होम / पर्सनल फाइनेंस / इंश्योरेंस खरीदने से लेकर क्लेम तक सबकुछ एक प्लेटफॉर्म पर, शुरू होने जा रही है ये सुविधा

इंश्योरेंस खरीदने से लेकर क्लेम तक सबकुछ एक प्लेटफॉर्म पर, शुरू होने जा रही है ये सुविधा

इंश्योरेंस कंपनियों के लिए जल्द यूपीआई की तर्ज पर बीमा सुगम प्लेटफॉर्म शुरू होगा. इसमें एक ऐसी जगह पर ग्राहक को ऑनलाइन इंश्योरेंस खरीदने से लेकर क्लेम तक सभी सुविधाएं मिलेंगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

इंश्योरेंस खदीरने वालों और इंश्योरेंस कंपनियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. आपको बता दें, इस सेक्टर के लिए जल्द ही एक यूपीआई सिस्टम आने वाला है. भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) ने इसके लिए अप्रूवल दे दिया है. आईडआरडीएआई ने एक 'बीमा सुगम' प्लेटफॉर्म शुरू करने का फैसला किया है. ये एक ऐसा प्लेटफॉर्म होगा, जहां ग्राहक ऑनलाइन इंश्योरेंस खरीदने से लेकर क्लेम करने तक सारी सुविधाएं आसानी से प्राप्त कर पाएंगे. इंश्योरेंस खरीदने के लिए अभी लोगों को हर कंपनी की वेबसाइट या फिर एजेंट्स से संपर्क करना पड़ता है, लेकिन अब वह सीधे एक ही प्लेटफॉर्म पर जाकर आसानी से अपनी पसंद का इंश्योरेंस खरीद पाएंगे. 

क्या है बीमा सुगम?

इंश्योरेंस रेगुलेटरी आईआरडीएआई ने ओएनडीसी की तरफ एक इलेक्ट्रानिक मार्केट प्लेस बीमा सुगम को शुरू करने के लिए अप्रूवल दे दिया है. बीमा सुगम एक इंश्योरेंस इंफ्रास्ट्रक्चर होगा, जहां सभी इंश्योरेंस कंपनियों की जानकारी मिल जाएगी. यह बीमा के लिए अमेजन जैसा सरकार समर्थित बाजार है, जो पॉलिसीधारकों को प्रीमियम की तुलना करने और जीवन, स्वास्थ्य, मोटर और यात्रा बीमा सहित बीमा उत्पादों की एक विस्तृत श्रृंखला खरीदने की अनुमति देता है. यह प्लेटफॉर्म सभी जीवन, स्वास्थ्य और सामान्य बीमा श्रेणियों के बीमा उत्पादों को सूचीबद्ध करने के लिए तैयार है, जो बीमा आवश्यकताओं के लिए एक व्यापक वन-स्टॉप शॉप प्रदान करता है.

आईआरडीएआई के चेयरमैन वे कहा, ये यूपीआई जैसा कदम

इस मार्केट प्लेस पर मालिकाना हक इंश्योरेंस कंपनियों का हो सकता है. बीमा सुगम कंपनियों, प्रोडक्ट्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स को एक प्लेटफॉर्म प्रदान करने के साथ साथ कस्टमर को एक इंश्योरेंस अकाउंट नंबर भी यहां अलॉट किया जाएगा. कस्टमर उस अकांउट नंबर के जरिए एक कंपनी से दूसरी कंपनी में जा सकेंगे. आईआरडीएआई के चेयरमैन देबिश पांडा बीमा सुगम के विषय में कह चुके हैं कि यह इंश्योरेंस इंडस्ट्री के लिए यूपीआई जैसा कदम साबित होगा. 

क्या सुविधाएं मिलेंगी?
बीमा सुगम के प्लेटफॉर्म पर बीमा खरीदने और बेचने के साथ साथ क्लेम की सुविधा भी मिल सकती है. वहीं, ऑनलाइन डिस्ट्रीब्यूटर भी इस प्लेटफॉर्म का हिस्सा हो सकते हैं. आईआरडीएआई की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि  यह मार्केटप्लेस इंश्योरेंस सेक्टर के सभी हिस्सेदारों के लिए रहेगा. एक ही जगह ग्राहक, बीमादाता, एंजेंट्सआदिउपलब्ध होंगे. इससे पूरे सिस्टम में पारदर्शिता आएगी. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

1 day ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

4 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

5 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

5 days ago


बड़ी खबरें

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

1 hour ago

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

4 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

2 hours ago

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

3 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग के समर्थन में उतरे शापूर मिस्त्री, टाटा ट्रस्ट्स से मांगा सहयोग

शापूरजी पलोनजी (SP) ग्रुप के पास टाटा संस की 18.37 फीसदी हिस्सेदारी है. समूह लंबे समय से इस हिस्सेदारी में अधिक तरलता चाहता है, क्योंकि उसकी होल्डिंग और ऑपरेटिंग कंपनियों पर बड़ी मात्रा में कर्ज है.

4 hours ago