होम / पर्सनल फाइनेंस / जानिए किराए के बांड कैसे आपकी संपत्ति की सुरक्षा के लिए हो सकते हैं अहम

जानिए किराए के बांड कैसे आपकी संपत्ति की सुरक्षा के लिए हो सकते हैं अहम

अगर आपका किराएदार किसी भी स्थिति में डिफॉल्‍टर हो जाता है तो ऐसे में किराए के बांड आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं. समझने की बात ये है कि आप इससे कैसे फायदा ले सकते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

क्‍या आप अपना मकान किराए पर देते हैं, तो इस बात की चिंता मकान मालिक को हमेशा बनी रहती है कि किराएदार कैसा निकलेगा। पूरी पेमेंट करेगा या नहीं करेगा, कहीं ऐसा तो नहीं होगा कि किसी दिन चला जाएगा। इन सभी समाधानों के लिए कई शहरों में रेंटल बांड का सिस्‍टम चल रहा है। इस रेंटल बांड से जहां मकान मालिक को अपनी पेमेंट की पूरी गारंटी मिल जाती है वहीं किराएदार को इसके लिए मामूली पेमेंट करनी पड़ती है. इससे दोनों को फायदा होता है. जानकारों का कहना है कि भारतीय आवासीय बाजार 50,000 करोड़ रुपये तक बढ़ने का अनुमान है। हालाँकि, मेट्रो या टियर-1 शहरों में आवासीय संपत्ति किराए पर लेना संपत्ति मालिकों और किरायेदारों दोनों के लिए एक कठिन काम है।

किराए का बांड मालिक के पक्ष में गारंटी
अपनी संपत्ति को किराए पर देने का फैसला करने के बाद किसी भी मकान मालिक को इसके लिए कम समय मिलता है कि वो अपने किराएदार का सत्‍यापन कर पाए. क्‍या वो समय पर किराया दे पाएगा या नहीं, क्‍या वो सही है या नहीं, किराएदार का पिछला रिकॉर्ड कैसा रहा है. इन सभी सवालों का जवाब जानने के लिए किसी भी मकान मालिक के पास कम समय होता है. इस समस्‍या के समाधान के लिए किराये का बांड एक समाधान बनकर उभरा है. ये मकान मालिक के पक्ष में एक गारंटी है कि अगर किराएदार किसी भी स्थिति में डिफॉल्‍टर हो जाए तो ये किरायेदार के वित्तीय दायित्वों को कौन पूरा करेगा.  बांड सुरक्षा जमा की गारंटी बनता है और मकान मालिक को किराए और इस्‍तेमाल किए गए बिल के भुगतान में चूक सहित संपत्ति के नुकसान के लिए कवर करता है.

कई शहरो में चल रहा है ये सिस्‍टम
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जानकारों का कहना है कि मौजूदा समय में किराएदार और मकानमालिक के बीच में मौजूद सभी तरह की परेशानियों को ये बांड खत्‍म करता है। जानकार ये भी कहते हैं कि बेंगलुरु और दिल्ली एनसीआर जैसे बाजारों में फैमिली होम सेगमेंट में किराये के बांड का विकल्प चुनने वाले मकान मालिकों की संख्या 35-40 प्रतिशत तक है. उन्होंने कहा, ऐसे में परिवार के घरों की हिस्सेदारी महीने-दर-महीने आधार पर बढ़ रही है.

किराएदारों के लिए भी होते हैं फायदेमंद
ऐसा नहीं है कि किराए के बांड केवल मकान मालिकों के लिए ही फायदेमंद होते हैं. ये किरायेदारों के लिए भी फायदेमंद हैं. इसका बड़ा फायदा उन्‍हें ये होता है कि वो सिक्‍योरिटी राशि से बच जाते हैं. एकमुश्‍त कई महीने का एडवांस देने से उनके लिए प्रॉपर्टी भी मकान मालिक के व्‍यवहार के तौर पर बेहतर हो जाती है. ऐसा करने के बाद वो सुरक्षा राशि का उपयोग या अन्य तरीकों से निवेश करके कर सकते हैं. इसके अलावा, एक किरायेदार किसी भी वृद्धिशील धनराशि को लॉक किए बिना एक संपत्ति से दूसरी संपत्ति में जाने में सक्षम है. किराये के बांड से उनकी मकान मालिक के साथ पेमेंट की जो हिस्‍ट्री बनती है उससे उनकी विश्‍वसनीयता बढ़ती है, और आगे नया मकान मिलने में आसानी होती है.

क्‍या करती है इकारो गारंटी
इकारो गारंटी किरायेदारों से उनकी ओर से मकान मालिक को दी जाने वाली गारंटी के लिए शुल्क लेती है. ये शुल्‍क उनके द्वारा दिए जा रहे किराए का 6-8 प्रतिशत है, जो उनकी सुरक्षा जमा राशि से काफी कम है. बदले में इसके वो किराएदार की ओर से मकानमालिक को किराएदार की गारंटी देती है. मकान मालिक और किराएदार के बीच के कांट्रैक्‍ट का वार्षिक नवीनीकरण किया जाता है और यदि किराया बढ़ाया जाता है, तो गारंटी के लिए शुल्क बाद में बढ़ा दिया जाता है. कंपनी का कहना है कि इसमें मकान मालिक के लिए कोई शुल्क नहीं है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कंपनी के प्रमुख खंडेलवाल ने कहा कि हम को-अकोमोडेशन के साथ-साथ पारिवारिक घरों के लिए किराये के बांड की पेशकश करते हैं. हम वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर, मुंबई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र, बेंगलुरु, हैदराबाद और पुणे में इस कारोबार को कर रहे हैं, लेकिन देश के बाकी हिस्सों में भी विस्तार करने की योजना बना रहे हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

1 day ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

4 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

6 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

6 days ago


बड़ी खबरें

भारत में बढ़ रहा अल्जाइमर का खतरा, 2036 तक दोगुने हो सकते हैं डिमेंशिया के मरीज

शुरुआती लक्षणों को उम्र बढ़ने का सामान्य हिस्सा मानकर नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, विशेषज्ञों ने समय पर जांच और डॉक्टर से सलाह लेने की दी सलाह

1 hour ago

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

3 hours ago

भारत, ईयू समेत 7 देशों ने P4M पहल शुरू की, संयुक्त राष्ट्र में सुधार पर दिया जोर

भारत, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील, बारबाडोस और केन्या ने न्यूयॉर्क में शुरू की ‘बहुपक्षवाद के लिए साझेदार’ पहल; अंतरराष्ट्रीय कानून, शांति और समावेशी विकास के लिए सहयोग बढ़ाने का लक्ष्य

1 hour ago

भारत लॉन्च करेगा ₹1,000 करोड़ का पहला ब्लू बॉन्ड, समुद्री और जल परियोजनाओं को मिलेगा फंड

सागरमाला फाइनेंस कॉरपोरेशन अगले सप्ताह कर सकता है देश के पहले ब्लू बॉन्ड का इश्यू, पोर्ट कनेक्टिविटी, जहाज निर्माण और तटीय बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं को मिल सकता है वित्त

2 hours ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

5 hours ago