होम / खास खबर / PM मोदी आज देंगे भोपाल को ये सौगात, जानें पीएम का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

PM मोदी आज देंगे भोपाल को ये सौगात, जानें पीएम का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंच रहे हैं. यहां वे भोपालवासियों को बड़ी सौगात देने वाले हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी शनिवार को भोपाल दौरे पर आ रहे हैं. इस दौरान, वह भोपालवासियों को 'वंदे भारत' ट्रेन का तोहफा देंगे. PM रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. इससे पहले वे कुशाभाऊ कन्वेंशन सेंटर में चल रही तीनों सेनाओं की कंबाइंड कमांडर कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे. वे सुबह 9:25 बजे विमान से राजाभोज एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे. यहां से सुबह 9.30 बजे हेलिकॉप्टर से लाल परेड मैदान पहुंचेंगे और वहां से सड़क मार्ग से कन्वेंशन सेंटर जाएंगे. यहां PM सीडीएस, तीनों सेनाओं के प्रमुखों से मिलेंगे.

रेलवे ने की खास व्यवस्था
पीएम की सुरक्षा में SPG, ASL, 25 आईपीएस सहित 2500 पुलिस बल तैनात रहेगा. रेल अधिकारियों के मुताबिक, रानी कमलापति के प्लेटफॉर्म नंबर 1 के पहले एंट्री गेट को पीएम मोदी के लिए रिजर्व किया गया है. इस गेट से पीएम मोदी, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव सहित दूसरे वीआईपी को एंट्री होगी. रेलवे ने इस इवेंट के लिए खास व्यवस्था की है. वहीं, ट्रेन के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होने वाले बच्चों और दूसरे गेस्ट को स्टेशन के प्लेटफॉर्म 5 की ओर एंट्री दी जाएगी.

PM का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
सुबह 9:25 बजे PM विमान से भोपाल के ओल्ड स्टेट हैंगर पहुंचेंगे. 
9:30 बजे  ओल्ड स्टेट हैंगर से हेलिकॉप्टर से पीएम रवाना होंगे.
9:50 बजे लाल परेड ग्राउंड के हेलीपैड पर उतरेंगे.
10:00 कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में कंबाइंड कमांडर कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे.
3:05 कुशाभाऊ ठाकरे सभागार से कार द्वारा रवाना होंगे.
3:15 रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे, यहां वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे.
3:35 कार से रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से बीयू हेलीपैड के लिए रवाना होंगे
3:45 बीयू के हेलीपैड से भोपाल एयरपोर्ट के लिए हेलिकॉप्टर से रवाना होंगे
4:10 भोपाल एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026

भारत के मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स को यूनेस्को का दर्जा, राजदूत विशाल शर्मा की अहम भूमिका

“मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स ऑफ इंडिया” को यूनेस्को की मान्यता मिलना भारत की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है.

19-February-2026


बड़ी खबरें

SGB ने दिया बंपर रिटर्न, ₹1 लाख का निवेश बना करीब ₹3 लाख; RBI ने तय की नई कीमत

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड भारत सरकार की ओर से जारी किए जाने वाले गोल्ड-आधारित निवेश साधन हैं. इन्हें भारतीय रिजर्व बैंक जारी करता है.

2 minutes ago

जुलाई में ऑटो सेक्टर की रिकॉर्ड बिक्री, पेट्रोल को टक्कर दे रहे CNG, हाइब्रिड और EV

जुलाई में सबसे ज्यादा मांग दोपहिया वाहनों की रही. इनकी बिक्री पिछले साल के 14.18 लाख से बढ़कर 18.18 लाख यूनिट हो गई, यानी सालाना आधार पर 28.25% की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

3 hours ago

ब्रिटानिया का मुनाफा 14% बढ़कर ₹593 करोड़, बिक्री में 9.5% की तेजी

कंपनी के निदेशक मंडल ने ₹1 के फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर ₹90.5 के फाइनल डिविडेंड की भी सिफारिश की है.

5 hours ago

भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच ट्रेड डील पर बड़ा कदम, 18 साल बाद फिर तेज हुई PTA वार्ता

भारत के लिए SACU के साथ व्यापार समझौता अफ्रीकी बाजारों में पहुंच बढ़ाने के साथ-साथ महत्वपूर्ण खनिजों और अन्य रणनीतिक क्षेत्रों में आपूर्ति श्रृंखला मजबूत करने के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है.

4 hours ago

विदेशी कंपनियों के लिए बदली भारत की तस्वीर, 5 साल बाद नए रजिस्ट्रेशन की संख्या हुई ज्यादा

आंकड़ों के मुताबिक, FY26 में 102 विदेशी कंपनियों ने भारत में रजिस्ट्रेशन कराया, जबकि 84 कंपनियों ने अपना कारोबार बंद किया. इससे पहले लगातार चार वित्त वर्षों में बंद होने वाली विदेशी कंपनियों की संख्या नए रजिस्ट्रेशन से ज्यादा रही थी.

16 minutes ago