होम / पर्सनल फाइनेंस / SIP में हर महीने कितने रुपये डालें, जो 5 साल में ही बन जाएगा 42 लाख रुपये

SIP में हर महीने कितने रुपये डालें, जो 5 साल में ही बन जाएगा 42 लाख रुपये

अचानक क्यों होने लगी SIP की चर्चा. इस खबर में उस बयान के बारे में भी जानें, जिसपर जोर-शोर से चर्चा जारी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: SIP यानी सिस्टमैटिक इंवेस्टमेंट प्लान, जिसके जरिए म्यूचुअल फंड में लंबे समय के लिए निवेश किया जाता है, ताकि एक अच्छी सेविंग हो सके. पिछले कुछ समय से SIP अकाउंट की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है. आपको बता दें कि भारतीय बचत करने के मामले में पूरी दुनिया में सबसे आगे हैं.

5 साल के निवेश के बाद कितना हो जाएगा पैसा?
इसे एक उदाहरण से समझते हैं. मान लीजिए, आप हर महीने 51,000 रुपये का SIP करते हैं तो 5 साल बाद 42 लाख रुपये का फंड तैयार हो जाएगा. SIP कैलकुलेटर के अनुसार, यदि आप हर महीने 51,000 रुपये निवेश करते हैं तो 5 साल में आपकी निवेश राशि 30.60 रुपये हो जाएगी, जिसपर औसतन 12 प्रतिशत के रिटर्न के साथ अनुमानित वेल्‍थ गेन 11.46 लाख रुपये होगा. लंबे समय तक SIP करने से ज्‍यादातर स्‍कीम्‍स में औसतन 12 प्रतिशत का रिटर्न मिलता है. कई स्‍माल कैप का तो 5 साल का एवरेज रिटर्न 25 प्रतिशत है. पर इस बात का जरूर ध्यान रखें कि SIP में निवेश करने से रिटर्न की गारंटी नहीं होती. इसपर भी बाजार के उतार-चढ़ाव का असर होता है, लेकिन अभी तक एवरेज 12 प्रतिशत का रिटर्न मिलता है.

SIP को लेकर दिया गया वो बयान जिसकी हो रही चर्चा
आपको बता दें कि इन दिनों SIP को लेकर दिए गए एक बयान की जमकर चर्चा हो रही है. बयान भी किसी ऐसे-वैसे व्यक्ति ने नहीं दिया है, बल्कि मर्सडीज बेंज इंडिया के सेल्स एंड मार्केटिंग हेड संतोष अय्यर ने दिया है. एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा है कि भारत में लग्जरी कारों की बिक्री में कमी आ रही है और इसके पीछे का मेन कारण SIP में निवेश का लगातार बढ़ना है.

SIP की साइकिल को तोड़ने की क्यों दे रहे सलाह?
उन्होंने कहा, "हमारा सबसे बड़ा competitor कोई और नहीं बल्कि SIP है. SIP की ओर रूझान बढ़ने से ही हमें निराशा हाथ लग रही है. मैं अपने टीम मेंबर्स से यह कहता हूं कि यदि वे SIP की साइकिल को तोड़ दें तो फिर हमें जबर्दस्त फायदा होगा. यदि हमारा कोई संभावित ग्राहक हर महीने 50,000 रुपये का SIP करके बचत कर रहा है और उसकी बचत को लग्जरी कार मार्केट की ओर मोटिवेट कर दिया जाए, तो फिर इस इंडस्ट्री को गजब का फायदा होने लगेगा." उनके इस बयान के बाद कई एक्सपर्ट्स के अलग-अलग राय सामने आ रहे हैं, लेकिन एक बात तो तय है कि उन्होंने भी SIP की ताकत को स्वीकार किया है.

SIP को लेकर एक्सपर्ट का क्या कहना है?
एक मार्केट एक्सपर्ट ने बताया कि SIP के कारण ही भारतीयों के कई सपने पूरे हो रहे हैं. वेल्थ क्रिएशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है, क्योंकि इसमें रिटर्न की गारंटी तो कोई नहीं है, लेकिन फिर भी अच्छा रिटर्न मिल रहा है. यही कारण है कि इस ओर लोगों का रूझान तेजी से बढ़ा है. ऐसे में एक निश्चित रकम की SIP से लंबे समय बाद एक ऐसा फंड तैयार हो जाता है, जिससे किसी भी सपने को पूरा किया जा सकता है.

SIP अकाउंट की बढ़ती संख्या
एसोसिएशन ऑफ म्‍यूचुअल फंड्स इन इंडिया (AMFI) के आंकड़ों से ये पता चलता है कि भारत में म्‍यूचुअल फंड्स में करीब 5.93 करोड़ SIP अकाउंट हैं. सिर्फ अप्रैल से अक्‍टूबर, 2022 के बीच ही 1.42 करोड़ नए SIP अकाउंट खुले हैं, जबकि बाजार में उतार-चढ़ाव का माहौल है. इसका मतलब यह हुआ कि भारतीय अब रिस्क लेने से बेहतर एक ऐसे निवेश पर ध्यान दे रहे हैं, जिसमें उनका पैसा लगभग सुरक्षित रहता है और रिटर्न भी अच्छा-खासा मिल जाता है.

