होम / पर्सनल फाइनेंस / खर्च कम करने के लिए ब्रिटेनवासियों ने निकाला 'नायाब' तरीका, तेजी से बढ़ रहा ये ट्रेंड

खर्च कम करने के लिए ब्रिटेनवासियों ने निकाला 'नायाब' तरीका, तेजी से बढ़ रहा ये ट्रेंड

पूरी दुनिया तेजी से कैशलेस की ओर बढ़ रही है, पर ब्रिटेनवासी एक बार फिर कैश से पेमेंट करने लगे हैं. वहां डिजिटल ट्रांजैक्शन कम होने लगा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: महंगाई ने सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया की कमर तोड़ रखी है. ब्रिटेन में हालत तो भारत के मुकाबले बहुत बुरा है. वहां लोग पैसे बचाने और खर्च कम करने के लिए नई-नई तरकीब निकाल रहे हैं. महंगाई से लड़ने के लिए इन दिनों ब्रिटेन में एक नया ट्रेंड शुरू हुआ है- 'पेन ऑफ पेइंग'.

क्या है 'पेन ऑफ पेइंग'
जब हम कैश से पेमेंट करते हैं तो कुछ चीजों के भगुतान के दौरान बहुत बुरा लगता है. कैश पेमेंट करने पर उन चीजों के भुगतान में कई बार हमारा दिल दुखता है. इस वजह से हम अनावश्यक खर्च से कई बार बचते हैं. इसे ही 'पेन ऑफ पेइंग' कहते हैं. यूनिवर्सिटी ऑफ कॉर्नेगी के ओफेर जेलरमेयर ने अपनी थीसिस में ये बातें लिखी हैं.

डिजिटल ट्रांजैक्शन कम हो रहा
पूरी दुनिया तेजी से कैशलेस की ओर बढ़ रही है, पर ब्रिटेनवासी एक बार फिर कैश से पेमेंट करने लगे हैं. वहां डिजिटल ट्रांजैक्शन कम होने लगा है. उनका ऐसा मानना है कि कैश से पेमेंट के दौरान वे 'पेन ऑफ पेइंग' से गुजरते हैं. इस वजह से वे अपने खर्च को कंट्रोल कर रहे हैं. उनका मानना है कि जब वे डिजिटल पेमेंट करते हैं तो खर्च होने का दर्द उन्हें महसूस ही नहीं हो पाता, इसलिए वे खर्च पर कंट्रोल नहीं कर पाते. ब्रिटेनवासियों का मानना है कि यदि वे पेमेंट कैश से करते हैं तो कई बार सोचते हैं, क्योंकि तब उन्हें ऐसा लगता है कि उनके पास रखा पैसा खर्च हो रहा है और वलेट खाली हो रहा है. ऐसे में बहुत जरूरी चीजों पर ही खर्च करते हैं.

9 हजार करोड़ रुपये का कैश से लेन-देन
लेटेस्ट डाटा के अनुसार, ब्रिटेन के पोस्ट ऑफिस में अगस्त महीने में 9 हजार करोड़ रुपये का कैश से लेन-देन हुआ, जो अब तक किसी भी महीने का सर्वाधिक आंकड़ा है. यह भी उम्मीद जताई गई कि जैसे-जैसे महंगाई बढ़ रही है, वैसे-वैसे ये रिकॉर्ड भी बहुत जल्द टूट जाएगा, क्योंकि पिछले कुछ महीनों में ब्रिटेन में कैश ट्रांजैक्शन तेजी से बढ़ा है. 

'पेन ऑन मोबाइल पेमेंट्स' क्या है?
जेलरमेयर ने जो थ्योरी दी है, उसपर और भी रिसर्च हुआ है, जिसमें एक है- 'पेन ऑन मोबाइल पेमेंट्स'. इस रिसर्च में ये बात सामने आई कि ग्राहकों को खर्च करने का सबसे कम दर्द मोबाइल से पेमेंट करने पर होता है. इसलिए मोबाइल से पेमेंट करने वाले ग्राहक अपने खर्च कम नहीं कर पाते, क्योंकि उन्हें अहसास ही नहीं होता कि उनका पैसा खर्च हो रहा है. उससे ज्यादा दर्द कार्ड से पेमेंट करने पर होता है, जबकि सबसे अधिक तकलीफ कैश से पेमेंट करने पर होती है और यही तकलीफ हमें बचत की ओर प्रेरित करती है.

