✕

होम / पर्सनल फाइनेंस / कैसे तय करें कि आपका म्युचुअल फंड सही रिटर्न दे रहा है या नहीं? जानिए तरीका

कैसे तय करें कि आपका म्युचुअल फंड सही रिटर्न दे रहा है या नहीं? जानिए तरीका

सबसे अहम बात ये है कि हम इस बात को जाने कि म्‍युचुअल फंड खरीदना ही जरूरी नहीं है उसके रिटर्न का आंकलन करना भी आना चाहिए.

ललित नारायण कांडपाल 3 years ago

 किसी भी म्युचुअल फंड में निवेश करने के साथ-साथ जरूरी ये है कि आप ये भी देखते रहें कि वो आपको सही रिटर्न दे रहा है या नहीं. उसका कितना रिटर्न सही है या अब समय आ गया है कि आप उसे बदल दें, इसकी जानकारी होना भी बेहद जरूरी है. आपको इस बात की भी तकनीकी जानकारी होनी चाहिए कि आप अपने फंड की ग्रोथ का आंकलन सही से कर सकें. आज हम आपको यही बताएंगे कि आप अपने फंड का आंकलन कैसे करें.

कैसे अपने म्यूचुअल फंड के प्रदर्शन की करें निगरानी 
कोई भी म्युचुअल फंड योजना हर वर्किंग डे में अपनी एनएवी को घोषित करती है, और वेबसाइट और ऐप पर टर्न देखा जा सकता है. इसके प्रदर्शन का मूल्यांकन दैनिक रूप से करना आवश्यक नहीं है. निवेशकों को इसे लंबे समय तक देखना चाहिए, जैसे तीन से छह महीने में एक बार, इससे आपको पता चलेगा कि आखिर आपका फंड कैसे रिटर्न दे रहा है. 

अन्‍य म्युचुअल फंड से कैसे करें तुलना 
सबसे अहम सवाल ये भी है कि आखिर हम किसी भी फंड में किस फैक्‍टर को देखें, जिससे ये पता चल सके कि हमारा फंड कैसा कर रहा है. उसके लिए जरूरी ये है कि निवेशक को वो जिस फंड में उसने पैसा लगाया है उसके मुकाबले अपने समान कैटेगरी के फंड्स की तुलना में कैसा प्रदर्शन कर रहा है. यदि तीन वर्षों में मिड कैप श्रेणी से औसत रिटर्न 18% वार्षिक है और आपका फंड 14% रिटर्न दे रहा है तो यह इंगित करता है कि आपका फंड अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहा है. किसी फंड के लिए यह जरूरी है कि वह अपने बेंचमार्क को मात दे और लंबी अवधि में कैटेगरी के औसत से ज्यादा रिटर्न दे. अगर कैटेगरी में 30 फंड हैं और फंड बॉटम फाइव में है, और 3/5 साल की लंबी अवधि में कैटेगरी के औसत को मात देने में सक्षम नहीं है, तो यह संकेत देता है कि वहां कई और बेहतर फंड हैं और आपको उस दिशा में सोचने की जरूरत है. 

म्यूचुअल फंड में रिटर्न का मूल्यांकन कैसे करें 
किसी भी फंड के रिटर्न का आंकलन उसके पिछले प्रदर्शन को देखकर भी किया जाता है लेकिन सिर्फ इसी को नहीं देखना चाहिए. अगर एक लार्ज कैप फंड ने 20% रिटर्न दिया है, यह डेटा उसकी परफॉरमेंस के आंकलन के लिए पर्याप्‍त नहीं है. इसकी तुलना इसके बेंचमार्क और लार्ज कैप स्पेस की अन्य स्कीमों से की जानी चाहिए न कि मिड कैप या स्मॉल-कैप फंड के साथ की जानी चाहिए. इसलिए उदाहरण के लिए यदि कोई निवेशक निफ्टी 50 टीआरआई के लिए बेंचमार्क वाला लार्ज-कैप फंड रखता है, और बेंचमार्क के 10% की तुलना में पिछले एक साल में 12% का रिटर्न दिया है, तो इसे अच्छा माना जाता है क्योंकि इसमें अपने बेंचमार्क से बेहतर प्रदर्शन किया.

हालांकि, अगर फंड 5% रिटर्न देता है, तो इसका मतलब है कि उसने अपने बेंचमार्क से कम प्रदर्शन किया है. कई ऑनलाइन वेबसाइटें आपको इन रिटर्न की तुलना उनके बेंचमार्क से करने में सक्षम बनाती हैं. सिर्फ यही नहीं उनके फंड प्रबंधन टीम की गुणवत्ता, इसके मंथन, स्टॉक की गुणवत्ता और अस्थिरता जैसे गुणात्मक मापदंडों पर विचार करना चाहिए.