VIDEO : अब इन 3 कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी बेचने जा रही है सरकार


टैग्स
सम्बंधित खबरें

कोटक MF का नया दांव, All Cap Omni FoF लॉन्च; एक ही फंड से कई मार्केट कैप में निवेश

नया फंड लार्ज, मिड और स्मॉल कैप समेत अलग-अलग मार्केट कैप वाली एक्टिव और पैसिव स्कीम्स में करेगा निवेश

1 day ago

मुंबई में 1,000 बेटियों के लिए वित्तीय सुरक्षा पहल, 10 साल में ₹20 करोड़ का योगदान

महाराष्ट्र में वित्तीय समावेशन की पहल के तहत 1,000 वंचित छात्राओं को सरकारी बचत योजनाओं से जोड़ा गया; 10 साल तक हर साल ₹20,000 का योगदान करने का ऐलान

2 days ago

65 महीने तक नहीं बदलेगी होम लोन की EMI! Kotak Bank ने लॉन्च किया हाइब्रिड लोन

ब्याज दर बढ़ने की टेंशन होगी कम, ग्राहक 39, 52 या 65 महीने के लिए रेट लॉक कर सकेंगे; फिलहाल 7.6% से शुरू हो रही ब्याज दर

2 days ago

RBI का बड़ा प्रस्ताव: ग्रामीण को-ऑपरेटिव बैंकों से अब 3 करोड़ तक मिलेगा होम लोन

RBI के नए ड्राफ्ट के तहत बड़े ग्रामीण को-ऑपरेटिव बैंक एक ग्राहक को 3 करोड़ रुपये तक का हाउसिंग लोन दे सकेंगे. साथ ही, लोन चुकाने के लिए ज्यादा समय और अंडर-कंस्ट्रक्शन प्रॉपर्टी पर मोरेटोरियम की सुविधा भी मिल सकती है.

5 days ago

कोटक MF ने लॉन्च किया निफ्टी बैंक इंडेक्स फंड, बैंकिंग सेक्टर में निवेश का नया मौका

यह फंड निवेशकों को निफ्टी बैंक इंडेक्स के जरिए भारत के बैंकिंग सेक्टर में पैसिव निवेश का अवसर देगा.

1 week ago


बड़ी खबरें

चश्मों की बढ़ती मांग से Lenskart के मुनाफे में 270% का उछाल, पहली तिमाही में ₹222 करोड़ कमाए

कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर करीब 270% बढ़कर ₹222 करोड़ पहुंच गया, जबकि रेवेन्यू 43.3% बढ़कर ₹2,714 करोड़ से ज्यादा रहा.

24 seconds ago

सस्ते 5G फोन हुए महंगे, ₹9,000 से कम वाले स्मार्टफोन की बिक्री 74% गिरी

स्मार्टफोन के मेमोरी और दूसरे कंपोनेंट्स महंगे होने से कंपनियों के लिए बजट फोन बनाना मुश्किल होता जा रहा है. वहीं, महंगे 5G फोन की कीमत बढ़ने के बीच कंपनियों ने पुराने 4G मॉडल को फिर से बाजार में उतारना शुरू कर दिया है.

9 minutes ago

लगातार दो दिन की गिरावट के बाद आज कैसी रहेगी बाजार की चाल? TCS समेत इन शेयरों पर नजर

बुधवार को सेंसेक्स 188 अंक टूटकर बंद हुआ, जबकि निफ्टी भी गिरावट के साथ 24,435 के स्तर पर बंद हुआ. पश्चिम एशिया में तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच निवेशकों की धारणा प्रभावित रही.

36 minutes ago

बैंक ऑफ अमेरिका का जियो क्रेडिट पर बड़ा दांव, ₹18,268 करोड़ में खरीदेगा 49.9% हिस्सेदारी

इस निवेश से जियो क्रेडिट को अपने लेंडिंग कारोबार और विभिन्न क्रेडिट प्रोडक्ट्स के विस्तार के लिए लंबी अवधि की पूंजी मिलेगी.

24 minutes ago

जुलाई में फिर बढ़ी महंगाई की मार, 4.45% पर पहुंची खुदरा महंगाई; खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

लगातार दूसरे महीने RBI के 4% लक्ष्य से ऊपर रही खुदरा महंगाई. जुलाई में खाद्य महंगाई 5.52% पर पहुंची, जबकि ट्रांसपोर्ट, कपड़े-जूते और पर्सनल केयर से जुड़े खर्चों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई.

16 hours ago