होम / पर्सनल फाइनेंस / 5 साल में 3 से 4 गुना रिटर्न: Tata MF की ये 5 स्कीमें रहीं जबरदस्त परफॉर्मर, जानें पूरी डिटेल

5 साल में 3 से 4 गुना रिटर्न: Tata MF की ये 5 स्कीमें रहीं जबरदस्त परफॉर्मर, जानें पूरी डिटेल

Tata Mutual Fund की स्कीम्स ने न केवल लंबी अवधि में जबरदस्त रिटर्न दिए हैं, बल्कि SIP जैसे अनुशासित निवेशकों को भी शानदार फायदा पहुंचाया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अगर आप म्यूचुअल फंड में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ये खबर आपके काम की है. दरअसल, भारत के सबसे पुराने और भरोसेमंद म्युचुअल फंड हाउसों में शामिल Tata Mutual Fund ने बीते पांच वर्षों में शानदार रिटर्न देने वाली कई स्कीमें पेश की हैं. कंपनी की पांच प्रमुख इक्विटी स्कीमों ने न सिर्फ एकमुश्त निवेशकों को 3 से 4 गुना तक रिटर्न दिया है, बल्कि SIP निवेशकों को भी सालाना 26% तक रिटर्न मिला है. तो आइए आपको इन फंड्स में निवेश की विस्तार से जानकारी देते हैं. 

1. Tata Small Cap Fund – Direct Plan
यह एक ओपन-एंडेड इक्विटी स्कीम है, जो स्मॉलकैप कंपनियों में निवेश करती है.
•    शुरुआत: 12 नवंबर 2018
•    पिछले 5 साल का सालाना रिटर्न: 36.16%
•    ₹1 लाख का निवेश बना: ₹4.68 लाख
•    SIP रिटर्न (₹1000 प्रति माह): 26.35% सालाना, 5 साल में ₹60,000 का निवेश बना ₹1,14,936
इस स्कीम ने लॉन्च से अब तक 24.53% सालाना रिटर्न दिया है। NIFTY Smallcap 250 TRI को ट्रैक करने वाला यह फंड ₹5,000 के न्यूनतम निवेश से शुरू किया जा सकता है. इसका एक्सपेंस रेशियो 0.30% और कुल AUM ₹9,203 करोड़ (मार्च 2025 तक) है.

2. Tata Infrastructure Fund – Direct Plan
यह एक सेक्टोरल फंड है जो इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में निवेश करता है.
•    शुरुआत: 1 जनवरी 2013
•    पिछले 5 साल का सालाना रिटर्न: 31.09%
•    ₹1 लाख का निवेश बना: ₹3.87 लाख
•    SIP रिटर्न (₹1000 प्रति माह): 23.83% सालाना, 5 साल में ₹60,000 का निवेश बना ₹1,08,205
यह फंड BSE India Infrastructure TRI को ट्रैक करता है और इसकी शुरुआत से अब तक की रिटर्न 15.28% है. न्यूनतम निवेश ₹5,000, एक्सपेंस रेशियो 1.17%, और AUM ₹2,033 करोड़ है.

3. Tata Midcap Growth Fund – Direct Plan
यह फंड मिडकैप कंपनियों के शेयरों में निवेश करता है.
•    शुरुआत: 1 जनवरी 2013
•    5 साल में सालाना रिटर्न: 28.69%
•    ₹1 लाख का निवेश बना: ₹3.53 लाख
•    SIP रिटर्न (₹1000 प्रति माह): 21.53% सालाना, 5 साल में ₹60,000 का निवेश बना ₹1,02,357
यह फंड NIFTY Midcap 150 TRI को ट्रैक करता है. इसने लॉन्च से अब तक 19.53% सालाना रिटर्न दिया है. न्यूनतम निवेश ₹5,000 और एक्सपेंस रेशियो 0.68% है, जबकि AUM ₹4,333 करोड़ (मार्च 2025) है.

4. Tata Equity PE Fund – Direct Plan
यह एक वैल्यू-ओरिएंटेड फंड है जो अंडरवैल्यूड स्टॉक्स में निवेश करता है.
•    शुरुआत: 1 जनवरी 2013
•    5 साल में सालाना रिटर्न: 26.26%
•    ₹1 लाख का निवेश बना: ₹3.21 लाख
•    SIP रिटर्न (₹1000 प्रति माह): 20.66% सालाना, 5 साल में ₹60,000 का निवेश बना ₹1,00,225
यह फंड NIFTY 500 TRI को ट्रैक करता है. लॉन्च से अब तक इसने 17.47% सालाना रिटर्न दिया है. न्यूनतम निवेश ₹5,000, एक्सपेंस रेशियो 0.70%, और AUM ₹8,004 करोड़ है.

5. Tata Focused Equity Fund – Direct Plan
यह एक फ्लेक्सी कैप फंड है जो चुनिंदा कंपनियों में केंद्रित निवेश करता है.
•    शुरुआत: 5 दिसंबर 2019
•    5 साल में सालाना रिटर्न: 25.13%
•    ₹1 लाख का निवेश बना: ₹3.7 लाख
•    SIP रिटर्न (₹1000 प्रति माह): 17.89% सालाना, 5 साल में ₹60,000 का निवेश बना ₹93,705
यह फंड भी NIFTY 500 TRI को ट्रैक करता है. शुरुआत से अब तक इसने 17.60% का रिटर्न दिया है. एक्सपेंस रेशियो 0.65% है और कुल AUM ₹1,709 करोड़ है.

(डिस्क्लेमर: म्यूचुअल फंड बाजार जोखिमों के अधीन है. BW हिन्दी आपको किसी भी तरह के निवेश की सलाह नहीं देता है, यह खबर केवल जानकारी देने के उद्देश्य से लिखी गई है. अगर आप निवेश करना चाहते हैं, तो पहले किसी प्रमाणित वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें.)
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

20 hours ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

3 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

5 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

5 days ago


बड़ी खबरें

लगातार चौथे दिन चढ़ा बाजार, गिफ्ट निफ्टी 23,500 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 19.63 अंक की गिरावट के साथ 74,294.96 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 75.80 अंक की बढ़त के साथ 23,346.40 पर बंद हुआ था.

2 hours ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

1 hour ago

ONGC की ‘समुद्र मंथन’ में पहली सफलता, महानदी बेसिन में मिली प्राकृतिक गैस

ONGC ने बताया कि महानदी बेसिन में ‘समुद्र मंथन’ अभियान के तहत खोदा गया यह उसका पहला कुआं है. MN-DW18-1-H-D नाम के इस कुएं को 1,623 मीटर की लक्षित गहराई तक खोदा गया था.

1 hour ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

20 hours ago

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

18 hours ago