होम / पर्सनल फाइनेंस / सरकारी हेल्थ इंश्योरेंस कंपनियां बनी लोगों की पहली पसंद, IRDAI की रिपोर्ट में जानिए इसकी वजह

सरकारी हेल्थ इंश्योरेंस कंपनियां बनी लोगों की पहली पसंद, IRDAI की रिपोर्ट में जानिए इसकी वजह

IRDAI एक रिपोर्ट से पता चलता है कि निजी कंपनियों की तुलना में सरकारी हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी लोगों की पहली पसंद है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

क्या आपने कोई हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदी है? अगर नहीं और इसे खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं,  तो ये खबर आपके काम की हो सकती है. दरअसल, हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदने भारतीय किसी से भी पीछे नहीं हैं. इसे लेकर भारतीय बीमा नियामक प्राधिकरण (IRDAI) ने एक रिपोर्ट जारी की है. इस रिपोर्ट से साफ पता चलता है कि सरकारी हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी लोगों की पहली पसंद है. तो आइए जानते हैं इस रिपोर्ट में और क्या खास है? 

हेल्थ सेक्टर में इंकरड क्लेम रेशियों में आई गिरावट

पिछले साल से IRDAI ने अपनी रिपोर्ट में claim settlement ratio की बजाय केवल “इंकरड क्लेम रेशियो” (ICR) साझा करना शुरू कर दिया है. IRDAI के 2023-24 डेटा के अनुसार, हेल्थ इंश्योरेंस सेक्टर में इंकरड क्लेम रेशियो में हल्की गिरावट आई है. 2022-23 में यह 88.89 प्रतिशत था. अब यह 2023-24 में घटकर 88.15 प्रतिशत हो गया है. इस दौरान, इंश्योरेंस कंपनियों ने कुल 2.69 करोड़ हेल्थ इंश्योरेंस दावे निपटाए और दावों के निपटान पर 83,493 करोड़ रुपये खर्च किए. औसतन प्रति दावा भुगतान 31,086 रुपये था.

क्या होता है इंकरड क्लेम रेशियो?

इंकरड क्लेम रेशियो (ICR) का सही संतुलन होना चाहिए. यह न बहुत ज्यादा और न बहुत कम. अगर ICR 110 प्रतिशत है. इसका मतलब है कि कंपनी जितना प्रीमियम इकट्ठा करती है. उससे ज्यादा दावे का भुगतान कर रही है. यह कंपनी के लिए वित्तीय समस्याओं का संकेत हो सकता है. एक्सपर्ट के अनुसार, ICR का सही रेंज 80 प्रतिशत से 100 प्रतिशत के बीच होता है. यह प्रीमियम और दावों के बीच संतुलन को दर्शाता है. एक ICR जो 60 प्रतिशत से कम है. वह यह संकेत दे सकता है कि कंपनी बहुत अधिक दावे खारिज कर रही है. यही कारण है कि सरकारी हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी लोगों की पहली पसंद है.

इंश्योरेंस कंपनी ऐसे करती है दावे का निपटान

रिपोर्ट के अनुसार इंश्योरेंस कंपनी ने 72 प्रतिशत दावे TPAs (थर्ड पार्टी एडमिनिस्ट्रेटर) के माध्यम से निपटाए, जबकि 28 प्रतिशत दावे कंपनी के इन-हाउस सिस्टम से निपटाए गए. भुगतान की विधि के बारे में बात करें तो, 66.16 प्रतिशत दावे कैशलेस मोड में निपटाए गए. वहीं, 39 प्रतिशत दावे रीइंबर्समेंट मोड में निपटाए गए.

2023-24 में सरकारी क्षेत्र की कंपनियों का क्लेम रेशियो 

1. National Insurance Co. Ltd.- 90.83 प्रतिशत

2. The New India Assurance Co. Ltd.- 105.87 प्रतिशत

3. The Oriental Insurance Co. Ltd.- 101.96 प्रतिशत

4. United India Insurance Co. Ltd.- 109.23 प्रतिशत

प्राइवेट हेल्थ इंश्योरेंस कंपनियों के क्लेम रेशियो 

1. Acko General Insurance Limited- 56.93 प्रतिशत

2. Bajaj Allianz General Insurance- 84.96 प्रतिशत

3. Future Generali India Insurance- 84.62 प्रतिशत

4. Go Digit General Insurance Ltd.- 93.87 प्रतिशत

5. HDFC ERGO General Insurance- 80.98 प्रतिशत

6. ICICI Lombard General Insurance- 78.85 प्रतिशत


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

20 hours ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

3 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

5 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

5 days ago


बड़ी खबरें

लगातार चौथे दिन चढ़ा बाजार, गिफ्ट निफ्टी 23,500 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 19.63 अंक की गिरावट के साथ 74,294.96 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 75.80 अंक की बढ़त के साथ 23,346.40 पर बंद हुआ था.

2 hours ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

1 hour ago

ONGC की ‘समुद्र मंथन’ में पहली सफलता, महानदी बेसिन में मिली प्राकृतिक गैस

ONGC ने बताया कि महानदी बेसिन में ‘समुद्र मंथन’ अभियान के तहत खोदा गया यह उसका पहला कुआं है. MN-DW18-1-H-D नाम के इस कुएं को 1,623 मीटर की लक्षित गहराई तक खोदा गया था.

1 hour ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

20 hours ago

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

19 hours ago