होम / खास खबर / IWD: जानें, योग शिक्षिका से सफल उद्यमी बनीं ईशु सैनी (शिवा) की प्रेरणादायक कहानी

IWD: जानें, योग शिक्षिका से सफल उद्यमी बनीं ईशु सैनी (शिवा) की प्रेरणादायक कहानी

ईशु सैनी की सफलता यह संदेश देती है कि जब महिलाएं अपने सपनों की ओर बढ़ती हैं, तो वे न केवल अपने जीवन को बदल सकती हैं, बल्कि समाज में भी एक स्थायी परिवर्तन ला सकती हैं.

रितु राणा 1 year ago

महिला दिवस के अवसर पर हम उन महिला उद्यमियों की बात करते हैं जिन्होंने न केवल अपने क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त की, बल्कि समाज में भी सकारात्मक बदलाव की लहर बनाई. ऐसी ही एक प्रेरणास्त्रोत हैं ईशु सैनी (शिवा), जिनकी मेहनत और दृष्टिकोण ने उन्हें समाज में जागरूकता फैलाने के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक मिसाल बना दिया है.

यहां से मिली प्रेरणा

ईशु शिवा का जन्म जयपुर के एक कारोबारी परिवार में हुआ था, जहाँ उन्हें बचपन से ही व्यापार और उसका महत्व समझने का अवसर मिला. शारीरिक शिक्षा और योग में रुचि रखने वाली ईशु के जीवन का मोड़ तब आया जब उन्हें अपनी छात्राओं की स्वास्थ्य समस्याओं का पता चला. मासिक धर्म से जुड़ी समस्याएं और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता की कमी ने उन्हें यह सोचने पर मजबूर किया कि कुछ ऐसा किया जाए, जिससे महिलाएं स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हों.

जीवन अर्थ फाउंडेशन' की स्थापना

इसी सोच से प्रेरित होकर, ईशु ने 2017 में 'जीवन अर्थ फाउंडेशन' की शुरुआत की. इस फाउंडेशन का उद्देश्य महिलाओं को मासिक धर्म और स्वच्छता के बारे में जागरूक करना था. शुरूआत में ईशु स्कूलों में जाकर बच्चों और महिलाओं को मासिक धर्म और स्वच्छता के प्रति जागरूक कर उन्हें मुफ्त सैनिटरी पैड वितरित करती थीं. लेकिन जल्द ही उन्हें यह एहसास हुआ कि यह एक स्थायी समाधान नहीं हो सकता था, क्योंकि पैड खत्म होते ही महिलाएं फिर से अस्वस्थ विकल्पों की ओर लौट जाती थीं.

इको फ्रेंडली 'Sanitree' पैड ब्रैंड

ईशु ने बताया कि उन्होंने खुद के सैनिटरी पैड बनाने का सोचा, जिस पर काम करते हुए, उनकी मुलाकात 'मार्था' नाम की एक स्कॉटलैंड की महिला से हुई, जो पुन: उपयोग किए जाने वाले सैनिटरी पैड्स पर काम कर रही थी. दोनों की सोच मेल खाई और उन्होंने मिलकर 'Sanitree' ब्रैंड की शुरुआत की. Sanitree के सैनिटरी पैड्स पूरी तरह से ऑर्गेनिक, बायोडिग्रेडेबल और पर्यावरण के अनुकूल हैं. इन पैड्स को दो साल तक इस्तेमाल किया जा सकता है, और इनका उत्पादन 7 लेयर तकनीक से किया जाता है. ये पूरी तरह से क्लोथ पैड हैं, जोकि 4 से 12 घंटे तक चलते हैं. इनके लार्ज साइज के पैड की कीमत 200 है. वहीं, एक डिगनिटी KIT जिसमें 1  लार्ज, 2 मीडियम पैड होते हैं, उसकी कीमत 620 और 4 पैड की एक फुल साइकल किट की कीमत 840 रुपये है. ये पैड मार्केट में उपलब्ध पैड्स से काफी सस्ते पड़ते हैं, जोकि 150-200 वॉश के साथ पूरे 2 साल तक चलते हैं.