कंसिसटेंसी कितनी महत्वपूर्ण है?
वित्तीय नियोजक उन फंडों की सलाह देते हैं जो प्रदर्शन में कंसिस्‍टेंट हैं. आमतौर पर, एक स्कीम को बुल और बेयर मार्केट में अपने बेंचमार्क से बेहतर प्रदर्शन करना चाहिए. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

1 दिसंबर से बदलेंगे SBI क्रेडिट कार्ड के नियम, ट्रांसपोर्ट और फ्यूल खर्च पर लगेगा 1% अतिरिक्त चार्ज

SBI कार्ड यूजर्स को अब बड़े ट्रांसपोर्टेशन और फ्यूल ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा पैसा, ₹30,000 से अधिक के ट्रांसपोर्ट खर्च और बिलिंग साइकिल में ₹50,000 से ज्यादा के कुल फ्यूल खर्च पर लागू होंगे नए नियम

2 days ago

1 लाख रुपये की FD पर कहां मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज? ये 3 स्मॉल फाइनेंस बैंक दे रहे 7.25% तक रिटर्न

कुछ स्मॉल फाइनेंस बैंक ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए बड़े बैंकों के मुकाबले अधिक ब्याज दरों की पेशकश करते हैं. हालांकि, ब्याज दर बैंक, जमा की अवधि और ग्राहक की श्रेणी के अनुसार अलग-अलग हो सकती है.

1 week ago

PB मनी को SEBI से मिला बॉन्ड प्लेटफॉर्म का लाइसेंस, पैसाबाजार के साथ निवेश बढ़ाने की तैयारी

नई साझेदारी से निवेशकों को एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेगी बॉन्ड की जानकारी, विकल्पों की तुलना और निवेश की सुविधा

1 week ago

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

02-October-2026

फिजिकल गोल्ड को सिर्फ 2 घंटे में डीमैट में बदल सकेंगे निवेशक, 15 अक्टूबर से NSE शुरू करेगा नई सुविधा

एनएसई इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट को बढ़ावा देने के लिए 15 अक्टूबर से पायलट प्रोजेक्ट शुरू करेगा. एक्सचेंज अगले एक साल में संग्रह केंद्रों का नेटवर्क भी तेजी से बढ़ाने की तैयारी में है.

01-October-2026


बड़ी खबरें

शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,233 अंक उछला; निवेशकों की दौलत में ₹8 लाख करोड़ का इजाफा

सोमवार, 2 नवंबर को बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों में जोरदार तेजी दर्ज की गई. कारोबार के दौरान सेंसेक्स 75,692 और निफ्टी 23,440 के स्तर को पार कर गए. दोनों प्रमुख सूचकांक लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए.

2 hours ago

कैंसर की 543 दवाएं होंगी सस्ती, 9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें; मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

इस व्यवस्था के तहत कई प्रमुख कैंसर दवाओं की कीमतों में कमी की गई है. इनमें 20 से अधिक प्रकार के कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली इम्यूनोथेरेपी दवाएं शामिल हैं.

2 hours ago

विदेशी और MF निवेशकों को मिल सकती है टैक्स राहत, सेबी ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

इस प्रस्ताव का उद्देश्य निवेशकों को म्यूचुअल फंड में निवेश बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित करना है. मौजूदा व्यवस्था में एक स्कीम से दूसरी स्कीम में स्विच करने को यूनिट्स की बिक्री माना जाता है और इस पर लागू नियमों के अनुसार कैपिटल गेन टैक्स देना पड़ता है.

5 hours ago

AAAI ने बनाई मीडिया काउंसिल, WPP, ओमनीकॉम, पब्लिसिस, हवास और मैडिसन के वरिष्ठ अधिकारी होंगे शामिल

भारतीय विज्ञापन एजेंसियों का संगठन AAAI मीडिया इंडस्ट्री के सामने उभरती चुनौतियों पर चर्चा और आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए नई मीडिया काउंसिल बनाएगा. ओमनीकॉम मीडिया के कार्तिक शर्मा को काउंसिल का अध्यक्ष बनाया गया है.

7 hours ago

मार्च 2027 तक 6.75-7% तक आ सकती है 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड: SBI रिसर्च

SBI रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार, अगर RBI रेपो रेट में 50 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी कर इसे 6 फीसदी तक पहुंचा देता है, तब भी 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड 6.75 से 7 फीसदी के दायरे में रह सकती है.

7 hours ago