होम / पर्सनल फाइनेंस / इस सरकारी बैंक ने FD पर सीधे इतना बढ़ा दिया Interest Rate, ग्राहकों की हुई चांदी

इस सरकारी बैंक ने FD पर सीधे इतना बढ़ा दिया Interest Rate, ग्राहकों की हुई चांदी

इसके अलावा सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने 555 दिन और 999 दिन वाला स्पेशल FD स्कीम भी पेश किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: एक बड़े सरकारी बैंक 'सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया' ने फिक्स्ड डिपॉजिट पर 75 बेसिस प्वाइंट्स इंटरेस्ट रेट बढ़ा दिया. इसके अलावा बैंक ने सेविंग अकाउंट की ब्याज दरों में भी बदलाव किया है. बैंक ने 555 और 999 दिनों के लिए स्पेशल FD स्कीम पेश किया है, जिसके अंतर्गत 2 करोड़ रुपये से कम नॉन कॉलेबल डिपॉजिट पर 6.75 प्रतिशत और कॉलेबल डिपॉजिट पर 6.50 प्रतिशत वार्षिक दर के हिसाब से ब्याज दिया जाएगा.

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के नए सेविंग अकाउंट इंटरेस्ट रेट्स
सेविंग अकाउंट पर मिलने वाले ब्याज में बदलाव करते हुए बैंक ने बताया है कि यदि सेविंग अकाउंट में 10 करोड़ रुपये तक बैलेंस है तो कस्टमर को 2.90 प्रतिशत वार्षिक दर के हिसाब से ब्याज दिया जाएगा. यदि सेविंग अकाउंट में बैलेंस 10 करोड़ रुपये से अधिक है तो कस्टमर को 3 प्रतिशत वार्षिक दर से ब्याज दिया जाएगा. सेविंग अकाउंट पर मिलने वाली नई ब्याज दरें 15 नवंबर, 2022 से लागू होंगी.

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के नए FD इंटरेस्ट रेट्स
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में यदि कोई कस्टमर 7 से 14 दिन के लिए 2 करोड़ रुपये से कम रकम फिक्स्ड डिपॉजिट करता है तो उसे 0.25 प्रतिशत ज्यादा यानी 3 प्रतिशत की वार्षिक दर से ब्याज मिलेगा. पहले इसपर 2.75 प्रतिशत ब्याज मिलता था. 15 से 30 दिन तक पैसा फिक्स्ड डिपॉजिट करने पर अब 3.25 प्रतिशत की वार्षिक दर से ब्याज मिलेगा, जो पहले 2.90 प्रतिशत था. 31 से 45 दिनों तक पैसा फिक्स्ड डिपॉजिट करने पर 3.25 प्रतिशत ब्याज मिलेगा, जो पहले 3 प्रतिशत था. यदि आप 46 से 90 दिन के लिए पैसा फिक्स करेंगे तो आपको 4.25 प्रतिशत ब्याज मिलेगा, जो पहले 3.50 प्रतिशत था. 91 से 179 दिनों तक पैसा फिक्स करने पर 4.50 प्रतिशत ब्याज मिलेगा, जो पहले 4 प्रतिशत था. 180 से 270 दिनों के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट करने वालों को सेंट्रल ऑफ इंडिया 5.25 प्रतिशत ब्याज देगा, जो पहले 4.65 प्रतिशत था.

271 से 364 दिनों के लिए पैसा फिक्स्ड डिपॉजिट करने वालों को अब 50 बेसिस प्वाइंट ज्यादा इंटरेस्ट रेट मिलेगा. यानी इतने दिनों के लिए पैसा FD करने वालों को अब 4.75 प्रतिशत की जगह 5.25 प्रतिशत ब्याज मिलेगा. 1 साल से 2 साल से कम समय तक पैसा फिक्स करने वालों को 5.55 प्रतिशत की जगह 6.15 प्रतिशत की दर से ब्याज दिया जाएगा. 2 साल से लेकर 3 साल से कम समय तक पैसा फिक्स्ड डिपॉजिट करने वाले को अब 5.60 प्रतिशत की जगह 6 प्रतिशत ब्याज दिया जाएगा. 3 साल से लेकर 5 साल से कम समय तक पैसा फिक्स्ड डिपॉजिट करने वाले को 5.50 प्रतिशत की जगह 5.75 प्रतिशत ब्याज दिया जाएगा और 5 साल से लेकर 10 साल तक पैसा फिक्स्ड डिपॉजिट करने वाले को 5.60 प्रतिशत की जगह 5.75 प्रतिशत ब्याज दिया जाएगा.

