होम / पर्सनल फाइनेंस / क्‍या आप जानते हैं IPO से होने वाली कमाई पर सरकार को देना पड़ता है कितना टैक्‍स?

क्‍या आप जानते हैं IPO से होने वाली कमाई पर सरकार को देना पड़ता है कितना टैक्‍स?

शेयरों पर लगने वाले टैक्‍स का आंकलन LTCG और STCG  पर किया जाता है. लेकिन इसमें भी कुछ तरीके हैं जिनसे आप टैक्‍स बचा सकते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

 बीते कुछ समय में देश के शेयर बाजार में आईपीओ तेजी से आए हैं. IPO आने की रफ्तार ऐसी है कि हर हफ्ते बाजार में एक या उससे ज्‍यादा आईपीओ आ ही जाते हैं. क्‍या हाल ही में किसी आईपीओ में आपने भी अच्‍छा मुनाफा कमाया है. अगर हां तो अब समय आ गया है कि आप उस पर लगने वाले टैक्‍स का हिसाब भी लगा लें. इस हिसाब को लगाने के लिए जरूरी है कि आपको पता हो कि आखिर आईपीओ से होने वाली कमाई पर टैक्‍स लगता कितना है.

शेयरों पर लगने वाले टैक्‍स का क्‍या है नियम 
दरअसल सरकार का इक्विटी से होने वाली कमाई को लेकर जो नियम है वही यहां भी लागू होता है.दरअसल अगर आपने किसी भी कंपनी के शेयर को एक साल से ज्‍यादा रखा तो उसे लॉन्‍ग टर्म कैपिटल गेन (LTCG) कहा जाता है. इसी तरह से अगर आप उस शेयर से होने वाले मुनाफे को एक साल के अंदर ले लेते हैं तो उसे शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन कहा जाता है. अगर आपके शेयर LTCG है तो आपको उस पर 10 प्रतिशत टैक्‍स देना होगा. इसी तरह अगर आपने शार्ट टर्म कैपिटल गेन में मुनाफा लिया है तो 15 प्रतिशत का टैक्‍स देना होता है. लेकिन लॉन्‍ग टर्म में 1 लाख रुपये तक का मुनाफे पर कोई टैक्‍स नहीं लगता है.

IPO से होने वाली कमाई पर कितना लगता है टैक्‍स 
अगर आपका किसी आईपीओ में शेयरों का लॉट अलॉट हो जाता है और उसमें आप कुछ मुनाफा भी कमा लेते हैं. इस परिस्थिति में अगर आपने उसे अगले कुछ दिनों के अंदर या जल्‍द ही बेच दिया तो वो शॉर्ट टर्म गेन कैपिटल में काउंट किया जाएगा. उस पर आपको 15 प्रतिशत टैक्‍स देना होगा और 2 प्रतिशत एजुकेशन सेस और 1 फीसदी हायर एजुकेशन सेस भी देना होगा. 

इस कमाई पर कैसे बचाएं टैक्‍स? 
अब सवाल ये है कि आखिर इस तरह की कमाई पर टैक्‍स को किस तरह से बचाएं. अगर आपकी सालाना आय, और शेयरों से हुई कमाई को जोड़ने के बावजूद ये बेसिक एग्‍जम्‍पसम से कम है तो ऐसे है आपको टैक्‍स नहीं देना होगा. 
- वहीं सरकार ने बेसिक एग्‍जम्‍पसम का क्राइटेरिया तय किया है उसके अनुसार 60 साल से कम उम्र के लोगों के लिए 2.5 लाख, 60 से 80 साल से लिए 3 लाख और 80 साल से ऊपर के लोगों के लिए 5 लाख रुपये है.
- अगर आप न्‍यू टैक्‍स रिजिम का विकल्‍प चुनते हैं तो आपको 7 लाख तक की आय पर कोई टैक्‍स नहीं देना है. 
- अगर आप नौकरीपेशा हैं तो स्‍टैडर्ड डिडक्‍शन में 50 हजार रुपये तक की छूट का फायदा ले सकते हैं. इस स्थिति में आपको पुराने टैक्‍स स्‍ट्रक्‍चर पर 5.5 लाख और नए टैक्‍स स्‍ट्रक्‍चर पर 7.5 लाख रुपये तक की सालाना आय पर कोई टैक्‍स नहीं लगेगा. 

ये भी पढ़ें: भारत से बैर लेने वाले मुइज्जू को घर में ही करना पड़ रहा है विरोध का सामना, मांगी माफी


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

1 day ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

4 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

5 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

6 days ago


बड़ी खबरें

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

44 minutes ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

2 hours ago

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

5 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

3 hours ago

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

4 hours ago