक पहले नीलामी का पूर्व नोटिस देगा. संपर्क न होने पर पब्लिक नोटिस जारी कर एक महीने का समय दिया जाएगा. नीलामी का रिजर्व प्राइस मौजूदा कीमत के 90% से कम नहीं होगा, और यदि दो बार नीलामी असफल रहती है, तो रिजर्व प्राइस 85% तक घटाया जा सकता है.

दो साल तक न लेने पर क्या होगा गहनों का

अगर लोन निपटाने के दो साल बाद तक ग्राहक अपने गहने या चांदी नहीं लेता है, तो बैंक उन्हें "अनक्लेम्ड कोलेटरल" घोषित करेगा. इसके बाद बैंक ग्राहक या उसके वारिसों से संपर्क करने के लिए विशेष अभियान चलाएगा.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

20 hours ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

3 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

5 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

5 days ago


बड़ी खबरें

लगातार चौथे दिन चढ़ा बाजार, गिफ्ट निफ्टी 23,500 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 19.63 अंक की गिरावट के साथ 74,294.96 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 75.80 अंक की बढ़त के साथ 23,346.40 पर बंद हुआ था.

2 hours ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

1 hour ago

ONGC की ‘समुद्र मंथन’ में पहली सफलता, महानदी बेसिन में मिली प्राकृतिक गैस

ONGC ने बताया कि महानदी बेसिन में ‘समुद्र मंथन’ अभियान के तहत खोदा गया यह उसका पहला कुआं है. MN-DW18-1-H-D नाम के इस कुएं को 1,623 मीटर की लक्षित गहराई तक खोदा गया था.

1 hour ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

20 hours ago

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

18 hours ago