मुकेश अंबानी भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को खत्म करने को गौरवान्वित करने वाला पल बताया है. उन्होंने कहा है, हमारी भारतीय सेना के पराक्रम और ऑपरेशन ‘सिंदूर’ पर हमें गर्व है.
भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार गुरुवार 8 मई को लाल निशान में बंद हुए, सेंसेक्स 411 अंक टूट गया. वहीं निफ्टी गिरकर 24,300 के नीचे फिसल गया.
नीरज धनखेर लिखते हैं कि रक्षा निर्माण, एयरोस्पेस तकनीक और संबंधित सेवाओं से सीधे जुड़ी कंपनियां बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार हैं.
पुलिस ने मकान मालिकों और होटल मालिकों को किराएदारों और मेहमानों का उचित सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.
ED के अनुसार इस मामले में आरोपी शिव कुमार देवरा, सुमित गुप्ता और अमित गुप्ता ने लगभग ₹14,325 करोड़ की फर्जी इनवॉइस तैयार की और ₹800 करोड़ से अधिक का अनुचित इनपुट टैक्स क्रेडिट दावा किया.
गृह मंत्रालय (MHA) ने सभी राज्यों को सोशल और डिजिटल प्लेटफार्मों पर राष्ट्रविरोधी प्रचार की निगरानी बढ़ाने और गलत सूचनाओं के प्रसार के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.
टॉप 25 बैंकों में से ज़्यादातर ने अपनी कमाई में साल दर साल बढ़त दिखाई. Sberbank Rossii ने 54%, BBVA ने 30.3% और UBS Group ने 22.3% की ग्रोथ दर्ज की.
नई दिल्ली में आयोजित इस उच्चस्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक से यह स्पष्ट है कि केंद्र सरकार और सीमावर्ती राज्य आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर कठोर रुख अपना रहे हैं.
Reliance industries ने स्पष्ट किया कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ (Operation Sindoor) को ट्रेडमार्क करने का कोई इरादा नहीं, सरकार और सेना के साथ मजबूती से खड़े हैं.
यह साझेदारी भारत के ऊर्जा क्षेत्र में तकनीकी नवाचार और आत्मनिर्भरता की ओर एक ठोस कदम है.
नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट, ICICI सिक्योरिटीज और जेएम फाइनेंशियल इसके पब्लिक इश्यू के बुक-रनिंग लीड मैनेजर हैं. कंपनी 50 करोड़ रुपये तक के प्री-IPO प्लेसमेंट पर विचार कर सकती है.
इस पहल से न केवल आयातित कोयले पर निर्भरता घटेगी और विदेशी मुद्रा की बचत होगी, बल्कि घरेलू ऊर्जा आत्मनिर्भरता को भी बल मिलेगा.
पिछले महीने सैकड़ों कर्मचारियों को कंपनी से बाहर का रास्ता दिखाने के बाद गूगल ने एक बार फिर से 200 कर्मचारियों की छंटनी की है. कई दूसरी कंपनियां भी कर्मचारियों को काम से निकाल रहे हैं.
यह पुस्तक जस्टिस एन.वी. रमना के जीवन अनुभवों, विचारों और न्याय व्यवस्था के प्रति उनके दृष्टिकोण को सामने लाकर न्याय के व्यापक मायनों पर पुनर्विचार का अवसर प्रदान करती है.
NIXI के CEO डॉ. देवेश त्यागी ने संगठन की प्रमुख पहलों पर चर्चा की, जिनमें बहुभाषी डोमेन की पहुंच बढ़ाना, ग्रामीण कनेक्टिविटी को सशक्त बनाना, साइबर सुरक्षा को मजबूत करना शामिल है.
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे.
यह समझौता भारत को स्थायी, सुलभ और बहु-आयामी लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम की तरह देखा जा रहा है.
एक मिसाल बनाते हुए, सुप्रीम कोर्ट ने "संदिग्ध लेन-देन" और "धोखाधड़ी वाले लेन-देन" के बीच साफ़ कानूनी फर्क बताया—जिससे भारत के सबसे बड़े दिवालिया सौदे का ढांचा बदल गया.
भारत-पाकिस्तान तनाव और शेयर बाजार की सुस्ती ने भारतीय IPO बाजार पर सीधा असर डाला है. कंपनियों को जहां अपनी योजनाओं पर पुनर्विचार करना पड़ रहा है, वहीं निवेशकों के लिए यह स्थिति चिंताजनक बन गई है.
PNB का मार्च तिमाही मुनाफा 52% बढ़कर ₹4,567 करोड़ पहुंचा. सरकारी बैंक ने ₹2.90 प्रति शेयर के डिविडेंड का ऐलान किया है. हालांकि, खराब लोन और कमजोर कमाई का अनुमान चिंता बढ़ा रहे हैं.