होम / ऐसा भी होता है / इसे कोई मामूली टावर नहीं समझ लेना, जानिए इसमें ऐसा क्या है खास; ताजमहल से जुड़ी है विशेषता

इसे कोई मामूली टावर नहीं समझ लेना, जानिए इसमें ऐसा क्या है खास; ताजमहल से जुड़ी है विशेषता

इस टावर से एक बार में 100 पर्यटक कर सकेंगे ताजमहल का दीदार, जानिए टूरिस्ट्स के लिए इसे कब से खोल दिया जाएगा

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

आगरा: उत्तर प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए योगी सरकार तमाम प्रयास कर रही है. आगरा के उद्यान विभाग ने ताज के पश्चिमी गेट के पास स्थित शीश महल पार्क में एक ऐसा टावर बनाया है, जहां से टूरिस्ट्स हरियाली के बीच ताजमहल का आसानी से दीदार कर सकेंगे. इस टावर से एक बार में 100 टूरिस्ट्स ताज का दीदार कर सकते हैं.

पर्यटक कर सकेंगे एक बार में दो ऐतिहासिक इमारतों का दीदार

यहां से पर्यटक ताजमहल, लाल किला, मेहताब बाग और यमुना नदी का शानदार नजारा आसानी से देख सकेंगे. दिवाली से पहले इसे पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा. उप निदेशक उद्यान कौशल कुमार नीरज ने बताया कि पहले सुरक्षा की दृष्टि से नजर रखने के लिए शीश महल टीले पर वॉच टावर बनाया गया था, जो कमजोर हो गया था. उसे तोड़कर पर्यटकों के लिए यह नया वॉच टावर का निर्माण किया गया है. शीश महल पार्क को विकसित करने में 72 लाख का खर्चा आया है.

पार्क में वॉच टावर और पाथवे के निर्माण का काम पूरा हो चुका है. पार्क में पौधे और फुलवारी का रोपण कर दिया गया है. उद्घाटन होने के बाद सैलानी टिकट खरीदकर पार्क में आसानी से प्रवेश कर सकेंगे.

शीशमहल पार्क होगा अब बेहद खास

एक बड़े क्षेत्रफल में फैले शीश महल पार्क में एक झोपड़ी भी बनाई गई है, जहां पर पर्यटक बैठकर शुद्ध हवा का आनंद ले सकते हैं. वॉच टावर के अलावा इस पार्क में भव्य प्रतिमा, झरना, फव्वारा, लाइटिंग और कैंटीन समेत कई अन्य काम भी प्रस्तावित हैं. दिवाली से पहले उधान विभाग पार्क का उद्घाटन कराने की तैयारी में पूरी तरह जुटा हुआ है.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

हस्तशिल्प कारीगरों के लिए डिजिटल बाज़ार का विस्तार, My eHeart पहल से अब तक 5 करोड़ रुपये की आमदनी

नोएडा में आयोजित My eHeart Conclave में HCL फ़ाउंडेशन ने बताया—40 से अधिक क्लस्टर और 5,000 कारीगर अब सीधे खरीदारों से जुड़ रहे हैं

12-December-2025

भारत के PHWR विनिर्माण ढांचे से छोटे मॉड्यूलर रिऐक्टर कार्यक्रम को गति मिलने की उम्मीद

लोकसभा में जानकारी देते हुए केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि PHWR के लिए विशेष उपकरण सप्लाई करने वाले उद्योग बड़े SMR सिस्टम बनाने की क्षमता रखते हैं और कार्यक्रम के आगे बढ़ने के साथ इस प्रक्रिया में शामिल किए जाएंगे

11-December-2025

FY26 में MECs का आउटलुक स्थिर, लेकिन टैरिफ जोखिम और ग्लोबल दबाव से चुनौतियां बरकरार: Ind-Ra रिपोर्ट

एजेंसी ने बताया कि उसने अपने पोर्टफोलियो की समीक्षा करते हुए उन कंपनियों पर नकारात्मक रेटिंग कार्रवाई की है, जिनकी क्रेडिट प्रोफाइल और तरलता में गिरावट की आशंका थी. हालांकि, ऐसी कार्रवाई का दायरा सीमित रहा है

11-December-2025

AMPIN Energy Transition West Bengal में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी

कंपनी लगाएगी 1–2 गीगावॉट सोलर सेल प्लांट, राज्य में नए सोलर प्रोजेक्ट भी होंगे विकसित

10-December-2025

ICICI प्रुडेंशियल AMC का IPO 12 दिसंबर को खुलेगा, वैल्यूएशन लक्ष्य Rs 1.07 ट्रिलियन

तीन दिवसीय IPO, जिसकी कुल कीमत Rs 1.06 ट्रिलियन है, 12 दिसंबर से 16 दिसंबर के बीच निवेशकों के लिए खुला रहेगा

08-December-2025


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

29 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago