होम / पर्सनल फाइनेंस / ज्यादा किराया देने वालों के लिए नया नियम: रेंट रूल्स 2025 लागू, TDS और एग्रीमेंट में बदलाव

ज्यादा किराया देने वालों के लिए नया नियम: रेंट रूल्स 2025 लागू, TDS और एग्रीमेंट में बदलाव

नए रेंट रूल्स 2025 से किराए पर रहना दोनों पक्षों के लिए आसान और सुरक्षित होगा. अब टैक्स, एग्रीमेंट और किराए के नियमों में पारदर्शिता आ गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 9 months ago

सरकार ने किराएदारों और मकान मालिकों के लिए रेंट रूल्स 2025 लागू कर दिए हैं. नए नियमों के तहत किराए पर रहना अब आसान, सुरक्षित और व्यवस्थित होगा. 50,000 रुपये से अधिक किराए पर TDS का प्रावधान, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और किराया बढ़ाने पर नोटिस जैसे बदलाव अब अनिवार्य हैं.

50,000 रुपये से ज्यादा किराए पर TDS जरूरी

नए नियमों के मुताबिक, अगर कोई किराएदार हर महीने 50,000 रुपये से ज्यादा किराया देता है, तो उसे 2% TDS काटना अनिवार्य होगा. यह TDS साल में एक बार या किराएदारी खत्म होने वाले महीने में जमा करना होगा. इसके अलावा, फॉर्म 26QC भरना और मकान मालिक को फॉर्म 16C देना भी जरूरी है. नियमों की अनदेखी करने पर भारी जुर्माना, ब्याज और कानूनी कार्रवाई हो सकती है.

नियम तोड़ने पर पेनल्टी

नियमों का पालन न करने पर रोजाना 200 रुपये लेट फीस लग सकती है, TDS न काटने पर 1% और TDS न जमा करने पर 1.5% ब्याज देना होगा. इसके अलावा 10,000 से 1 लाख रुपये तक का जुर्माना भी लगाया जा सकता है और गंभीर मामलों में 3 महीने से 7 साल तक जेल भी जाना पड़ सकता है.

ऑनलाइन रेंट एग्रीमेंट जरूरी

अब रेंट एग्रीमेंट सिर्फ कागज पर नहीं रहेगा. साइन होने के 60 दिनों के भीतर इसे ऑनलाइन रजिस्टर करना अनिवार्य है. समय पर रजिस्ट्रेशन न करने पर 5,000 रुपये तक जुर्माना लगेगा. इससे बिना लिखित या मनमाना एग्रीमेंट की परेशानी खत्म होगी.

किराया बढ़ाने और घर खाली करवाने के नियम

मकान मालिक अब अचानक किराया नहीं बढ़ा सकेंगे और न ही बिना कारण घर खाली करवा सकेंगे. किराया बढ़ाने के लिए 90 दिन पहले लिखित नोटिस देना होगा. इसके अलावा, बिना रेंट ट्रिब्यूनल के आदेश किसी को घर खाली नहीं कराया जा सकता. पुराने नियमों के तहत अचानक घर खाली कराने की प्रैक्टिस अब खत्म हो जाएगी.

मरम्मत और इंस्पेक्शन के नए नियम

मकान मालिक को घर में मरम्मत या जांच के लिए 24 घंटे पहले सूचना देना जरूरी होगा. जरूरी मरम्मत 30 दिनों के भीतर पूरी करनी होगी. अगर मरम्मत समय पर नहीं होती है, तो किराएदार किराया घटा सकता है या खुद मरम्मत करवा कर पैसे एडजस्ट कर सकता है. इसके अलावा, विवादों को 60 दिनों के भीतर निपटाना अनिवार्य होगा.

किराएदार और मकान मालिक दोनों के फायदे

नए नियमों के तहत किराएदारों को कम सिक्योरिटी डिपॉजिट, किराए में बढ़ोतरी पर नियंत्रण, डिजिटल और साफ-सुथरा पेपरवर्क और विवादों का तेज निपटारा मिलेगा. वहीं मकान मालिकों के लिए यह कानूनी रूप से मजबूत कॉन्ट्रैक्ट, डिजिटल रिकॉर्ड के जरिए विवाद कम और भुगतान तथा रिकॉर्ड सुरक्षित रखने में मदद करेगा.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

20 hours ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

3 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

5 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

5 days ago


बड़ी खबरें

लगातार चौथे दिन चढ़ा बाजार, गिफ्ट निफ्टी 23,500 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 19.63 अंक की गिरावट के साथ 74,294.96 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 75.80 अंक की बढ़त के साथ 23,346.40 पर बंद हुआ था.

2 hours ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

1 hour ago

ONGC की ‘समुद्र मंथन’ में पहली सफलता, महानदी बेसिन में मिली प्राकृतिक गैस

ONGC ने बताया कि महानदी बेसिन में ‘समुद्र मंथन’ अभियान के तहत खोदा गया यह उसका पहला कुआं है. MN-DW18-1-H-D नाम के इस कुएं को 1,623 मीटर की लक्षित गहराई तक खोदा गया था.

1 hour ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

20 hours ago

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

18 hours ago