होम / पर्सनल फाइनेंस / भारत में बढ़ती खपत का बड़ा मौका, यूनियन MF ने लॉन्च किया नया कंजम्पशन NFO

भारत में बढ़ती खपत का बड़ा मौका, यूनियन MF ने लॉन्च किया नया कंजम्पशन NFO

भारत में खपत तेजी से बढ़ रही है और आने वाले वर्षों में यह ट्रेंड और मजबूत होने की संभावना है. यूनियन कंजम्पशन फंड निवेशकों को इस लंबी दौड़ में शामिल होने का अवसर देता है, लेकिन निवेश से पहले निवेशकों को अपने जोखिम प्रोफाइल के अनुसार सलाह लेना जरूरी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 9 months ago

देश में आय बढ़ने और उपभोग तेजी से विस्तार करने के दौर में यूनियन म्यूचुअल फंड ने एक नई थीम आधारित स्कीम लॉन्च की है. यह फंड बढ़ती खपत की लहर में निवेशकों को लंबी अवधि का अवसर देने का दावा करता है. यूनियन म्यूचुअल फंड ने ‘यूनियन कंजम्पशन फंड’ नाम से नया ओपन-एंडेड इक्विटी स्कीम लॉन्च किया है. यह न्यू फंड ऑफर (NFO) 1 दिसंबर 2025 से खुला है और 15 दिसंबर 2025 को बंद होगा. भारत में खपत बढ़ने, अर्थव्यवस्था में सुधार और बड़े संरचनात्मक बदलावों के बीच यह फंड मार्केट में उतारा गया है.

अर्थव्यवस्था के महत्वपूर्ण बदलाव बने आधार

पिछले एक साल में सरकार ने टैक्स में कटौती. GST 2.0 सुधार. आठवां वेतन आयोग. महंगाई में लगातार कमी और बेहतर मॉनसून जैसे बड़े फैसले किए हैं. इन बदलावों से खपत में तेज उछाल आने की उम्मीद है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पिछले 19 साल में कंजम्पशन इंडेक्स ने बाजार से 13 गुना बेहतर प्रदर्शन किया है.

RISE फ्रेमवर्क से काम करेगा फंड

यूनियन AMC के CEO मधु नायर के मुताबिक यह फंड R.I.S.E. फ्रेमवर्क पर आधारित है.

R – Reach (रीच)- ऐसी कंपनियां जो उत्पादों और सेवाओं को अधिक सुलभ बना रही हैं. जैसे कंज्यूमर ड्यूरेबल्स. पैकेट फूड. क्यूएसआर चेन.

I – Intermediates (इंटरमीडिएट्स)- ऐसे व्यवसाय जो खपत को आसान बनाते हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म. फिनटेक कंपनियां. वित्तीय सेवाएं.

S – Spend Up (प्रीमियम खर्च)- ऐसी कंपनियां जो प्रीमियम उत्पादों जैसे एसयूवी बाजार, रियल एस्टेट आदि पर फोकस करती हैं.

E – Experience (अनुभव आधारित खर्च)- ट्रैवल, हॉस्पिटैलिटी और एंटरटेनमेंट जैसे सेक्टर में बढ़ता खर्च.

साल 2030 तक खपत में बड़ा उछाल

IMF की रिपोर्ट बताती है कि 2008 के बाद से भारत की प्रति व्यक्ति आय तीन गुना बढ़ी है. 2030 तक यह 1.6 गुना और बढ़ सकती है. 2023 के 11.3 करोड़ मध्यम और उच्च आय वर्ग के परिवार 2030 तक बढ़कर 18 करोड़ होने का अनुमान है. यानी 60% की बढ़ोतरी. यह बढ़ती खपत का सबसे बड़ा आधार बन सकता है.

किन निवेशकों के लिए है यह फंड

यह फंड उन निवेशकों के लिए बेहतर विकल्प माना जा रहा है जो भारतीय अर्थव्यवस्था के दीर्घकालिक उपभोग ट्रेंड का लाभ लेना चाहते हैं, विविध उपभोग क्षेत्रों. मास मार्केट से लेकर प्रीमियम कैटेगरी तक. में निवेश करना चाहते हैं. साथस ही स्थिर और तेज दोनों तरह की ग्रोथ में संतुलित भागीदारी चाहते हैं.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

20 hours ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

3 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

5 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

5 days ago


बड़ी खबरें

लगातार चौथे दिन चढ़ा बाजार, गिफ्ट निफ्टी 23,500 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 19.63 अंक की गिरावट के साथ 74,294.96 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 75.80 अंक की बढ़त के साथ 23,346.40 पर बंद हुआ था.

2 hours ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

1 hour ago

ONGC की ‘समुद्र मंथन’ में पहली सफलता, महानदी बेसिन में मिली प्राकृतिक गैस

ONGC ने बताया कि महानदी बेसिन में ‘समुद्र मंथन’ अभियान के तहत खोदा गया यह उसका पहला कुआं है. MN-DW18-1-H-D नाम के इस कुएं को 1,623 मीटर की लक्षित गहराई तक खोदा गया था.

1 hour ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

20 hours ago

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

19 hours ago