होम / खास खबर / IGBC ग्रीन राजस्थान समिट 2025: राज्य में टिकाऊ शहरी विकास को मिली नई दिशा  

IGBC ग्रीन राजस्थान समिट 2025: राज्य में टिकाऊ शहरी विकास को मिली नई दिशा  

जयपुर में जयपुर में भारतीय ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल (IGBC) द्वारा आयोजित हुए इस सम्मेलन में पर्यावरण-संवेदनशील योजनाओं और हरित भवनों को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

जयपुर में भारतीय ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल (IGBC) द्वारा 'समृद्ध राजस्थान के लिए हरित नवाचार' थीम पर आयोजित ग्रीन राजस्थान समिट 2025 सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. इस समिट में नीतिनिर्माताओं, उद्योग प्रतिनिधियों, शहरी योजनाकारों और पर्यावरण विशेषज्ञों ने एक मंच पर आकर राजस्थान में हरित और टिकाऊ विकास को आगे बढ़ाने के ठोस रास्तों पर अपने विचार साझा किए.

सरकार की प्रतिबद्धता और आह्वान

उद्घाटन सत्र की शुरुआत करते हुए राजस्थान सरकार के शहरी विकास एवं आवासन विभाग के स्वतंत्र प्रभार मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा, “राज्य सरकार टिकाऊ शहरी विकास को लेकर प्रतिबद्ध है. IGBC द्वारा आयोजित यह समिट हितधारकों को एकजुट कर राज्य के हरित भविष्य को मजबूती दे रहा है. हमें अपने पारंपरिक वास्तुकला ज्ञान की ओर लौटना होगा, जिसमें प्रकृति के अनुरूप स्थानीय और प्राकृतिक सामग्री का उपयोग होता था. जल हमारे लिए सबसे कीमती संसाधन है और इसकी बचत के लिए हरसंभव उपाय अपनाने होंगे.” उन्होंने सभी हितधारकों से ग्रीन बिल्डिंग मूवमेंट से जुड़ने का आग्रह किया.

प्रोत्साहन और नियमन की पहल  
विभाग प्रमुख सचिव वैभव गलरिया (आईएएस) ने कहा, “राज्य सरकार ग्रीन बिल्डिंग्स को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न प्रोत्साहन योजनाएं चला रही है. अब नए भवन उपनियमों को भी सतत विकास के अनुरूप बनाया जा रहा है. हमें नवप्रवर्तकों और पेशेवरों से व्यवहारिक, पर्यावरण-अनुकूल समाधानों की आवश्यकता है, जो जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने में मदद करें.”

राजस्थान को हरित राज्य के रूप में पुनर्कल्पित करने का आह्वान  
आईजीबीसी जयपुर चैप्टर के चेयरमैन एवं महिमा रियल एस्टेट प्रा. लि. के सीएमडी  धीरेन्द्र मदान ने सम्मेलन में कहा, “ग्रीन राजस्थान समिट हमारे सतत विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है. IGBC सरकार, उद्योग और समुदायों के साथ मिलकर राज्य को एक कम-कार्बन, हरित भविष्य की ओर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है. हमारे रेटिंग सिस्टम, क्षमतावर्धन कार्यक्रमों और सहयोगात्मक पहलों के माध्यम से हम शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में टिकाऊ विकास को बढ़ावा दे रहे हैं. आइए हम मिलकर राजस्थान को हरित विकास और जलवायु लचीलापन का राष्ट्रीय प्रतीक बनाएं.”

हरित भवनों और नवीकरणीय ऊर्जा पर राज्य का फोकस  
IGBC जयपुर चैप्टर के को-चेयरमैन सुनील जैन ने कहा राजस्थान अब ग्रीन बिल्डिंग और नेट जीरो बिल्डिंग रेटिंग सिस्टम के माध्यम से एक हरित, कम-कार्बन भविष्य की दिशा में अग्रसर है. राज्य विशेष रूप से सौर और पवन ऊर्जा के क्षेत्र में नेतृत्व को और मजबूत करते हुए, टिकाऊ शहरी विकास को बढ़ावा दे रहा है. इस प्रयास में प्रगतिशील नीतियां, वित्तीय प्रोत्साहन और क्षमतावर्धन कार्यक्रमों की अहम भूमिका है, जिससे सरकार, उद्योग और समुदायों के बीच सहयोग बढ़ रहा है.

ग्रीन रेटिंग पर अतिरिक्त निर्माण क्षेत्र का लाभ  

CII-IGBC के डिप्टी एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर एम आनंद ने कहा राजस्थान सरकार IGBC द्वारा प्रमाणित ग्रीन बिल्डिंग्स को अतिरिक्त बिल्ट-अप एरिया रेशियो (BAR) की सुविधा निःशुल्क प्रदान कर रही है, सिल्वर-रेटेड प्रोजेक्ट्स को 0.075 BAR, गोल्ड-रेटेड को 0.10 BAR और प्लेटिनम-रेटेड प्रोजेक्ट्स को 0.15 BAR की छूट दी जा रही है. यह पहल पर्यावरण-संवेदनशील डिज़ाइन और निर्माण को प्रोत्साहित करने के लिए बनाई गई है, जिससे विकासकर्ता अपने भू-भाग का अधिक कुशल उपयोग कर सकें और शहरों को अधिक हरित बना सकें.

सभी हितधारकों की साझा प्रतिबद्धता के साथ समिट का समापन  
ग्रीन राजस्थान समिट 2025 का समापन राजस्थान को हरित और कम-कार्बन भविष्य की ओर तेजी से ले जाने की सामूहिक प्रतिबद्धता के साथ हुआ. इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल (IGBC) ने सतत शहरी परिवर्तन को सहयोग, ज्ञान-साझा, नीति समर्थन और परियोजना मार्गदर्शन के माध्यम से आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया. हरित तकनीकों में रणनीतिक निवेश, सहयोगी शासन और सक्रिय भागीदारी के माध्यम से राजस्थान भारत में हरित शहरी विकास का अग्रणी राज्य बनने की दिशा में अग्रसर है.

 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

1 week ago

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

18 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

8 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

8 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

8 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

9 hours ago