होम / पर्सनल फाइनेंस / 10 साल में निवेशकों को मिला जबरदस्त रिटर्न, ये 20 Mutual Funds बहुत फायदेमंद

10 साल में निवेशकों को मिला जबरदस्त रिटर्न, ये 20 Mutual Funds बहुत फायदेमंद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार के कार्यकाल के दौरान शेयर बाजार में 3 गुना तेजी देखने को मिली. इसका फायदा म्यूचुअल फंड कंपनियों के रिटर्न पर भी पड़ा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अगर आप शेयर बाजार से जुड़े रोजमर्रा के जोखिम को नहीं उठाना चाहते, लेकिन उसमें निवेश करके अच्छा रिटर्न कमाना चाहते हैं. तो आपके लिए म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) बेहतर विकल्प है. दरअसल, म्यूचुअल फंड में शेयर बाजार से कम जोखिम है, क्योंकि इसमें निवेशक खुद शेयर बाजार में निवेश नहीं करते हैं, वहां एक्सपर्ट्स दांव लगाते हैं. बीते 10 सालों में म्यूचुअल फंड्स ने निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न भी दिया है.  ऐसे में आप भी इसमें निवेश करके अच्छा रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं. तो चलिए आपको बताते हैं वो कौन-से म्यूचुअल फंड्स हैं, जिन्होंने निवेशकों को बेहतर रिटर्न दिया है?

देश की 195 इक्विटी स्कीम्स का फंड बेस बढ़ा
मोदी सरकार का पहला कार्यकाल 16 मई 2014 को शुरू हुआ. अगर तब से 27 मई 2024 तक के आंकड़ों को देखें, तो इस दौरान म्युचुअल फंड्स ने निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार म्युचुअल फंड इंडस्ट्री ने काफी तेज ग्रोथ दर्ज की है. बीते 10 सालों में देश की 195 इक्विटी स्कीम्स का फंड बेस जहां बढ़ा है, तो उसने रिटर्न भी जबरदस्त दिया है. करीब 20 ऐसे फंड्स हैं, जिसमें निवेशकों को 960 प्रतिशत तक का रिटर्न मिला है.

सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाले फंड
बाजार में लोगों को सबसे ज्यादा रिटर्न देने का स्मॉल कैप फंड कंपनियों में निवेश करने वाले दो म्यूचुअल फंड ने किया है. जानकारी के अनुसार इसमें सबसे टॉप पर निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप फंड (Nippon India Cap Fund) रहा है, जिसने बीते 10 साल में कुल 964.27 प्रतिशत रिटर्न दिया है. इसी तरह एसबीआई स्मॉल कैप फंड (SBI Small Cap Fund) ने 904.58 प्रतिशत रिटर्न दिया. 

ये हैं जबरदस्त रिटर्न देने वाली म्यूचुअल फंड्स की स्कीम 
1. निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप फंड्स ने 10 साल में 64.27 प्रतिशत रिटर्न दिया. 
2. एसबीआई स्मॉल कैप फंड ने 10 साल में 904.58 प्रतिशत रिटर्न दिया.
3. क्वांट ईएलएसएस टैक्स सेवर फंड ने 10 साल में 865 प्रतिशत रिटर्न दिया.
4. क्वांट एक्टिव फंड ने 10 साल में 699.93 प्रतिशत रिटर्न दिया.
5. क्वांट लार्ज एंड मिड कैप फंड     ने 10 साल में 693.38 प्रतिशत रिटर्न दिया.

इसे भी पढ़ें-भारत लाया जा रहा विदेश में जमा 100 टन सोना, जानिए RBI क्यों खरीद रहा इतना सोना?

6. डीएसपी स्मॉल कैप फंड ने 10 साल में 678.81 प्रतिशत रिटर्न दिया.
7. क्वांट फ्लेक्सी कैप फंड ने 10 साल में 669.83 प्रतिशत रिटर्न दिया.
8. एचएसबीसी स्मॉल कैप फंड    ने 10 साल में 666.75 प्रतिशत रिटर्न दिया.
9. कोटक इमरजिंग इक्विटी फंड    ने 10 साल में 665.28 प्रतिशत रिटर्न दिया.
10. एक्सिस स्मॉल कैप फंड ने 10 साल में 656.79 प्रतिशत रिटर्न दिया.
11. मिराई एसेट लार्ज एंड मिडकैप फंड    ने 10 साल में 648.54 प्रतिशत रिटर्न दिया.
12. मोतीलाल ओसवाल मिडकैप फंड ने 10 साल में 644.81 प्रतिशत रिटर्न दिया.
13. कोटक स्मॉल कैप फंड ने 10 साल में 628.50 प्रतिशत रिटर्न दिया.
14. एडेलवाइस मिड कैप फंड ने 10 साल में 617.69 प्रतिशत रिटर्न दिया.
15. फ्रेंकलिन इंडिया स्मॉल कैप फंड ने 10 साल में 594.43 प्रतिशत रिटर्न दिया.
16. एचडीएफसी मिड–कैप अपॉर्च्युनिटी फंड ने 10 साल में 588.55 प्रतिशत रिटर्न दिया.
17. क्वांट मिड कैप फंड    ने 10 साल में 581.71 प्रतिशत रिटर्न दिया.
18. क्वांट स्मॉल कैप फंड ने 10 साल में     576.38 प्रतिशत रिटर्न दिया.
19. टाटा मिड कैप ग्रोथ फंड ने 10 साल में 573.05 प्रतिशत रिटर्न दिया.
 20. केनरा रॉब इमर्जिंग इक्विटीज फंड    ने 10 साल में 559.18 प्रतिशत रिटर्न दिया.


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

1 day ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

2 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

3 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

3 days ago

म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए इस हफ्ते 5 नए NFO, डिफेंस से रियल एस्टेट तक निवेश के विकल्प

15 सितंबर से एचडीएफसी म्यूचुअल फंड, इनवेस्को म्यूचुअल फंड, कोटक म्यूचुअल फंड और टाटा म्यूचुअल फंड के पांच नए फंड ऑफर (NFO) खुलेंगे.

5 days ago


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

4 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

2 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

2 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

3 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

10 hours ago