होम / पर्सनल फाइनेंस / जानिए रिटायरमेंट पर कौन सा प्‍लॉन है बेहतर, किसमें करें निवेश?

जानिए रिटायरमेंट पर कौन सा प्‍लॉन है बेहतर, किसमें करें निवेश?

ये वो तरीके हैं जिनके जरिए आप अपने रिटायरमेंट को सही तरीके से प्‍लान कर सकते हैं. एक सही प्‍लॉनिंग ही आपको रिटायरमेंट पर सही निवेश दिला सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

रिटायरमेंट को लेकर हर आदमी कुछ न कुछ बचत करना चाहता है लेकिन सवाल ये है कि आखिर ऐसा कौन सा प्‍लान चुनें जो आपको उम्र की उस दहलीज पर सही रिटर्न दें. आज अपनी इस स्‍टोरी में हम आपको यही बताने जा रहे हैं. मौजूदा दौर में ऐसी कौन सी स्‍कीम हैं जिनमें निवेश करके आप रिटायरमेंट के वक्‍त सही रिटर्न पा सकते हैं. अपनी इस स्‍टोरी में आज हम आपको यही बताने जा रहे हैं.

PPF में निवेश कितना देता है फायदा

पीपीएफ को पब्लिक प्राविडेट फंड कहा जाता है. ये एक 15 साल की स्‍कीम है उसके बाद इसे 5 साल के ब्‍लाक में कितना ही बढ़ाया जा सकता है. इसे आप किसी भी बैंक या पोस्‍ट ऑफिस में खोल सकते हैं. पीपीएफ का खाता किसी भी उम्र में आसानी से खोला जा सकता है. इसमें 500 रुपये से लेकर 1000 या उससे भी ज्‍यादा जमा किया जा सकता है. लेकिन इसमें 1.5 लाख रुपये से ज्‍यादा हर साल जमा नहीं किया जा सकता है. अगर आप इसमें हर महीने का ब्‍याज पाना चाहते हैं तो आपको इसमें जमा की जाने वाली राशि को 5 तारीख से पहले जमा करना होगा. क्‍योंकि इस पर ब्‍याज 5 तारीख को सबसे कम जमा शेष राशि पर ही मिलता है.

NPS में कितना मिलता है रिटर्न?

एनपीएस को राष्‍ट्रीय पेंशन स्‍कीम भी कहा जाता है. इस योजना में 18 से 60 साल तक की उम्र का कोई भी आदमी निवेश कर सकता है. इसमें कई तरह के खाते होते हैं जिनमें टियर-1, टियर-2.  टियर वन खाते में पैसा निकालना प्रतिबंधित होता है, जबकि टियर टू खाते में निवेश और निकासी की सुविधा मिलती है. इसकी अनुमति तभी दी जाती है जब खाता धारक के पास टियर वन खाता हो.

EPF में कौन कर सकता है निवेश? 

ईपीएफ को कर्मचारी भविष्‍य निधि खाता भी कहा जाता है. हर वेतनभोगी को इसमें अंशदान करना आवश्‍यक है. इस खाते में जितना अंशदान कर्मचारी करता है उतना ही अंशदान नियोक्‍ता भी करता है. एक कर्मचारी अपनी सैलरी का 12 प्रतिशत तक इसमें योगदान देता है.जबकि नियोक्‍ता इसमें 3.67फीसदी का योगदान देता है.

अटल पेंशन योजना में कितनी मिलती है पेंशन? 

इस योजना की शुरुआत 9 मई 2015 को हुई थी. इस योजना का मकसद असंगठित क्षेत्र के कामगारों को 60 साल बाद न्‍यूनतम मासिक पेंशन देना है. इसके तहत 1000 रुपये, 2000 रुपये, 3000 रुपये, 4000 रुपये और 5000 रुपये तक दिए जाते हैं. 60 साल के बाद पेंशनकर्ता को या उसके नॉमिनी को उसके अंशदान के अनुसार पेंशन दी जाती है. इस योजना में भारत का कोई भी नागरिक शामिल हो सकता है इसमें शामिल होने के लिए जमाकर्ता की आयु 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए. उसका या तो बैंक में या डाक घर में खाता होना चाहिए.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

1 day ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

4 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

6 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

6 days ago


बड़ी खबरें

भारत में बढ़ रहा अल्जाइमर का खतरा, 2036 तक दोगुने हो सकते हैं डिमेंशिया के मरीज

शुरुआती लक्षणों को उम्र बढ़ने का सामान्य हिस्सा मानकर नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, विशेषज्ञों ने समय पर जांच और डॉक्टर से सलाह लेने की दी सलाह

52 minutes ago

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

2 hours ago

भारत, ईयू समेत 7 देशों ने P4M पहल शुरू की, संयुक्त राष्ट्र में सुधार पर दिया जोर

भारत, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील, बारबाडोस और केन्या ने न्यूयॉर्क में शुरू की ‘बहुपक्षवाद के लिए साझेदार’ पहल; अंतरराष्ट्रीय कानून, शांति और समावेशी विकास के लिए सहयोग बढ़ाने का लक्ष्य

1 hour ago

भारत लॉन्च करेगा ₹1,000 करोड़ का पहला ब्लू बॉन्ड, समुद्री और जल परियोजनाओं को मिलेगा फंड

सागरमाला फाइनेंस कॉरपोरेशन अगले सप्ताह कर सकता है देश के पहले ब्लू बॉन्ड का इश्यू, पोर्ट कनेक्टिविटी, जहाज निर्माण और तटीय बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं को मिल सकता है वित्त

1 hour ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

4 hours ago