होम / पर्सनल फाइनेंस / क्‍या आपके पास भी है इंश्‍योरेंस पॉलिसी, अगर हां तो जरूर जान लें इस बदलाव को

क्‍या आपके पास भी है इंश्‍योरेंस पॉलिसी, अगर हां तो जरूर जान लें इस बदलाव को

अगर ग्राहक इंश्‍योरेंस कंपनी से इस शीट को अपनी लोकल भाषा में चाहता है तो कंपनी को उसे मुहैया कराना होगा. यही नहीं इसका फॉन्‍ट साइज कम से कम 12 होना चाहिए.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

इंश्‍योरेंस लेना तो सभी चाहते हैं और ज्‍यादातर लोग लेते भी हैं लेकिन पॉलिसी से जुड़े नियम कायदे 1 प्रतिशत से भी कम लोगों को पता होते हैं. इसकी एक बड़ी वजह ये है कि नियम कायदे पहले तो आम आदमी की भाषा में नहीं लिखे होते और दूसरा ये है कि वो इतने छोटे शब्‍दों में लिखे होते हैं कि उन्‍हें पढ़ पाना एक तरह से मुश्किल होता है. अब आम आदमी की इन्‍हीं परेशानियों को देखते हुए आईआरडीएआई (इंश्‍योरेंस रेग्‍यूलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी) ने इस बारे में सभी कंपनियों को निर्देश जारी किए हैं. ये नियम 1 जनवरी 2024 से लागू हो जाएंगे. 

क्‍या कहते हैं IRDAI  के ये नियम? 
IRDAI ने ग्राहक सूचना पत्र में संशोधन किया है. इस संशोधन पत्र के अनुसार, अब इंश्‍योरेंस कंपनियों को नियम और शर्तों को आसान भाषा में समझाना होगा. IRDAI के अनुसार होने वाले बदलावों के तहत पॉलिसी का नाम, उसकी संख्‍या, पॉलिसी का प्रकार और इंश्‍योर्ड अमाउंट के बारे में साफ-साफ बताना होगा. पॉलिसी में शामिल खर्चों, वेटिंग पीरियड, कवरेज की फाइनेंशियल लिमिट, क्‍लेम प्रोसेस से लेकर शिकायत निपटान के बारे में सरल शब्‍दों में बताना होगा. 

हर पॉलिसी होल्‍डर को उसकी भाषा में मिलेगी शीट
आईआरडीए के नियमों के अनुसार पॉलिसी देने वाली भले ही कंपनी हो, एजेंट हो या बिचौलिया हो सभी को सूचना देने वाले इस पत्र को पॉलिसीधारक को देना होगा और उनकी फिजिकल या डिजिटल मंजूरी लेनी होगी. अगर ग्राहक इस शीट को अपनी लोकल भाषा में चाहता है तो कंपनी को उसे मुहैया कराना होगा. यही नहीं इसका फॉन्‍ट साइज कम से कम 12 होना चाहिए साथ ही फॉन्‍ट का लेटर एरियल होना चाहिए. 1 जनवरी से ये नियम पूरी तरह से लागू हो जाएंगे. IRDAI ने सभी कंपनियों को ये निर्देश जारी कर दिया है. 

अभी ग्राहकों को ये होती है परेशानी 
इस दिशा में अभी तक कोई स्‍पष्‍ट दिशा निर्देश न होने के कारण कंपनियों को इसका फायदा मिल जाता था. जो नियम कंपनियां बताती थी वहीं ग्राहक को पता चल पाते थे जबकि कई नियम ऐसे होते थे जो ग्राहक को पता नहीं चल पाते थे. लेकिन इसके बाद उसके सामने तब परेशानी होती थी जब कंपनी वो सुविधा देने से मना कर देती थी. लेकिन अब आईआरडीए के नियमों के बाद उम्‍मीद की जा सकती है ग्राहक को पॉलिसी लेने से पहले सभी नियम और शर्तें उसकी भाषा में पढ़ने को मिल पाएंगे. इससे ग्राहक परेशानी में नहीं फंसेगा. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

1 day ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

4 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

6 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

6 days ago


बड़ी खबरें

भारत में बढ़ रहा अल्जाइमर का खतरा, 2036 तक दोगुने हो सकते हैं डिमेंशिया के मरीज

शुरुआती लक्षणों को उम्र बढ़ने का सामान्य हिस्सा मानकर नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, विशेषज्ञों ने समय पर जांच और डॉक्टर से सलाह लेने की दी सलाह

8 minutes ago

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

1 hour ago

भारत, ईयू समेत 7 देशों ने P4M पहल शुरू की, संयुक्त राष्ट्र में सुधार पर दिया जोर

भारत, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील, बारबाडोस और केन्या ने न्यूयॉर्क में शुरू की ‘बहुपक्षवाद के लिए साझेदार’ पहल; अंतरराष्ट्रीय कानून, शांति और समावेशी विकास के लिए सहयोग बढ़ाने का लक्ष्य

24 minutes ago

भारत लॉन्च करेगा ₹1,000 करोड़ का पहला ब्लू बॉन्ड, समुद्री और जल परियोजनाओं को मिलेगा फंड

सागरमाला फाइनेंस कॉरपोरेशन अगले सप्ताह कर सकता है देश के पहले ब्लू बॉन्ड का इश्यू, पोर्ट कनेक्टिविटी, जहाज निर्माण और तटीय बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं को मिल सकता है वित्त

33 minutes ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

3 hours ago