होम / पर्सनल फाइनेंस / टैक्सपेयर ने 30 अगस्त तक नहीं किया ये जरूरी काम, तो होगा ये बड़ा नुकसान...

टैक्सपेयर ने 30 अगस्त तक नहीं किया ये जरूरी काम, तो होगा ये बड़ा नुकसान...

इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करने के बाद अब टैक्सपेयर्स टैक्स रिफंड (Tax Refund) का इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में आपको पहले आईटीआर ई-वेरिफाई भी जरूर करा लेना चाहिए. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अगर आपने इनकम टैक्स रिटर्न फाइल कर दिया है और अब आप अपने रिफंड का इंतजार कर रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है. दरअसल, आयकर विभाग (Income Tax Department) ने टैक्सपेयर्स के खाते में आईटीआर रिफंड देना शुरू कर दिया है, लेकिन यह रिफंड सभी को नहीं मिलेगा. आपको बता दें कि अगर आप अपने आईटीआर को वेरिफाई नहीं करवाते हैं तो आपको रिफंड नहीं मिलेगा. तो आइए जानते हैं आईटीआर ई-वेरिफाई न कराने पर आपको क्या नुकसान हो सकता है और ये क्यों जरूरी है?

इतने दिनों के अंदर कराना होता है आईटीआर ई-वैरिफिकेशन
आयकर नियमों के अनुसार आईटीआर फाइलिंग से अगले 30 दिनों के भीतर करदाता को रिटर्न ई-वेरिफाई करवाना होता है. इसका मतलब है कि अगर किसी करदाता ने 25 जुलाई को रिटर्न फाइल किया था तो वह 25 अगस्त तक आईटीआर ई-वेरिफाई करवा सकता है. आयकर विभाग के अनुसार अभी भी करीब 30 लाख आईटीआर का ई-वेरिफिेकेशन नहीं हुआ है. 

इसलिए जरूरी है आईटीआर ई-वेरिफिकेशन
आईटीआर फाइल करने के बाद उसे ई-वेरिफाई (E-Verify) करना अनिवार्य है. अगर कोई करदाता समयसीमा के अंदर आईटीआर को ई-वेरिफाई नहीं करवाता है, तो उसका आईटीआर रिजेक्ट हो जाएगा. इसका मतलब है कि रिटर्न को मान्य नहीं माना जाएगा. रिटर्न अमान्य होने की वजह से इनकम टैक्स रिफंड भी नहीं मिलेगा.

ऐसे करें ई-वैरिफिकेशन
1. सबसे पहले ई-फाइलिंग पोर्टल https://www.incometax.gov.in/iec/foportal/पर जाएं और लॉग इन करें.
2. होम पेज पर ई-वेरिफाई रिटर्न ऑप्शन पर क्लिक करें. 
3. ई-वेरिफाई रिटर्न पेज पर अपना पैन डालें, असेसमेंट ईयर चुनें और अपना मोबाइल नंबर और ITR एकनॉलेजमेंट नंबर डालें, फिर Continue पर क्लिक करें.
4. अब अपने मोबाइल पर प्राप्त 6 अंकों का OTP डालें और सबमिट करें.

आईटीआर भरने के एक महीने बाद आ जाता है रिफंड
आपको बता दें, आईटीआर भरने की अंतिम तारीख के बाद से लगभग एक महीने के अंदर टैक्सपेयर्स के पास रिफंड आ जाता है. रिटर्न वेरिफाई होने के बाद आयकर विभाग द्वारा रिफंड की प्रक्रिया शुरू कर दी जाती है. आपको रिफंड कितने समय में मिलेगा यह इस बात पर निर्भर करता है, कि आपने कौन-सा आईटीआर फॉर्म (ITR Form) भरा है.

अब भी पेनल्टी देकर भर सकते हैं आईटीआर
कई टैक्सपेयर्स ने अभी तक इनकम टैक्स रिटर्न फाइल नहीं किया है. ऐसे में उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है. वह अभी भी लेट रिटर्न फाइल कर सकते हैं. हालांकि, लेट रिटर्न फाइल करने पर उन्हें पेनल्टी देनी होगी. आपको बता दें, अगर आप लेट रिटर्न फाइल करते हैं तब भी आपको 30 दिन के भीतर इसे वेरिफाई करवाना होगा.

इसे भी पढ़ें-इस ब्रिटिश कंपनी ने 2 साल में ही छोड़ दिया रिलायंस रिटेल का साथ, देशभर में बंद होने लगे स्टोर!


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

23 hours ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

2 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

2 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

2 days ago

म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए इस हफ्ते 5 नए NFO, डिफेंस से रियल एस्टेट तक निवेश के विकल्प

15 सितंबर से एचडीएफसी म्यूचुअल फंड, इनवेस्को म्यूचुअल फंड, कोटक म्यूचुअल फंड और टाटा म्यूचुअल फंड के पांच नए फंड ऑफर (NFO) खुलेंगे.

4 days ago


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

3 hours ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

26 minutes ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

33 minutes ago

आधा राष्ट्र, पूर्ण मान्यता

कक्षा XII की छात्रा राजलक्ष्मी सिंह, मानवीय कारणों से अफगानिस्तान के वास्तविक सत्ता अधिकारियों के साथ जुड़ने और इस सवाल के बीच तनाव की पड़ताल करती हैं कि क्या इस तरह का जुड़ाव तालिबान शासन की वैधता को मान्यता देने तक बढ़ना चाहिए?

42 minutes ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

2 hours ago