होम / पर्सनल फाइनेंस / Sale में Credit Card इस्तेमाल करने वाले कई लोग कर बैठते हैं ये गलती! बिगड़ जाता है CIBIL स्कोर

Sale में Credit Card इस्तेमाल करने वाले कई लोग कर बैठते हैं ये गलती! बिगड़ जाता है CIBIL स्कोर

क्रेडिट कार्ड (Credit Card) का इस्तेमाल पहले लोग बड़ी ट्रांजेक्शन या फिर किसी डील के लिए करते थे, लेकिन अब लोग हर छोटी-बड़ी ट्रांजेक्शन भी क्रेडिट कार्ड से करने लगे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आज के समय में क्रेडिट कार्ड (Credit Card) का इस्तेमाल काफी बढ़ चुका है. पहले लोग बड़ी ट्रांजेक्शन में या फिर किसी डील के लिए ही क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते थे, लेकिन अब हर छोटी-बड़ी ट्रांजेक्शन को क्रेडिट कार्ड से करने लगे हैं. इसका एक बड़ा कारण ये है कि क्रेडिट कार्ड से ट्रांजेक्शन करने पर आपको कुछ रिवॉर्ड प्वाइंट्स (Reward Points) मिलते हैं, जिन्हें रिडीम करवाकर आप कैशबैक (Cashback) या शॉपिंग वाउचर (Shopping Voucher) ले सकते हैं. ऐसे में जब ई-कॉमर्स वेबसाइट पर कोई सेल आती है, तब कुछ लोग आंख मूंदकर क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर लेते हैं और अपने क्रेडिट कार्ड की पूरी लिमिट ही खत्म कर देते हैं, जिसका सीधा असर CIBIL पर पड़ता है. तो आइए जानते हैं इस तरह क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल से आपको फायदा होता है या नुकसान?

क्रेडिट कार्ड पर तय होगी है लिमिट
क्रेडिट कार्ड एक तरह का लोन ही होता है. यानी आप एक तरह से बैंक से लोन लेकर उसे खर्च करते हैं और फिर बाद में उसे चुका देते हैं. हर क्रेडिट कार्ड पर बैंक आपके क्रेडिट स्कोर के हिसाब से एक लिमिट तय करते हैं. आप उस कार्ड का इस्तेमाल कर के उस लिमिट से ज्यादा शॉपिंग नहीं कर सकते हैं.

पूरी क्रेडिट लिमिट इस्तेमाल करने से होगा ये नुकसान
आपको बता दें, क्रेडिट कार्ड पर आपको एक तय सीमा तक खर्च करने की लिमिट दी गई है, जिसे आप पूरा इस्तेमाल भी कर सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए. दरअसल, ऐसा करने वाले ग्राहकों को बैंक रिस्की ग्राहक मानता है. बैंक को लगता है कि यह ग्राहक कर्ज पर बहुत ज्यादा निर्भर है. अगर आप अपने क्रेडिट लिमिट का हर महीने बहुत ज्यादा इस्तेमाल करते हैं तो ऐसी स्थिति में बैंक आपकी क्रेडिट लिमिट बढ़ा सकता है. लेकिन जब तक लिमिट नहीं बढ़ती तब तक आपके क्रेडिट स्कोर यानी सिबिल स्कोर पर बुरा असर पड़ता रहेगा.

क्रेडिट यूटिलाइजेशन रेश्यो का रखें ध्यान
एक अच्छे क्रेडिट स्कोर के लिए आपको अपना क्रेडिट यूटिलाइजेशन रेश्यो (CUR) लगभग 30-40 प्रतिशत तक रखना चाहिए. अगर यह 50 प्रतिशत से भी ज्यादा हो जाता है तो इसे निगेटिव तरीके से देखा जाता है. ऐसे में आपको लोन मिलने में दिक्कत हो सकती है या लोन पर अधिक ब्याज चुकाना पड़ सकता है. जब कभी आप लोन के लिए अप्लाई करते हैं तो आपका क्रेडिट यूटिलाइजेशन रेश्यो भी देखा जाता है.

ऐसे करें CUR को कैलकुलेट
क्रेडिट यूटीलाइजेशन रेश्यो (CUR) की कैलकुलेशन के लिए क्रेडिट कार्ड के टोटल ड्यू अमाउंट को टोटल कार्ड लिमिट से भाग दें यानी डिवाइड करें. उसके बाद जो आंकड़ा आएगा, उसे 100 से गुणा कर दें. इस फॉर्मूले के साथ आप अपने क्रेडिट कार्ड के क्रेडिट यूटीलाइजेशन रेश्यो को कैलकुलेट कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें-आर्थिक और सामाजिक प्रगति के माध्यम से भारत को एकीकृत करना है मोदी 3.0 और NDA का लक्ष्य 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

1 day ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

2 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

2 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

2 days ago

म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए इस हफ्ते 5 नए NFO, डिफेंस से रियल एस्टेट तक निवेश के विकल्प

15 सितंबर से एचडीएफसी म्यूचुअल फंड, इनवेस्को म्यूचुअल फंड, कोटक म्यूचुअल फंड और टाटा म्यूचुअल फंड के पांच नए फंड ऑफर (NFO) खुलेंगे.

4 days ago


बड़ी खबरें

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

6 minutes ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

4 hours ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

1 hour ago

तेल कहां है, MCX?

अगर मुझे कभी भारत के सबसे बड़े कमोडिटी एक्सचेंज के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर करनी पड़े, तो वह कुछ ऐसी होगी. लापता बैरल्स का मामला.

1 hour ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

1 hour ago