✕

होम / पर्सनल फाइनेंस / RBI के पास लौटे 2 हजार के 97.92 प्रतिशत नोट, आपने नहीं लौटाए तो अब भी है जमा कराने का मौका

RBI के पास लौटे 2 हजार के 97.92 प्रतिशत नोट, आपने नहीं लौटाए तो अब भी है जमा कराने का मौका

RBI ने 19 मई 2023 को 2 हजार रुपये के नोट को चलन से हटाने की घोषणा की थी. RBI  के अनुसार 31 जुलाई तक 2 हजार रुपये के 97.92 प्रतिशत नोट बैंकों में वापस आ गए हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अब बाजार से लेकर बैंकों तक सभी जगह 2 हजार रुपये के नोट का चलन बंद हो चुका है. अधिकतर लोगों ने 2 हजार के नोट जमा करा दिए हैं, लेकिन अब भी कुछ लोगों ने 2 हजार के नोट जमा नहीं कराए हैं. अगर आपके पास भी 2 हजार रुपये के नोट हैं और आप उन्हें वापस जमा कराना चाहते हैं, तो आपके पास अब भी इन्हें जमा कराने का मौका है. तो आइए हम आपको बताते हैं कि आप 2 हजार के नोट कहां और कैसे जमा करा सकते हैं?

अब भी लोगों के पास रखे हैं 2 हजार के नोट
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 19 मई 2023 को 2 हजार रुपये मूल्य के नोट को चलन से हटाने की घोषणा की थी. उस समय चलन में 2,000 रुपये के बैंक नोट का कुल मूल्य 3.56 लाख करोड़ रुपये था. ये आंकड़ा 31 जुलाई, 2024 को घटकर 7,409 करोड़ रुपये रह गया है. आरबीआई ने कहा कि 31 जुलाई तक 2,000 रुपये के 97.92 प्रतिशत नोट बैंकों में वापस आ गए हैं, लेकिन चलन से हटाये गये  7,409 करोड़ रुपये मूल्य के नोट अब लोगों के पास हैं. आपको बता दें कि नवंबर, 2016 में 1 हजार रुपये और 500 रुपये के बैंक नोट को चलन से हटाने के बाद 2 हजार रुपये के बैंक नोट जारी किये गये थे.

यहां जमा कराएं 2 हजार के नोट

2 हजार रुपये के नोट को जमा करने या बदलने की सुविधा 7 अक्टूबर, 2023 तक देश की सभी बैंक शाखाओं में उपलब्ध थी. ऐसे में अब बैंकों में तो ये नोट वापस नहीं लिए जा रहे हैं, लेकिन चलन से हटाये गये 2 हजार रुपये के नोट को बदलने की सुविधा अब भारतीय रिजर्व बैंक के 19 निर्गम कार्यालयों में उपलब्ध है. इसके अलावा लोग देश के भीतर भारतीय डाक से भी 2 हजार रुपये के नोट आरबीआई के किसी भी निर्गम कार्यालय में भेज सकते हैं. यह पैसा उनके बैंक खाते में ही जमा हो जाएगा. आपको बता दें, 2 हजार के नोटों को जमा करने वाले ये 19 आरबीआई कार्यालय नई दिल्ली, अहमदाबाद, बेंगलुरु, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पटना और तिरुवनंतपुरम में हैं.

इसे भी पढ़ें-BSNL सस्ते रीचार्ज के साथ अब मनपसंद नंबर चुनने का भी दे रहा विकल्प, ऐसे करना होगा आवेदन
 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

4 days ago

फिजिकल गोल्ड को सिर्फ 2 घंटे में डीमैट में बदल सकेंगे निवेशक, 15 अक्टूबर से NSE शुरू करेगा नई सुविधा

एनएसई इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट को बढ़ावा देने के लिए 15 अक्टूबर से पायलट प्रोजेक्ट शुरू करेगा. एक्सचेंज अगले एक साल में संग्रह केंद्रों का नेटवर्क भी तेजी से बढ़ाने की तैयारी में है.

5 days ago

टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, CBDT ने बढ़ाई ITR और टैक्स ऑडिट की डेडलाइन

CBDT के फैसले के बाद असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 से बढ़ाकर 21 अक्टूबर 2026 कर दी गई है.

1 week ago

बीमा बेचने के तरीके में बड़ा बदलाव! एजेंटों के कमीशन से लेकर मिस-सेलिंग तक IRDAI का नया प्लान

IRDAI ने सार्वजनिक बीमा रजिस्ट्री बनाने का प्रस्ताव भी रखा है. इसके जरिए ग्राहक बीमा उत्पाद, बीमा कंपनी और वितरक से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी एक जगह देख सकेंगे.

1 week ago

होम लोन तक महिलाओं की पहुंच बढ़ाने की पहल, IIFL होम फाइनेंस और JICA के बीच 15 करोड़ डॉलर की डील

कंपनी के अनुसार, भारत में वर्ष 2030 तक करीब 2.2 करोड़ अतिरिक्त घरों की मांग बढ़ने का अनुमान है. वहीं, मौजूदा समय में देश में आवास ऋण लेने वालों में महिलाओं की हिस्सेदारी करीब 30 फीसदी है.

1 week ago


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

6 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

5 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

2 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

4 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

5 hours ago