होम / पर्सनल फाइनेंस / कोटक MF ने लॉन्च किया ‘रूरल अपॉर्च्यूनिटीज फंड’, गांवों की विकास यात्रा में निवेश का मौका

कोटक MF ने लॉन्च किया ‘रूरल अपॉर्च्यूनिटीज फंड’, गांवों की विकास यात्रा में निवेश का मौका

जैसे-जैसे गांवों में आय, शिक्षा और रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं, यह फंड उन सेक्टर्स पर फोकस करेगा जो इस बदलाव से लाभान्वित हो रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 10 months ago

भारत के गांवों में बढ़ती आमदनी और उपभोग की ताकत को देखते हुए कोटक महिंद्रा एसेट मैनेजमेंट कंपनी ने नया ‘कोटक रूरल अपॉर्च्यूनिटीज फंड’ लॉन्च किया है. यह फंड ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जुड़े व्यवसायों में निवेश करेगा ताकि निवेशक भारत की विकास यात्रा का हिस्सा बन सकें. यह ओपन-एंडेड स्कीम भारत के ग्रामीण और उससे जुड़े क्षेत्रों में निवेश करेगी. कंपनी का लक्ष्य है कि निवेशकों को ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तेजी से बढ़ती संभावनाओं का हिस्सा बनने का अवसर मिले.

6 से 20 नवंबर तक खुला रहेगा फंड

कोटक रूरल अपॉर्च्यूनिटीज फंड की नई फंड ऑफर (NFO) अवधि 6 नवंबर 2025 से 20 नवंबर 2025 तक रहेगी. इस दौरान निवेशक न्यूनतम 1,000 रुपये से निवेश शुरू कर सकते हैं, जबकि एसआईपी (SIP) के लिए 500 रुपये से शुरुआत की जा सकती है. यह फंड निफ्टी रूरल इंडेक्स TRI को अपना बेंचमार्क बनाएगा.

ग्रामीण भारत की ग्रोथ थीम पर फोकस

फंड का उद्देश्य लंबी अवधि में निवेशकों की संपत्ति में वृद्धि करना है. इसके लिए यह उन कंपनियों में निवेश करेगा जो ग्रामीण विकास, उपभोग, और बुनियादी ढांचे से जुड़ी हैं या इन क्षेत्रों से लाभ कमा रही हैं. पोर्टफोलियो में शामिल कंपनियों का चयन सख्त रिसर्च और क्वालिटी पैरामीटर के आधार पर किया जाएगा, ताकि निवेशकों को विविध और मजबूत पोर्टफोलियो मिल सके.

ग्रामीण भारत नया ग्रोथ इंजन बन रहा है

कोटक महिंद्रा एसेट मैनेजमेंट कंपनी के प्रबंध निदेशक नीलेश शाह ने कहा, “ग्रामीण भारत अब केवल खेती तक सीमित नहीं है. यह वित्तीय समावेशन, डिजिटल कनेक्टिविटी और स्थानीय मैन्युफैक्चरिंग के जरिए देश के विकास का नया इंजन बन चुका है. बढ़ती आय, उपभोग और सरकारी नीतियों ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी है.” उन्होंने आगे कहा कि कोटक रूरल अपॉर्च्यूनिटीज फंड का लक्ष्य निवेशकों को इस परिवर्तन में भागीदार बनाना है, जो भारत के संतुलित और समावेशी विकास की दिशा में कदम है.

ग्रामीण अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव

आंकड़ों के मुताबिक ग्रामीण भारत अब तेजी से विविधता की ओर बढ़ रहा है. लगभग 40% ग्रामीण आबादी खेती के अलावा अन्य कार्यों में लगी है. 2018 से अब तक ग्रामीण महिलाओं की नौकरी में भागीदारी लगभग दोगुनी हुई है, जिससे दोहरी आय वाले परिवारों की संख्या बढ़ी है. इसके अलावा, ग्रामीण इलाकों में अब आधे से अधिक खर्च खाने-पीने के अलावा अन्य चीजों पर हो रहा है, जो बढ़ती आय और बदलती जीवनशैली को दर्शाता है.

कोटक रूरल अपॉर्च्यूनिटीज फंड के फंड मैनेजर अर्जुन खन्ना ने कहा, “हमारा नजरिया रूरल थीम पर पॉजिटिव है. बढ़ती आमदनी, बेहतर इन्फ्रास्ट्रक्चर और वित्तीय व तकनीकी पहुंच ग्रामीण विकास के लिए मजबूत आधार बना रही हैं.” उन्होंने कहा कि आज ग्रामीण अर्थव्यवस्था खेती तक सीमित नहीं है, बल्कि कृषि, मैन्युफैक्चरिंग, कंस्ट्रक्शन, सर्विसेज और कंजम्पशन जैसे कई क्षेत्रों में फैली हुई है. यह फंड रिसर्च-आधारित और अनुशासित निवेश के ज़रिए निवेशकों को इस विकास यात्रा का हिस्सा बनने का अवसर देगा.

(डिस्क्लेमर : म्युचुअल फंड में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, यह खबर केवल आपको जानकारी देने के उद्देश्य से लिखी गई है. BW हिन्दी आपको किसी भी तरह के निवेश की सलाह नहीं देता है. अगर आप निवेश करना भी चाहते हैं, तो  पहले किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें.)

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

20 hours ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

3 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

5 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

5 days ago


बड़ी खबरें

लगातार चौथे दिन चढ़ा बाजार, गिफ्ट निफ्टी 23,500 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 19.63 अंक की गिरावट के साथ 74,294.96 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 75.80 अंक की बढ़त के साथ 23,346.40 पर बंद हुआ था.

2 hours ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

1 hour ago

ONGC की ‘समुद्र मंथन’ में पहली सफलता, महानदी बेसिन में मिली प्राकृतिक गैस

ONGC ने बताया कि महानदी बेसिन में ‘समुद्र मंथन’ अभियान के तहत खोदा गया यह उसका पहला कुआं है. MN-DW18-1-H-D नाम के इस कुएं को 1,623 मीटर की लक्षित गहराई तक खोदा गया था.

2 hours ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

20 hours ago

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

19 hours ago