होम / पर्सनल फाइनेंस / अब हर पॉलिसी पर मिलेगा लोन, IRDAI ने जारी किया सर्कुलर

अब हर पॉलिसी पर मिलेगा लोन, IRDAI ने जारी किया सर्कुलर

बीमा नियामक IRDAI ने बीमा कंपनियों को सभी लाइफ इंश्योरेंस के पॉलिसी सेविंग प्रोडक्ट्स पर लोन की सुविधा देने के लिए सर्कुलर जारी किया है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अगर आपके पास कोई लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी है, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है. दरअसल, अब आपको लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी के साथ लोन की सुविधा भी मिलेगी. बीमा नियामक भारतीय बीमा विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (IRDAI) ने एक सर्कुलर जारी करते हुए बीमा कंपनियों को लाइफ इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स की पॉलिसियों पर लोन देने के आदेश जारी किए हैं. इससे पॉलिसीधारकों को अगर कभी नकदी की जरूरत पड़ेगी, तो उन्हें काफी आसानी से लोन मिल जाएगा, तो चलिए जानते हैं आप कैसे इसका लाभ ले सकते हैं? 

इरडा ने क्या कहा?
इरडा ने जीवन बीमा पॉलिसी के संबंध में सभी विनियमों को एकीकृत करने वाले ‘मास्टर’ सरकुलर को जारी कर दिया है. रेग्यूलेटर ने किसी भी पॉलिसी के नियमों और शर्तों को रिव्यू करने के लिए फ्री-लुक की अवधि को भी बढ़ाकर 30 दिन कर दिया है, जो पहले 15 दिन था. इरडा ने कहा है कि सेरेंडर वैल्यू की पेशकश करने वाले सभी गैर लिंक्ड सेविंग प्रोडक्ट में पात्र सेरेंडर वैल्यू के आधार पर पॉलिसी लोन की सुविधा होगी. बता दें, सेरेंडर वैल्यू वह रकम है, जिसे पॉलिसी धारक किसी भी समय अपने जीवन बीमा पॉलिसी से निकाल सकता है. पॉलिसी धारक पात्र सेरेंडर वैल्यू के आधार पर लोन के लिए पात्र होंगे. 

इस स्थिति में नहीं मिलेगा लोन
सर्कुलर के अनुसीर ग्राहकों को यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्रोडक्ट के तहत लोन की अनुमति नहीं दी जाएगी. इरडा ने कहा है कि बीमाकर्ताओं को 30 दिन के भीतर बीमा लोकपाल के फैसले का पालन करना होगा, अगर बीमाकर्ता लोकपाल के फैसले का सम्मान नहीं करता है, तो उसे शिकायतकर्ता को प्रतिदिन 5000 रुपये का जुर्माना देना होगा. 

पेंशन प्रोडक्ट्स से भी निकाल सकते हैं पैसा
मास्टर सर्कुलर के अनुसार पॉलिसीहोल्डर्स अपने वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए पेंशन प्रोडक्ट्स से भी आंशिक निकासी (Partial Withdrawal) कर सकेंगे. बच्चों की शिक्षा, या उनकी शादी, रेसिडेंशियल फ्लैट या घर के कंस्ट्रक्शन या खरीदारी के साथ मेडिकल खर्चों को पूरा करने के लिए पेंशन प्रोडक्ट्स से पैसा निकाला जा सकेगा.  निकासी को कार्यकाल के दौरान केवल 3 बार अनुमति दी जाएगी. अगर इंश्योरेंस कंपनी इंश्योरेंस ओमबड्समैन के निर्णय के खिलाफ अपील नहीं करती है और उसके आदेश को 30 दिनों के भीतर क्रियान्वन नहीं किया जाता है तो शिकायतकर्ता को 5000 रुपये प्रति दिन के हिसाब से पेनल्टी का भुगतान करना होगा. 

इसे भी पढ़ें-PTC India Mismanagement : राजीब मिश्रा, पवन सिंह पर गिरी सेबी की गाज
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

17 hours ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

1 day ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

1 day ago

म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए इस हफ्ते 5 नए NFO, डिफेंस से रियल एस्टेट तक निवेश के विकल्प

15 सितंबर से एचडीएफसी म्यूचुअल फंड, इनवेस्को म्यूचुअल फंड, कोटक म्यूचुअल फंड और टाटा म्यूचुअल फंड के पांच नए फंड ऑफर (NFO) खुलेंगे.

3 days ago

बदलते बाजार में सेक्टर चुनने की टेंशन खत्म! कोटक का नया फंड लॉन्च, 1,000 रुपये से निवेश

नई योजना में अलग-अलग सेक्टर आधारित इक्विटी म्यूचुअल फंड योजनाओं में निवेश किया जाएगा, जरूरत के अनुसार किया जा सकेगा पोर्टफोलियो में बदलाव

6 days ago


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

18 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

7 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

7 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

8 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

9 hours ago