होम / पर्सनल फाइनेंस / ITR Filing 2025: वेतनभोगियों और छोटे निवेशकों के लिए रिटर्न भरना अब और आसान

ITR Filing 2025: वेतनभोगियों और छोटे निवेशकों के लिए रिटर्न भरना अब और आसान

सरकार ने ITR-1 और ITR-4 फॉर्म में किए अहम बदलाव किए हैं. अब मामूली LTCG वालों को ITR-2 भरने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

असेसमेंट ईयर 2025-26 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फॉर्म 1 (सहज) और 4 (सुगम) को केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने अधिसूचित कर दिया है. इन बदलावों का उद्देश्य वेतनभोगियों और छोटे निवेशकों के लिए टैक्स रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया को सरल बनाना है. खासकर वे टैक्सपेयर्स जिन्हें लिस्टेड सिक्योरिटीज या म्यूचुअल फंड से मामूली लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन (LTCG) होता है, अब जटिल फॉर्म ITR-2 भरने से राहत पा सकेंगे. आइए जानते हैं इससे वेतनभोगियों को क्या फायदा होगा?

अब ITR-1 और ITR-4 से भी फाइल कर सकेंगे रिटर्न

अब तक जिन टैक्सपेयर्स को LTCG में छूट मिलने के बावजूद ITR-2 या ITR-3 जैसे फॉर्म भरने पड़ते थे, उन्हें अब ITR-1 या ITR-4 के जरिए भी रिटर्न दाखिल करने की अनुमति दी गई है. यह सुविधा उन लोगों के लिए लागू होगी जिनकी LTCG आय ₹1.25 लाख प्रति वर्ष तक है.

फॉर्म में तकनीकी सुधार से बढ़ेगी पारदर्शिता

CBDT ने रिटर्न फॉर्म में कई तकनीकी बदलाव भी किए हैं, जिससे चयन की प्रक्रिया पारदर्शी और आसान होगी.

1. धारा 80C, 80GG और अन्य कटौतियों के लिए ड्रॉपडाउन विकल्प जोड़े गए हैं.
2. TDS विवरण अब सेक्शन-वाइज देना होगा, जिससे टैक्स क्रेडिट क्लेम करना आसान और स्पष्ट होगा.

रिटर्न भरने की अंतिम तिथि और यूटिलिटी अपडेट

रिटर्न यूटिलिटी जल्द ही इनकम टैक्स विभाग के पोर्टल पर उपलब्ध कराई जाएगी. टैक्सपेयर्स जिनके खातों का ऑडिट आवश्यक नहीं है, उनके लिए रिटर्न फाइल करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है.  आमतौर पर ITR फॉर्म वित्त वर्ष की समाप्ति से पहले अधिसूचित कर दिए जाते हैं, लेकिन इस बार फरवरी 2025 में संसद में पेश किए गए नए इनकम टैक्स बिल की वजह से देरी हुई. राजस्व विभाग का पूरा फोकस उस पर रहा.  

किन्हें भरना चाहिए फॉर्म?

आपको बता दें, ITR-1 (सहज) फॉर्म उन्हें भरना चाहिए, जिनकी सालाना आय ₹50 लाख तक है और जो वेतन, एक घर से किराया और ब्याज जैसी अन्य आमदनियों से आय अर्जित करते हैं. कृषि आय ₹5,000 से अधिक नहीं होनी चाहिए. वहीं, ITR-4 (सुगम)  उन लोगों को भरना चाहिए, जिनकी HUF या फर्म (LLP को छोड़कर) आय ₹50 लाख तक है और जो प्रिजम्पटिव टैक्सेशन स्कीम के तहत व्यवसाय या प्रोफेशन से आय अर्जित करते हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

1 day ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

4 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

5 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

5 days ago


बड़ी खबरें

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

13 minutes ago

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

2 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

1 hour ago

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

1 hour ago

टाटा संस की लिस्टिंग के समर्थन में उतरे शापूर मिस्त्री, टाटा ट्रस्ट्स से मांगा सहयोग

शापूरजी पलोनजी (SP) ग्रुप के पास टाटा संस की 18.37 फीसदी हिस्सेदारी है. समूह लंबे समय से इस हिस्सेदारी में अधिक तरलता चाहता है, क्योंकि उसकी होल्डिंग और ऑपरेटिंग कंपनियों पर बड़ी मात्रा में कर्ज है.

2 hours ago