होम / पर्सनल फाइनेंस / ITR रिफंड के इंतजार में लाखों लोग, जानिए पहले किसे मिलता है रिफंड और क्या है इसकी पूरी प्रकिया?

ITR रिफंड के इंतजार में लाखों लोग, जानिए पहले किसे मिलता है रिफंड और क्या है इसकी पूरी प्रकिया?

ITR फाइलिंग की डेडलाइन खत्म होने के बाद ज्यादातर लोग अब रिफंड का इंतजार कर रहे हैं. कुछ रिफंड मिल गया है, लेकिन बहुत से लोग अभी भी रिफंड के इंतजार में हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अगर आपने इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल कर दिया है और अब रिफंड का इंतजार कर रहे हैं, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है. दरअसल, इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने के बाद अब लाखों लोग अपने रिफंड के इंतजार में हैं. आमतौर पर रिफंड मिलने में 10 दिन का समय लगता है, लेकिन इस बार कई लोगों को महीनेभर से ज्यादा का समय हो जाने के बाद भी अब तक रिफंड नहीं मिला है. तो आइए जानते हैं क्या होती है रिफंड की प्रक्रिया?

रिफंड को लेकर वित्त मंत्री ने कही थी ये बात

रिफंड को लेकर हाल ही में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि पिछले 10 सालों में इनकम टैक्स रिफंड प्रोसेस होने का वक्त तेजी से कम हो गया है. पिछले ही हफ्ते निर्मला सीतारमण ने संसद में कहा था कि 2013-14 में इनकम टैक्स रिटर्न को प्रोसेस कर के रिफंड जारी करने में औसतन 93 दिन का वक्त लगता था. वहीं, अब यानी साल 2023-24 में औसतन 10 दिन में लोगों को उनका रिफंड मिल रहा है. जबकि आयकर विभाग की वेबसाइट पर लिखा है कि रिफंड आने में 4-5 हफ्ते लगते हैं.

इतना लगता है समय
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बयान में ये साफ किया था कि हर आईटीआर 10 दिन में प्रोसेस नहीं होता है. आईटीआर को प्रोसेस होने में औसतन 10 दिन का समय लगता है. किसी आईटीआर फॉर्म में जितनी ज्यादा कठिनाइयां होंगी, उसे प्रोसेस करने में उतना ही अधिक वक्त लगेगा. ITR-1 की तुलना में ITR-2 अधिक मुश्किल है और ITR-2 की तुलना में ITR-3 में दिक्कतें ज्यादा हैं. ऐसे में परेशानियों से हिसाब से आईटीआर प्रोसेसिंग टाइम बढ़ता चला जाएगा.

सबसे पहले इन्हें मिलता है रिफंड
आयकर विभाग के अनुसार सबसे पहले ITR-1 के रिफंड प्रोसेस किए जाते हैं. उसके बाद नंबर आता है ITR-2 का और फिर ITR-3 का, यानी जैसे-जैसे आईटीआर फॉर्म कठिन बनता जाता है, उसी तरह रिफंड को भी प्रोसेस किया जाता है. हालांकि, अगर आपने आईटीआर आखिरी तारीख पर या उसके बहुत पास आने पर भरा है, तो आपको रिफंड मिलने में देर हो सकती है. ITR-2 और ITR-3 के रिफंड, जिनमें कोई डिफेक्ट या दिक्कत ना हो, आपको वह मिलने में कुछ महीनों तक का वक्त लग सकता है.

इसे भी पढ़ें-अरुणाचल प्रदेश की राजधानी में जल्द शुरू होगा रोपवे और इलेक्ट्रिक बसों का संचालन, परिवहन व्यवस्था होगी दुरुस्त


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

1 day ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

2 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

2 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

2 days ago

म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए इस हफ्ते 5 नए NFO, डिफेंस से रियल एस्टेट तक निवेश के विकल्प

15 सितंबर से एचडीएफसी म्यूचुअल फंड, इनवेस्को म्यूचुअल फंड, कोटक म्यूचुअल फंड और टाटा म्यूचुअल फंड के पांच नए फंड ऑफर (NFO) खुलेंगे.

4 days ago


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 hour ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

6 hours ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

2 hours ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

4 hours ago

तेल कहां है, MCX?

अगर मुझे कभी भारत के सबसे बड़े कमोडिटी एक्सचेंज के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर करनी पड़े, तो वह कुछ ऐसी होगी. लापता बैरल्स का मामला.

3 hours ago