✕

होम / पर्सनल फाइनेंस / Bharti Airtel अब ग्राहकों को देगी FD की सुविधा, जानिए कितना मिलेगा ब्याज?

Bharti Airtel अब ग्राहकों को देगी FD की सुविधा, जानिए कितना मिलेगा ब्याज?

NBFC और Small Finance Banks के साथ साझेदारी में Bharti Airtel अपनी डिजिटल यूनिट Airtel Finance के अंतर्गत अपने ग्राहकों के लिए FD की सुविधा शुरू करने जा रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अगर आप एयरटेल यूजर हैं या एयरटेल में स्विच करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए बहुत काम की है. दरअसल, भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने अपनी डिजिटल यूनिट एयरटेल फाइनेंस (Airtel Finance) के अंतर्गत फिक्स्ड डिपॉजिट मार्केटप्लेस (FD) शुरू करने की घोषणा की है. कंपनी ने इसके लिए प्रमुख गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (NBFC) और लघु वित्त बैंकों (Small Finance Banks) के साथ साझेदारी की है. इस एफडी में निवेशकों को काफी अच्छा रिटर्न मिलने वाला है. तो चलिए जानते हैं इस एफडी में निवेशकों को कैसे और कितना ब्याज मिलेगा?

मिलेगा 9.1 प्रतिशत तक ब्याज
कंपनी के अनुसार यह फिक्‍स्‍ड डिपॉजिट ‘मार्केटप्लेस’ है, जहां मियादी जमा ली जा सकेगी और उसे भुनाया जा सकेगा. इस प्लेटफॉर्म पर निवेशकों को 9.1 प्रतिशत की दर से सालाना ब्याज मिलेगा. 
इसके लिए एयरटेल फाइनेंस ने उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक, शिवालिक बैंक, सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक और श्रीराम फाइनेंस सहित कई लघु वित्त बैंकों और एनबीएफसी के साथ साझेदारी की है. इस साझेदारी से  ग्राहकों को ज्‍यादा ब्याज दर पर निश्चित रिटर्न प्राप्त करने में मदद मिलेगी.

यहां मिलेगी एफडी की सुविधा
ग्राहकों को एफडी की सुविधा एयरटेल के ‘थैंक्स’ ऐप पर मिलेगी. एयरटेल फाइनेंस के जरिए यूजर्स आसानी से एफडी कर सकेंगे और मैच्योरिटी पर पैसे भी निकाल सकेंगे. एयरटेल थैंक्स ऐप पर यूजर्स को एफडी के अलग-अलग विकल्प और निश्चित रिटर्न मिलेगा. साथी ही ग्राहकों को पूरी तरह से पारदर्शी और निर्बाध डिजिटल सेवा मिलेगी.

इतने रुपये के निवेश के साथ शुरू कर सकते हैं एफडी
कंपनी के अनुसार उन्होंने इस एफडी सेवा के लिए अच्छे बैंकों के साथ साझेदारी की है. एयरटेल थैंक्स ऐप मंच पर ग्राहक 1,000 रुपये के न्यूनतम निवेश के साथ नया बैंक खाता खोले बिना सीधे फिक्‍स्‍ड डिपॉजिट की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं. इसके अलावा कंपनी सात दिन के बाद किसी भी समय निकासी के साथ एफडी विकल्प भी प्रदान कर रही है. इससे उसे उम्मीद है कि ‘लॉक-इन’ और नकदी को लेकर ग्राहकों की सभी चिंताएं दूर हो जाएंगी.

 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

4 days ago

फिजिकल गोल्ड को सिर्फ 2 घंटे में डीमैट में बदल सकेंगे निवेशक, 15 अक्टूबर से NSE शुरू करेगा नई सुविधा

एनएसई इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट को बढ़ावा देने के लिए 15 अक्टूबर से पायलट प्रोजेक्ट शुरू करेगा. एक्सचेंज अगले एक साल में संग्रह केंद्रों का नेटवर्क भी तेजी से बढ़ाने की तैयारी में है.

5 days ago

टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, CBDT ने बढ़ाई ITR और टैक्स ऑडिट की डेडलाइन

CBDT के फैसले के बाद असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 से बढ़ाकर 21 अक्टूबर 2026 कर दी गई है.

1 week ago

बीमा बेचने के तरीके में बड़ा बदलाव! एजेंटों के कमीशन से लेकर मिस-सेलिंग तक IRDAI का नया प्लान

IRDAI ने सार्वजनिक बीमा रजिस्ट्री बनाने का प्रस्ताव भी रखा है. इसके जरिए ग्राहक बीमा उत्पाद, बीमा कंपनी और वितरक से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी एक जगह देख सकेंगे.

1 week ago

होम लोन तक महिलाओं की पहुंच बढ़ाने की पहल, IIFL होम फाइनेंस और JICA के बीच 15 करोड़ डॉलर की डील

कंपनी के अनुसार, भारत में वर्ष 2030 तक करीब 2.2 करोड़ अतिरिक्त घरों की मांग बढ़ने का अनुमान है. वहीं, मौजूदा समय में देश में आवास ऋण लेने वालों में महिलाओं की हिस्सेदारी करीब 30 फीसदी है.

1 week ago


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

6 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

6 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

2 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

4 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

5 hours ago