होम / पर्सनल फाइनेंस / HDFC बंद करने जा रहा म्यूचुअल फंड की ये स्कीम, क्या मौजूदा निवेशकों पर पड़ेगा इसका असर?

HDFC बंद करने जा रहा म्यूचुअल फंड की ये स्कीम, क्या मौजूदा निवेशकों पर पड़ेगा इसका असर?

देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक एचडीएफसी (HDFC) की म्यूचुअल फंड कंपनी ने अपनी एक स्कीम में नए लोगों का निवेश स्वीकार करने से मना कर दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक एचडीएफसी (HDFC) की एक म्यूचुअल फंड स्कीम बंद होने जा रही है. बैंक ने इस स्कीम में नए लोगों का निवेश स्वीकार करने से भी मना कर दिया है. दरअसल, एचडीएफसी ग्रुप की म्यूचुअल फंड कंपनी ने ऐलान किया है कि वह अपनी एक स्कीम में किसी भी नए इंवेस्टर्स का पैसा स्वीकार नहीं करेगी. यहां तक कि सिस्टमेटिक इंवेस्टमेंट प्लान (SIP) के जरिए निवेश करने वाले इंवेस्टर्स भी अब इस स्कीम का लाभ नहीं उठा पाएंगे. तो आइए जानते हैं आखिर कंपनी ने ऐसा क्यों किया है और इसका मौजूदा निवेशकों पर क्या असर होगा?

22 जुलाई से बंद हो जाएंगे नए रजिस्ट्रेशन 
एचडीएफसी म्यूचुअल फंड कंपनी ने जानकारी दी है कि 22 जुलाई से वह अपने डिफेंस फंड के लिए एसआईपी (Systematic investment plan) के नए रजिस्ट्रेशंस स्वीकार करना बंद कर देगी. हालांकि कई ब्रोकरेज प्लेटफॉर्म पर लोगों को अभी से ही इस स्कीम के लिए नए रजिस्ट्रेशन करने में दिक्कत आ रही है.

क्या पुराने इंवेस्टर्स पर पड़ेगा असर?
एचडीएफसी ने जानकारी दी है कि 22 जुलाई के बाद डिफेंस फंड में सिर्फ उसके मौजूदा एसआईपी इंवेस्टर्स या सिस्टेमैटिक ट्रांसफर प्लान (STP) वाले इंवेस्टर्स का निवेश ही स्वीकार किया जाएगा. कंपनी ने पिछले साल जून में ये स्कीम लॉन्च की थी और इसके कुछ समय बाद ही कंपनी ने एकमुश्त निवेश को स्वीकार करना बंद कर दिया था.

पहली बार बंद हुआ SIP रूट
फंड कंपनियां किसी स्कीम में नए पैसे को रोक देती हैं जब उस पैसे को लगाने की गुंजाइश कम हो जाती है. ऐसा बाजार के ज्यादा महंगा होने या अन्य कारणों से हो सकता है. हाल ही में, कई स्मॉलकैप फंड्स ने नए निवेश पर रोक लगाई है, लेकिन शायद यह पहली बार है कि किसी स्कीम ने नए एसआईपी को रोका है. 

एक साल में डिफेंस म्यूचुअल फंड ने दिया इतना रिटर्न
एचडीएफसी के डिफेंस म्यूचुअल फंड के पास करीब 3,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का प्रबंधन करता है. वहीं, पिछले एक साल में बेस्ट रिटर्न देने वाले फंड्स में ये टॉप पर रहा है. इसने एक साल में निवेशकों को करीब 144 प्रतिशत का रिटर्न दिया है. इस फंड का पैसा रक्षा क्षेत्र से जुड़ी कंपनियों में लगाया जाता है. बीते कुछ सालों में डिफेंस सेक्टर के शेयर्स ने जबरदस्त रिटर्न दिया है. 

इसे भी पढ़ें-AirAsia भारतीयों के लिए लाया ये ऑफर, मिलेगा फ्री हवाई टिकट जीतने का मौका
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

1 day ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

2 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

2 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

3 days ago

म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए इस हफ्ते 5 नए NFO, डिफेंस से रियल एस्टेट तक निवेश के विकल्प

15 सितंबर से एचडीएफसी म्यूचुअल फंड, इनवेस्को म्यूचुअल फंड, कोटक म्यूचुअल फंड और टाटा म्यूचुअल फंड के पांच नए फंड ऑफर (NFO) खुलेंगे.

4 days ago


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 hour ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

37 minutes ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

7 hours ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

3 hours ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

4 hours ago