होम / खास खबर / सबसे ज्यादा भारतीयों को नागरिकता दे रहे हैं ये देश, जानते हैं कौनसे हैं ये देश? 

सबसे ज्यादा भारतीयों को नागरिकता दे रहे हैं ये देश, जानते हैं कौनसे हैं ये देश? 

रिपोर्ट बताती है कि दुनिया भर में जिस साल कोरोना फैला उस साल भी भारत इस श्रेणी में नंबर वन पर रहा. जबकि चीन इस कैटेगिरी में दूसरे नंबर पर रहा है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

दुनिया भर की अर्थव्यवस्थाओं में भारतीय इकोनॉमी कई गुना तेजी से आगे बढ़ रही है. मौजूदा समय में भारत ही ऐसा देश है, जिसकी अर्थव्यवस्था 6.3 प्रतिशत की रफ्तार से आगे बढ़ रही है. इसका असर सिर्फ ग्रोथ के आंकड़ों पर ही देखने को नहीं मिल रहा है बल्कि कई अन्य मोर्चों पर भी देखने को मिल रहा है. हाल ही में सामने आई इंटरनेशनल माइग्रेशन आउटलुक 2023 की रिपोर्ट से पता चलता है कि भारतीय दुनिया भर के देशों में नागरिकता प्राप्त करने में सबसे पहले नंबर पर हैं. सभी देशों में अमेरिका ऐसा देश जहां सबसे ज्यादा भारतीय नागरिकता ले रहे हैं. आंकड़े बता रहे हैं कि यहां 2021 और 2022 के बीच 174 प्रतिशत का इजाफा हुआ है.

क्या कहते हैं आंकड़े?
रिपोर्ट बताती है कि ओसीडी जैसे देशों में नागरिकता प्राप्त करने वाले विदेशियों में सबसे ज्यादा भारतीय शामिल हैं. इनकी संख्या इस साल 28 लाख तक पहुंच चुकी है. अगर इस आंकड़े की तुलना 2021 से की जाए तो इसमें 25% तक का इजाफा हुआ है. हालांकि इस रिपोर्ट में किन देशों के नागरिकों ने विदेशों में नागरिकता ली है उसका जानकारी विस्तार से नहीं दी गई है.

लेकिन 2019 के बाद ओईसीडी (ऑर्गेनाइजेशन फॉर इकोनामिक कोऑपरेशन एंड डेवलपमेंट) देश की नागरिकता प्राप्त करने वाले सोर्स देश के रूप में भारत का नाम टॉप पर है. 2021 में जहां 1.3 लाख भारतीयों ने ओईसीडी देश की नागरिकता हासिल की. जबकि 2019 में यह संख्या 1.5 लाख थी. इस लिस्ट में चीन 57000 नागरिकों के साथ पांचवें स्थान पर है, जिसके नागरिकों ने ओईसीडी देश की नागरिकता प्राप्त की है.

आखिर क्या है ओसीडी?
ओसीडी का मतलब है ऑर्गेनाइजेशन फॉर इकोनामिक कोऑपरेशन एंड डेवलपमेंट. इस संगठन में 38 देश शामिल हैं. इन 38 देशों में जिनने सबसे ज्यादा भारतीयों को अपनी नागरिकता दी है, उनमें सबसे पहले नंबर पर अमेरिका शामिल है. यहां तकरीबन 56000 लोगों ने नागरिकता ली है. इसके बाद दूसरे नंबर पर आता है ऑस्ट्रेलिया जहां 24000 भारतीयों ने नागरिकता ली है कनाडा तीसरे नंबर पर है जहां 21000 भारतीयों ने नागरिकता ली है. यह तीन देश भारतीय अप्रवासियों के लिए पसंदीदा डेस्टिनेशन के रूप में सामने आए हैं.

2021 में इतने भारतीयों ने ली नागरिकता
2021 में भारत से दूसरे देशों में नागरिकता लेने वाले लोगों की संख्या पर नजर डालें तो यह आंकड़ा चार लाख तक चला जाता है. 4 लाख के इस आंकड़े में छात्र शामिल नहीं है. सभी देशों से ओईसीडी देशों में नागरिकता लेने वाले नागरिकों में भारत की हिस्सेदारी 7.5% है. अगर देखा जाए तो 2019 की तुलना में इसमें केवल 3% का इजाफा हुआ है. जबकि आंकड़े बता रहे हैं कि 2020 में महामारी के कारण केवल 220000 लोगों ने ही विदेशों में नागरिकता ली थी.

इसका एक प्रमुख कारण सीमाओं का सील होना भी था. जबकि भारत के बाद चीन ऐसा दूसरा देश है, जहां के 230000 नागरिकों ने 2020 में दूसरे देशों की नागरिकता ली है. विदेश में नागरिकता लेने के मामले में चीन की हिस्सेदारी 5.2% है. 2020 में रोमानिया तीसरे नंबर पर रहा, जहां से तकरीबन दो लाख लोगों ने विदेशों में नागरिक ताली उसकी हिस्सेदारी कोई चार प्रतिशत थी.
 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

1 week ago

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026


बड़ी खबरें

बाजार में आज हलचल के संकेत, गिफ्ट निफ्टी से लेकर एशियाई बाजार तक जानें क्या कह रहे हैं संकेत

गुरुवार को बम्बे स्टक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 21.86 अंक गिरकर 74,314.59 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 53 अंक की बढ़त के साथ 23,270.60 पर पहुंच गया.

1 hour ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

42 minutes ago

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

1 hour ago

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 day ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

15 hours ago