VIDEO : IPPB ने दिया ग्राहकों को झटका, अब इन आधार से जुड़ी पेमेंट सर्विस के लिए देना होगा चार्ज


टैग्स
सम्बंधित खबरें

कोटक MF का नया दांव, All Cap Omni FoF लॉन्च; एक ही फंड से कई मार्केट कैप में निवेश

नया फंड लार्ज, मिड और स्मॉल कैप समेत अलग-अलग मार्केट कैप वाली एक्टिव और पैसिव स्कीम्स में करेगा निवेश

2 days ago

मुंबई में 1,000 बेटियों के लिए वित्तीय सुरक्षा पहल, 10 साल में ₹20 करोड़ का योगदान

महाराष्ट्र में वित्तीय समावेशन की पहल के तहत 1,000 वंचित छात्राओं को सरकारी बचत योजनाओं से जोड़ा गया; 10 साल तक हर साल ₹20,000 का योगदान करने का ऐलान

3 days ago

65 महीने तक नहीं बदलेगी होम लोन की EMI! Kotak Bank ने लॉन्च किया हाइब्रिड लोन

ब्याज दर बढ़ने की टेंशन होगी कम, ग्राहक 39, 52 या 65 महीने के लिए रेट लॉक कर सकेंगे; फिलहाल 7.6% से शुरू हो रही ब्याज दर

3 days ago

RBI का बड़ा प्रस्ताव: ग्रामीण को-ऑपरेटिव बैंकों से अब 3 करोड़ तक मिलेगा होम लोन

RBI के नए ड्राफ्ट के तहत बड़े ग्रामीण को-ऑपरेटिव बैंक एक ग्राहक को 3 करोड़ रुपये तक का हाउसिंग लोन दे सकेंगे. साथ ही, लोन चुकाने के लिए ज्यादा समय और अंडर-कंस्ट्रक्शन प्रॉपर्टी पर मोरेटोरियम की सुविधा भी मिल सकती है.

5 days ago

कोटक MF ने लॉन्च किया निफ्टी बैंक इंडेक्स फंड, बैंकिंग सेक्टर में निवेश का नया मौका

यह फंड निवेशकों को निफ्टी बैंक इंडेक्स के जरिए भारत के बैंकिंग सेक्टर में पैसिव निवेश का अवसर देगा.

1 week ago


बड़ी खबरें

टाटा ट्रस्ट्स ने चंद्रशेखरन के फैसले का किया समर्थन, नए चेयरमैन की तलाश शुरू

एन चंद्रशेखरन फरवरी 2027 के बाद टाटा संस के चेयरमैन पद पर दोबारा नियुक्ति नहीं चाहते हैं. टाटा ट्रस्ट्स ने उनके फैसले का सम्मान करते हुए उत्तराधिकारी चुनने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

8 hours ago

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

9 hours ago

SKF इंडिया इंडस्ट्रीयल ने सुजीत पई को बनाया नया मैनेजिंग डायरेक्टर

कंपनी ने बताया कि सुजीत पई 1 सितंबर 2026 से SKF India Industrial के मैनेजिंग डायरेक्टर का पद संभालेंगे. यह नियुक्ति शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है. कंपनी के बोर्ड और नॉमिनेशन कमेटी ने 11 अगस्त को उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी.

8 hours ago

RBI का बड़ा कदम: लोन की ब्याज दर और छिपे चार्ज पर लगेगी लगाम, ग्राहकों के लिए नए नियमों का प्रस्ताव

रिजर्व बैंक ने लोन की कीमत तय करने के लिए एक समान फ्रेमवर्क का ड्राफ्ट जारी किया है. इसमें फ्लोटिंग रेट वाले रिटेल और MSME लोन को बाहरी बेंचमार्क से जोड़ने, स्प्रेड में मनमानी रोकने और छोटे कर्ज पर APR की सीमा तय करने का प्रस्ताव है.

12 hours ago

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

10 hours ago