होम / खास खबर / केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को दी बड़ी सौगात, महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी

केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को दी बड़ी सौगात, महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी

सरकार साल में दो बार, जनवरी और जुलाई में DA बढ़ाती है. हालांकि, घोषणा देर से हो सकती है, लेकिन DA की गणना जनवरी और दिसंबर के AICPI-IW (महंगाई आंकड़ों) के आधार पर होती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

केंद्र सरकार ने कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी दी है, सरकार ने केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) में 2% की बढ़ोतरी की मंजूरी दे दी है. केंद्रीय कैबिनेट बैठक में सरकार की ओर से यह बड़ा फैसला लिया गया है. इस बढ़ोतरी के साथ ही अब केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स का महंगाई भत्ता (DA) और पेंशनर्स का महंगाई राहत (DR) 53 फीसदी से बढ़कर 55 फीसदी हो जाएगा. यह बढ़ोतरी 7th Pay Commission के तहत की गई है.  इससे लगभग 48.66 लाख सरकारी कर्मचारियों और 66.55 लाख पेंशनरों को फायदा होगा.

कितनी बढ़ जाएगी सैलरी

इस बार महंगाई भत्ते में 2% की बढ़ोतरी हुई है. यह बढ़ोतरी औद्योगिक श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार पर महंगाई को ध्यान में रखकर की गई है, इस साल महंगाई पिछले साल के मुकाबले कम रही है. पिछले साल अक्टूबर में महंगाई भत्ते में 3% और मार्च में 4% की बढ़ोतरी हुई थी. पिछले साल अक्टूबर में 3% की बढ़ोतरी के बाद महंगाई भत्ता बेसिक सैलरी का 53% हो गया था. अब 2% की बढ़ोतरी के बाद यह बेसिक सैलरी का 55% हो गया है. इसका मतलब है कि अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 10,000 रुपये है, तो उसे अब महंगाई भत्ते के रूप में 5500 रुपये मिलेंगे.

और बढ़ेगी सैलरी!

सरकार ने आठवां वेतन आयोग भी बनाया है. इसे सरकार ने जनवरी में ही मंजूरी दे दी थी. यह आयोग सरकारी कर्मचारियों की सैलरी और भत्तों में बदलाव करने के लिए बनाया गया है. उम्मीद है कि जल्द ही आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति हो जाएगी. डीए और डीआर में बदलाव तो साल में दो बार होता रहेगा, लेकिन यह शायद आखिरी बदलाव होगा क्योंकि इसके बाद आयोग अलग-अलग लोगों से बात करके अपनी रिपोर्ट तैयार करेगा. कर्मचारी संगठन यह भी चाहते हैं कि DA और DR को बेसिक सैलरी में मिला दिया जाए. उनका कहना है कि ऐसा करने से कर्मचारियों को ज्यादा फायदा होगा.

क्या था पहले नियम?

पांचवें वेतन आयोग के समय नियम था कि जब डीए 50% से ज्यादा हो जाएगा तो उसे बेसिक सैलरी में मिला दिया जाएगा. सरकार ने साल 2004 में ऐसा किया भी था. लेकिन बाद में छठे और सातवें वेतन आयोग में इस नियम को बंद कर दिया गया. कर्मचारी संगठन चाहते हैं कि सरकार फिर से उसी नियम को लागू करे. उनका कहना है कि इससे कर्मचारियों को बहुत फायदा होगा. कर्मचारी चाहते हैं कि अगले वेतन आयोग की रिपोर्ट लागू होने से पहले डीए और डीआर को बेसिक सैलरी में मिला दिया जाए.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

1 week ago

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

18 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

8 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

8 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

8 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

9 hours ago