होम / खास खबर / Qatar में Bharat की कूटनीतिक जीत, 8 पूर्व नौसैनिकों की फांसी पर रोक; अब क्या होगा आगे?

Qatar में Bharat की कूटनीतिक जीत, 8 पूर्व नौसैनिकों की फांसी पर रोक; अब क्या होगा आगे?

कुछ महीने पहले कतर की एक अदालत ने 8 पूर्व भारतीय नौसैनिकों को फांसी की सजा सुनाई थी, जिसका भारत ने विरोध किया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

Dahra Global Case: कतर (Qatar) से एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां जेल में बंद 8 पूर्व भारतीय नौसैनिकों की मौत की सजा पर रोक लगा दी गई है. इसे भारतीय कूटनीति की बड़ी जीत के तौर पर देखा जा रहा है. भारत सरकार लगातार पूर्व नौसैनिकों को राहत दिलवाने के लिए काम कर रही है. उसने मौत की सजा के फैसले पर भी आपत्ति जताई थी. भारत सरकार ने इसके खिलाफ अपील की थी, जिसके बाद अब सभी की मौत की सजा पर रोक लगा दी गई है.

मदद का किया था ऐलान
कतर की अदालत ने एक अज्ञात मामले में इन पूर्व भारतीय नौसैनिकों को मौत की सजा सुनाई थी. उस समय दावा किया गया था कि इन पूर्व भारतीय नौसैनिकों को जासूसी मामले में कतरी कोर्ट ने यह सजा दी है. लेकिन आधिकारिक तौर पर कभी जासूसी वाली बात नहीं की गई. भारत ने फांसी की सजा पर आपत्ति जताई थी और पूर्व भारतीय नौसैनिकों को हर संभव मदद का ऐलान किया था. सरकार अपील के साथ-साथ कूटनीतिक स्तर पर भी भारतीयों की फंसी रुकवाने का प्रयास कर रही थी, जिसमें अब सफलता मिल गई है.

कॉपी का है इंतजार 
विदेश मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि हमें विस्तृत फैसले की कॉपी का इंतजार है. हमारी कानूनी टीम अगले कदम को लेकर भारतीयों के परिवारों के संपर्क में हैं. कतर में हमारे राजदूत और अन्य अधिकारी परिवार के सदस्यों के साथ अपील अदालत में उपस्थित रहे. हम मामले की शुरुआत से ही अपने भारतीय नौसैनिकों के साथ खड़े हैं. हम उन्हें सभी कांसुलर और कानूनी सहायता देना जारी रखेंगे. हम इस मामले को कतरी अधिकारियों के समक्ष भी उठाना जारी रखेंगे. कार्यवाही की गोपनीय और संवेदनशील प्रकृति के कारण, इस समय कोई और टिप्पणी करना उचित नहीं होगा.

उम्र कैद में बदली सजा!
कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि इन पूर्व भारतीय नौसैनिकों की मौत की सजा को उम्र कैद में बदल दिया गया है. हालांकि, पूरी स्थिति अदालत के विस्तृत आदेश की प्रति सामने आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी. गौरतलब है कि कतर की एक अदालत ने अक्टूबर में आठ सेवानिवृत्त नौसेना अधिकारियों और एक नाविक को मौत की सजा सुनाई थी. ये सभी अल दहरा ग्लोबल टेक्नोलॉजीज (Dahra Global Technology) के कर्मचारी थे. ये एक निजी कंपनी है, जो कतर के सशस्त्र बलों और सुरक्षा एजेंसियों को प्रशिक्षण और अन्य सेवाएं प्रदान करती है. सभी भारतीयों को पिछले साल अगस्त में अज्ञात आरोपों के चलते गिरफ्तार किया गया था. यह भी कहा गया कि गिरफ्तारी जासूसी की आरोप में हुई है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

1 week ago

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026


बड़ी खबरें

बाजार में आज हलचल के संकेत, गिफ्ट निफ्टी से लेकर एशियाई बाजार तक जानें क्या कह रहे हैं संकेत

गुरुवार को बम्बे स्टक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 21.86 अंक गिरकर 74,314.59 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 53 अंक की बढ़त के साथ 23,270.60 पर पहुंच गया.

30 minutes ago

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

16 minutes ago

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 day ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

14 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

15 hours ago