होम / पर्सनल फाइनेंस / CBDT ने दी करदाताओं को राहत, ITR और टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की समयसीमा बढ़ाई

CBDT ने दी करदाताओं को राहत, ITR और टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की समयसीमा बढ़ाई

नई समयसीमाओं से उन्हें दस्तावेज़ तैयार करने, त्रुटियों को सुधारने और समय पर रिटर्न दाखिल करने का अतिरिक्त अवसर मिलेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 10 months ago

आयकर रिटर्न (ITR) और टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने वालों के लिए राहत भरी खबर है. दरअसल, केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने आकलन वर्ष 2025-26 के लिए इनकी अंतिम तिथियों में विस्तार कर दिया है. अब करदाताओं को टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने के लिए 10 नवंबर 2025 तक का समय मिलेगा, जबकि आयकर रिटर्न दाखिल करने की नई अंतिम तिथि 10 दिसंबर 2025 तय की गई है. CBDT का यह कदम करदाताओं और ऑडिटरों को आवश्यक दस्तावेज़ तैयार करने के लिए अतिरिक्त समय प्रदान करेगा.

इन्हें मिलेगा छूट का फायदा
CBDT की ताज़ा प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तारीख अब 10 नवंबर 2025 तक बढ़ा दी गई है. इससे पहले यह समयसीमा 31 अक्टूबर 2025 तक थी. यह छूट उन सभी करदाताओं पर लागू होगी जिनके खातों का ऑडिट अनिवार्य है. CBDT ने बताया कि आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 139(1) के अंतर्गत रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि को 31 अक्टूबर 2025 से बढ़ाकर 10 दिसंबर 2025 कर दिया गया है. धारा 139(1) उन व्यक्तियों और संस्थाओं पर लागू होती है जिन्हें कानूनन समय पर रिटर्न दाखिल करना आवश्यक है.

ऑडिट रिपोर्ट की समयसीमा में भी राहत

इससे पहले ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2025 थी, जिसे पहले 31 अक्टूबर तक बढ़ाया गया था. अब इसे एक बार फिर आगे बढ़ाकर 10 नवंबर 2025 तक कर दिया गया है. यह राहत भी उन्हीं करदाताओं को दी गई है जिनका उल्लेख आयकर अधिनियम की धारा 139(1) के स्पष्टीकरण 2 के खंड (a) में किया गया है.

जल्द जारी होगी औपचारिक अधिसूचना

CBDT ने यह भी स्पष्ट किया कि इन तारीखों के विस्तार को प्रभावी बनाने के लिए एक औपचारिक अधिसूचना शीघ्र जारी की जाएगी. यह निर्णय करदाताओं और लेखा परीक्षकों को दस्तावेज़ तैयार करने के लिए अतिरिक्त समय प्रदान करेगा, जिससे समय पर और सटीक फाइलिंग सुनिश्चित की जा सकेगी.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

20 hours ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

3 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

5 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

5 days ago


बड़ी खबरें

लगातार चौथे दिन चढ़ा बाजार, गिफ्ट निफ्टी 23,500 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 19.63 अंक की गिरावट के साथ 74,294.96 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 75.80 अंक की बढ़त के साथ 23,346.40 पर बंद हुआ था.

2 hours ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

1 hour ago

ONGC की ‘समुद्र मंथन’ में पहली सफलता, महानदी बेसिन में मिली प्राकृतिक गैस

ONGC ने बताया कि महानदी बेसिन में ‘समुद्र मंथन’ अभियान के तहत खोदा गया यह उसका पहला कुआं है. MN-DW18-1-H-D नाम के इस कुएं को 1,623 मीटर की लक्षित गहराई तक खोदा गया था.

1 hour ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

20 hours ago

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

18 hours ago