होम / पर्सनल फाइनेंस / Kotak Mahindra बैंक ने ग्राहकों को दिया झटका, कई सर्विस चार्ज में किए बदलाव

Kotak Mahindra बैंक ने ग्राहकों को दिया झटका, कई सर्विस चार्ज में किए बदलाव

Kotak Mahindra बैंक ने अपने सैलरी और सेविंग अकाउंट से जुड़ी कई सर्विस में चार्जेस को रिवाइज कर दिया है. इसकी जानकारी बैंक की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) ने सेविंग अकाउंट में मिनिमम बैलेंस, फ्री ट्रांजेक्शन लिमिट, एटीएम ट्रांजेक्शन लिमिट, स्टैंडिंग इंस्ट्रक्श फेलर लिमिट और चेकबुक लिमिट के चार्जेस में बदलाव किए हैं. इन सभी बदलाव की जानकारी बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी मौजूद है. तो चलिए जानते हैं क्या है ये नए बदलाव और अब ग्राहकों को इनके लिए कितना शुल्क चुकाना होगा?

एवरेज बैलेंस के नियमों में हुए ये बदलाव
कोटक महिंद्रा बैंक ने अपने सेविंग अकाउंट के औसत बैलेंस के नियमों में बदलाव किया है. अब रोजाना सेविंग खाते में मेट्रो और शहरी क्षेत्र में एवरेज बैलेंस को 20,000 रुपये से घटाकर 15,000 रुपये कर दिया गया है. सेमी अर्बन इलाके में इसे 10,000 रुपये से कम करके 5,000 रुपये कर दिया गया है. ग्रामीण इलाके में इस लिमिट को 5,000 रुपये से कम करके 2,500 रुपये कर दिया गया है. संकल्प सेविंग अकाउंट में सेमी अर्बन और ग्रामीण इलाके में एवरेज बैलेंस 2,500 रुपये ही तय किया गया है.

फ्री कैश ट्रांजेक्शन की संख्या और लिमिट घटी 
बैंक ने अपने दैनिक सेविंग, सैलरी अकाउंट, प्रो सेविंग और क्लासिक सेविंग खाते के ट्रांजेक्शन लिमिट में भी बदलाव किए हैं. पहले ग्राहक इन खातों के जरिए कुल 10 ट्रांजेक्शन में 5 लाख रुपये तक एक महीने में ट्रांसफर कर सकते थे, जिसे घटाकर अब 5 ट्रांजेक्शन और 2 लाख रुपये तक की लिमिट तय कर दी गई है. अब बैंक ने प्रिवी नियॉन या मैक्सिमा प्रोग्राम खाते में अब ग्राहकों को एक महीने में 7 ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 5 लाख रुपये ट्रांसफर करने की सुविधा मिल रही है. सोलो सेविंग खाते में अब ग्राहकों महीने में केवल एक बार कुल 10,000 रुपये तक ट्रांसफर करने की सुविधा है.

इन ट्रांजेक्शन पर भी बढ़ाया शुल्क
बैंक ने अपने एटीएम ट्रांजेक्शन लिमिट में भी बदलाव किया है. अब आप कोटक एटीएम के जरिए एक महीने में 7 फ्री ट्रांजेक्शन कर सकते हैं. वहीं, अन्य बैंकों के एटीएम के जरिए कुल 7 ट्रांजेक्शन मुफ्त में ग्राहकों को मिल सकते हैं. इसके बाद अतिरिक्त शुल्क देना होगा. बैंक ने ट्रांजेक्शन फेल्योर फीस में भी बदलाव करते हुए इसका शुल्क 200 रुपये तय किया है. सालाना 25 फ्री चेक बुक पेजों की संख्या घटाकर केवल 5 कर दी गई है. अब ग्राहकों को IMPS, NEFT, RTS के जरिए ऑनलाइन महीने में केवल 5 बार फ्री फंड ट्रांसफर करने की सुविधा मिलेगी. इसके बाद आपको चार्ज देना पड़ेगा. बैलेंस कम होने पर एटीएम कार्ड ट्रांजैक्शन फेल चार्ज को 20 रुपये से बढ़ाकर 25 रुपये कर दिया गया है. 

इसे भी पढ़ें-ऑनलाइन सट्टेबाजी में नहीं होगा रियल टाइम डेटा का इस्तेमाल, SEBI ने लिया ये फैसला


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

1 day ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

2 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

3 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

3 days ago

म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए इस हफ्ते 5 नए NFO, डिफेंस से रियल एस्टेट तक निवेश के विकल्प

15 सितंबर से एचडीएफसी म्यूचुअल फंड, इनवेस्को म्यूचुअल फंड, कोटक म्यूचुअल फंड और टाटा म्यूचुअल फंड के पांच नए फंड ऑफर (NFO) खुलेंगे.

5 days ago


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

3 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

1 hour ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 hour ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

2 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

9 hours ago