होम / पर्सनल फाइनेंस / क्‍या टर्म लाइफ इंश्‍योरेंस लेने की कर रहे हैं तैयारी , इन बातों का रखें ध्‍यान 

क्‍या टर्म लाइफ इंश्‍योरेंस लेने की कर रहे हैं तैयारी , इन बातों का रखें ध्‍यान 

मौजूदा समय में बाजार में कई तरह के प्‍लान मौजूूद हैं, सबसे दिलचस्‍प बात ये है कि आप जो भी प्‍लॉन खरीदें उसे 60-65 की आयु तक खरीदें. ऐसे में आपको बाद की महंगाई से नहीं जूझना पड़ेगा.

ललित नारायण कांडपाल 3 years ago

क्‍या आप भी अपने परिवार की सुरक्षा को और आपके जाने के बाद उनके भविष्‍य की तैयारियों को लेकर टर्म प्‍लान  खरीदने की तैयारी कर रहे हैं. अगर हां तो आज हम आपको इसी प्‍लान से जुड़ी कई बातें बताना चाहते हैं। इन बातों को जानकर अगर आप इन्‍हें खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो आपको काफी मदद मिलेगी.  अगर आप इन बातों का ध्‍यान रखेंगें तो खरीददारी के वक्‍त आपको काफी फायदा मिलेगा.

बीमा कवर का कैसे करें निर्णय 
टीवी पर अखबार में आने वाले अलग-अलग विज्ञापनों में इस प्‍लान  के बारे में देखा होगा, जिसमें बड़े बड़े राशि के बारे में बताया जाता है  लेकिन उससे पहले जरूरी ये है कि आप इस बात का ध्‍यान रखें कि आप जो भी प्‍लान तय करें वो आपने कर्ज सहित आपके परिवार की दूसरी जिम्‍मेदारियों को पूरा कर लें.थंब रूल ये है कि आपकी वार्षिक आय के कम से कम 8-10 गुना और किसी भी बकाया ऋण के लिए कवर करने योग्‍य होना चाहिए. 1 करोड़ रुपये का कवर अभी पर्याप्त लग सकता है लेकिन जैसे-जैसे महंगाई बढ़ रही है इसकी कीमत भी कम होती जा रही है. इसके लिए कुछ कंपनियों ने ऐसे प्लान भी तैयार किए हैं जो हर कुछ साल में कवर बढ़ाते हैं, इससे आपकी महंगाई कवर हो जाती है.

मेडिकल टेस्ट से परहेज न करें
कंपनियां आमतौर पर टर्म पॉलिसी जारी करने से पहले खरीदारों की व्‍यापक चिकित्सा परीक्षण कराती हैं. हालाँकि, कुछ मामलों में कोई कंपनी मेडिकल टेस्ट पर जोर नहीं दे सकती हैं , लेकिन ऐसी स्थिति में पॉलिसी खरीदने वाले से केवल अच्छे स्वास्थ्य की घोषणा करने के लिए कह सकती है.मेडिकल टेस्ट के लिए न जाना सुविधाजनक हो सकता है, लेकिन महंगा होगा. यदि आप स्‍वस्‍थ हैं तो मेडिकल जांच के लिए जाने में कोई हर्ज नहीं है. अगर आपका स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है तो आपका प्रीमियम कम होता है। इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि एक बार जब आप मेडिकल टेस्ट से गुजरते हैं, तो पुरानी बीमारियों की जिम्‍मेदारी भी कंपनी की हो जाती है.ऐसे में मेडिकल टेस्‍ट सही है.

कार्यकाल की अवधि का निर्धारण ठीक से करें
टर्म पॉलिसी का कार्यकाल लगभग उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कि इससे मिलने वाला कवर महत्‍वपूर्ण है. ऐसा कार्यकाल न चुनें जो बहुत छोटा या बहुत लंबा हो.  सामान्यतया, कवर 60-65 वर्ष की आयु तक होना चाहिए. 15-20 साल का ऐसा प्लान न खरीदें जो आपके 50 साल के होने पर खत्म हो जाए. क्‍योंकि अगर आप 50 साल की उम्र में टर्म प्‍लॉन खरीदेंगे तो वो महंगा हो जाएगा.
 इसलिए अगर आप अभी खरीद रहे हैं तो उसे 60-65 की आयु तक खरीदें. यदि आपको बाद में कोई बीमारी हो जाती है तो हो सकता है कि कंपनियां आपको कवर देने से मना भी कर दें. 

कितने प्रकार की होते हैं टर्म प्‍लान 
मौजूदा समय में कई तरह के टर्म प्‍लान हैं. अगर आप 30 साल की उम्र में 30 सालों के लिए 1 करोड़ का प्‍लान खरीदते हैं तो आपको बाजार में अभी इस तरह के प्‍लान मिल सकते हैं. इनमें रेग्‍यूलर प्‍लान हैं, इसमें प्रीमियम फिक्‍स होता है और अगर पॉलिसी होल्‍डर मर जाता है तो परिवार को उसकी रकम मिल जाती है. ऐसे रेग्‍यूलर प्‍लॉन के लिए आपको 9770 रुपये तक का प्‍लॉन बाजार में मिल सकते हैं. 

इसी तरह के भी प्‍लान मौजूद हैं कि अगर इंश्‍योरेंस कराने वाले की किसी वजह से मृत्‍यु हो जाती है तो उसके परिवार को 1 करोड़ का मुआवजा दे दिया जाएगा लेकिन अगर नहीं होती है तो अवधि खत्‍म होने पर उसे प्रीमियम वापस कर दिया जाएगा.

इसी तरह हर साल प्रीमियम देने की समस्‍या से बचने के लिए कई कंपनियों ने एकमुश्‍त प्रीमियम की सुविधा भी दी हुई है. वो अगले 30 सालों के किश्‍त का आंकलन कर एक साथ किश्‍त ले लेती हैं और आपको 30 सालों का कवर दे देती हैं. इसी तरह बाजार में कई और  प्‍लान भी मौजूद हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

10 hours ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

1 day ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

1 day ago

म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए इस हफ्ते 5 नए NFO, डिफेंस से रियल एस्टेट तक निवेश के विकल्प

15 सितंबर से एचडीएफसी म्यूचुअल फंड, इनवेस्को म्यूचुअल फंड, कोटक म्यूचुअल फंड और टाटा म्यूचुअल फंड के पांच नए फंड ऑफर (NFO) खुलेंगे.

3 days ago

बदलते बाजार में सेक्टर चुनने की टेंशन खत्म! कोटक का नया फंड लॉन्च, 1,000 रुपये से निवेश

नई योजना में अलग-अलग सेक्टर आधारित इक्विटी म्यूचुअल फंड योजनाओं में निवेश किया जाएगा, जरूरत के अनुसार किया जा सकेगा पोर्टफोलियो में बदलाव

6 days ago


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

11 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

46 minutes ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

55 minutes ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

1 hour ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

2 hours ago