महिलाओं को दिया रोजगार 

ईशु ने Sanitree के उत्पादों को सिर्फ एक प्रोडक्ट तक सीमित नहीं रखा. उन्होंने इसे 'रोजगार' और 'महिला सशक्तिकरण' से जोड़ा. 2019 में जयपुर में स्थित 'Her Shakti Centre' में एक प्रोडक्शन यूनिट स्थापित किया, जिसमें '7 महिलाएं' काम करती हैं. यह महिलाएं आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि से आई हैं, और अब वे न केवल अपनी आजीविका कमा रही हैं, बल्कि आत्मनिर्भर भी बन गई हैं. यहाँ महिलाओं को सैनिटरी पैड बनाने के साथ-साथ 'बिजनेस और मार्केटिंग स्किल्स' भी सिखाई जाती हैं. ईशु का उद्देश्य है कि Sanitree भारत का सबसे बड़ा इको-फ्रेंडली सैनिटरी ब्रांड बने और हर गांव और शहर की महिलाएं इससे जुड़ें.

देश-विदेश में सप्लाई हो रहे Sanitree पैड

ईशु ने बताया कि आज Sanitree भारत के 18 राज्यों में बेचे जा रहे हैं, और 7 देशों में इनका इस्तेमाल हो रहा है. उनकी प्रोडक्शन यूनिट में हर महीने 3000 पैड्स का प्रोडक्शन होता है. उन्होंने पैड्स की सप्लाई के लिए टाटा ट्रस्ट और कई संस्थाओं के साथ टाई अप किया है. इसके अलावा india mart, Flipkart, Amazon,  Zero Waste Store के जरिये भी ये पैड सेल करते हैं. 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026

भारत के मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स को यूनेस्को का दर्जा, राजदूत विशाल शर्मा की अहम भूमिका

“मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स ऑफ इंडिया” को यूनेस्को की मान्यता मिलना भारत की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है.

19-February-2026


बड़ी खबरें

भारत की फैक्ट्री ग्रोथ पड़ी धीमी, जुलाई में PMI फिसलकर 53.5 पर पहुंचा

नए ऑर्डर और भर्ती में सुस्ती, जुलाई में मैन्युफैक्चरिंग PMI अगस्त 2021 के बाद सबसे निचले स्तर पर आ गया है.

15 hours ago

अगला केरल मॉडल: गरिमा के साथ बढ़ती उम्र

डॉ. प्रो. सुधा चंद्रशेखर के अनुसार, जैसे-जैसे केरल भारत के सबसे अधिक दीर्घायु समाजों में से एक बनता गया, वैसे-वैसे यह उन शुरुआती राज्यों में भी शामिल हो गया, जिन्हें उस सवाल का सामना करना पड़ा जिसका सामना आने वाले वर्षों में कई अन्य राज्यों को भी करना होगा: जब हर 5 में से 1 व्यक्ति की उम्र 60 वर्ष से अधिक हो, तो ऐसा समाज कैसा होना चाहिए?

11 hours ago

भारत-यूके FTA से टेक्सटाइल निर्यात को मिल सकती है 1 अरब डॉलर की बढ़त: रिपोर्ट

रिपोर्ट में कहा गया है कि FTA का फायदा ब्रिटिश सप्लायर्स की तुलना में भारतीय निर्यातकों को अधिक मिलेगा. पहले भारतीय उत्पादों पर 12 प्रतिशत का टैरिफ नुकसान था, जो अब खत्म हो गया है.

13 hours ago

होम लोन लेने वालों के लिए खुशखबरी! बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने घटाई ब्याज दर, प्रोसेसिंग फीस भी माफ

अगर आप निकट भविष्य में घर खरीदने या नया होम लोन लेने की योजना बना रहे हैं, तो बैंक ऑफ महाराष्ट्र का यह सीमित अवधि का ऑफर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.

18 hours ago

सैमटेल एवियोनिक्स ने एयरटेल के पूर्व दिग्गज अखिल गुप्ता को बनाया स्ट्रैटेजिक एडवाइजर

अखिल गुप्ता के पास कई दशकों का नेतृत्व अनुभव है और वह भारती एयरटेल समूह की विकास यात्रा का अहम हिस्सा रहे हैं. उनके कार्यकाल में एयरटेल ने शुरुआती दौर से आगे बढ़कर देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनियों में अपनी जगह बनाई.

13 hours ago