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का स्पेशल FD स्कीम
इसके अलावा सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने 555 दिन और 999 दिन वाला स्पेशल FD स्कीम भी पेश किया है, जिसके अंतर्गत यदि कोई कस्टमर कॉलेबल ऑप्शन चुनता है तो उसे 6.50 प्रतिशत और जो कस्टमर नॉन कॉलेबल ऑप्शन चुनता है उसे 6.75 प्रतिशत की वार्षिक दर से ब्याज दिया जाएगा.

नॉन-कॉलेबल FD क्या होता है?
नॉन-कॉलेबल FD वह फिक्स्ड डिपॉजिट है, जिसमें से कोई भी कस्टमर FD का टर्म पूरा होने से पहले पैसा नहीं निकाल सकता है. यानी आपने जितने दिन की FD की है, उससे पहले किसी भी हाल में, चाहे कितनी भी मजबूरी क्यों न हो, पैसा नहीं निकल सकते.

VIDEO : इस बैंक ने पेश किया स्पेशल FD स्कीम, अब मिलेगा ज्यादा ब्याज; जानें नियम-शर्तें


टैग्स
सम्बंधित खबरें

कोटक MF का नया दांव, All Cap Omni FoF लॉन्च; एक ही फंड से कई मार्केट कैप में निवेश

नया फंड लार्ज, मिड और स्मॉल कैप समेत अलग-अलग मार्केट कैप वाली एक्टिव और पैसिव स्कीम्स में करेगा निवेश

2 days ago

मुंबई में 1,000 बेटियों के लिए वित्तीय सुरक्षा पहल, 10 साल में ₹20 करोड़ का योगदान

महाराष्ट्र में वित्तीय समावेशन की पहल के तहत 1,000 वंचित छात्राओं को सरकारी बचत योजनाओं से जोड़ा गया; 10 साल तक हर साल ₹20,000 का योगदान करने का ऐलान

3 days ago

65 महीने तक नहीं बदलेगी होम लोन की EMI! Kotak Bank ने लॉन्च किया हाइब्रिड लोन

ब्याज दर बढ़ने की टेंशन होगी कम, ग्राहक 39, 52 या 65 महीने के लिए रेट लॉक कर सकेंगे; फिलहाल 7.6% से शुरू हो रही ब्याज दर

3 days ago

RBI का बड़ा प्रस्ताव: ग्रामीण को-ऑपरेटिव बैंकों से अब 3 करोड़ तक मिलेगा होम लोन

RBI के नए ड्राफ्ट के तहत बड़े ग्रामीण को-ऑपरेटिव बैंक एक ग्राहक को 3 करोड़ रुपये तक का हाउसिंग लोन दे सकेंगे. साथ ही, लोन चुकाने के लिए ज्यादा समय और अंडर-कंस्ट्रक्शन प्रॉपर्टी पर मोरेटोरियम की सुविधा भी मिल सकती है.

5 days ago

कोटक MF ने लॉन्च किया निफ्टी बैंक इंडेक्स फंड, बैंकिंग सेक्टर में निवेश का नया मौका

यह फंड निवेशकों को निफ्टी बैंक इंडेक्स के जरिए भारत के बैंकिंग सेक्टर में पैसिव निवेश का अवसर देगा.

1 week ago


बड़ी खबरें

टाटा ट्रस्ट्स ने चंद्रशेखरन के फैसले का किया समर्थन, नए चेयरमैन की तलाश शुरू

एन चंद्रशेखरन फरवरी 2027 के बाद टाटा संस के चेयरमैन पद पर दोबारा नियुक्ति नहीं चाहते हैं. टाटा ट्रस्ट्स ने उनके फैसले का सम्मान करते हुए उत्तराधिकारी चुनने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

7 hours ago

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

8 hours ago

SKF इंडिया इंडस्ट्रीयल ने सुजीत पई को बनाया नया मैनेजिंग डायरेक्टर

कंपनी ने बताया कि सुजीत पई 1 सितंबर 2026 से SKF India Industrial के मैनेजिंग डायरेक्टर का पद संभालेंगे. यह नियुक्ति शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है. कंपनी के बोर्ड और नॉमिनेशन कमेटी ने 11 अगस्त को उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी.

7 hours ago

RBI का बड़ा कदम: लोन की ब्याज दर और छिपे चार्ज पर लगेगी लगाम, ग्राहकों के लिए नए नियमों का प्रस्ताव

रिजर्व बैंक ने लोन की कीमत तय करने के लिए एक समान फ्रेमवर्क का ड्राफ्ट जारी किया है. इसमें फ्लोटिंग रेट वाले रिटेल और MSME लोन को बाहरी बेंचमार्क से जोड़ने, स्प्रेड में मनमानी रोकने और छोटे कर्ज पर APR की सीमा तय करने का प्रस्ताव है.

11 hours ago

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

10 hours ago