होम / एक्सप्लेनर / हर घर लहराया तिरंगा, लेकिन अब उन करोड़ों झंडों का होगा क्या?

हर घर लहराया तिरंगा, लेकिन अब उन करोड़ों झंडों का होगा क्या?

केंद्र और राज्य स्तर पर 13 से 15 अगस्त के बीच झंडा लगाने की अपील की गई. इस अपील का असर साफतौर पर नज़र आया. करीब 30 करोड़ झंडों की बिक्री हुई.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

'आजादी के अमृत महोत्सव' के मौके पर 'हर घर तिरंगा' अभियान चलाया गया. इस दौरान, केंद्र और राज्य स्तर पर 13 से 15 अगस्त के बीच झंडा लगाने की अपील की गई. इस अपील का असर साफतौर पर नज़र आया. करीब 30 करोड़ झंडों की बिक्री हुई और इससे कारोबारियों की आर्थिक सेहत में भी सुधार देखने को मिला. अब सवाल ये है कि आखिर इतने करोड़ झंडों का होगा क्या?

सहेजना बड़ी जिम्मेदारी
तिरंगा हमारी आन-बान-शान का प्रतीक है, इसलिए इसे सहेज कर रखना बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी है. राष्ट्रीय ध्वज कोई सामान्य झंडा नहीं है, जिसे उतारने के बाद घर के किसी कोने में पटक दिया या फिर उसे तार-तार होने तक यूं ही लटकने दिया. तिरंगे के सम्मान से जुड़े कुछ नियम-कायदे हैं, जिनका पालन करना अनिवार्य है. ऐसे में यह सवाल लाजमी है कि अब जब 15 अगस्त बीत गया है, तो तिरंगे का क्या करना है? 

अखिलेश यादव ने दिया जवाब
इस सवाल का सरकार की तरफ से कोई जवाब अब तक नहीं आया है. जबकि 'हर घर तिरंगा' की शुरुआत की तरह ही सरकार को इस बारे में भी लोगों को जागरुक करना चाहिए था. हालांकि, निजी स्तर पर ज़रूर कुछ प्रयास हुए हैं. समाजवादी पार्टी सुप्रीमो ने इस संबंध में ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा है, ‘15 अगस्त के बाद झंडे का क्या? घबराने की ज़रूरत नहीं है. लखनऊ के लॉ मार्टिनियर गर्ल्स कॉलेज के पास इसका समाधान है'. ट्वीट में आगे लॉ मार्टिनियर गर्ल्स कॉलेज की तरफ से लिखा है- हम राज्यभर के शहरों के रिहायशी इलाकों, घरों, संस्थानों, सड़कों से जमा किए झंडे इकट्ठा कर रहे हैं. आप चाहें तो इस्तेमाल किए हुए झंडे डाक से भेज सकते हैं या कॉलेज के गेट पर भी जमा कर सकते हैं'.  

मुंबई में यह है व्यवस्था 
लखनऊ के कॉलेज की तरह मुंबई की संस्था 'माय ग्रीन सोसाइटी' ने भी तिरंगे इकट्ठा करने की मुहिम चलाई है. संस्था ने व्हाट्सऐप नंबर भी जारी किए हैं. उसकी तरफ से कहा गया है कि हम मुंबई और ठाणे की हाउसिंग सोसाइटियों से झंडा लेकर उन्हें नियमों के अनुसार रखेंगे. वहीं, मुंबई नगरपालिका (BMC) ने लोगों से अपील की है कि तिरंगे को पूरे सम्मान के साथ संभालकर अपने घर में ही रखें. एक रिपोर्ट के मुताबिक, BMC ने मुंबई में 35 लाख झंडे बांटे थे.

IOC ने शुरू की ड्राइव
इंडियन ऑयल ने भी 16 अगस्त से फ़्लैग कलेक्शन ड्राइव की शुरुआत की है. हालांकि, फिलहाल यह केवल मुंबई के लिए. कंपनी के मुंबई डिवीज़न ऑफिस की तरफ से कहा गया है कि यदि आप मुंबई के आसपास रहते हैं, तो इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर जाकर झंडा जमा कर सकते हैं. किसी और कंपनी की तरफ से अभी तक ऐसी किसी ड्राइव के बारे में सुनने में नहीं आया है.

क्या ज़रूरी है झंडा उतारना?
'हर घर तिरंगा' अभियान की शुरुआत से ही अधिकांश लोगों में इस बात को लेकर भ्रम था कि क्या 15 अगस्त के बाद झंडा उतारना ज़रूरी है? सरकारी स्तर पर भी इस बारे में कुछ स्पष्ट नहीं किया गया. हालांकि, राष्ट्रध्वज से जुड़े नियम साल भर घर, दफ़्तर या किसी सार्वजनिक स्थल पर झंडा लगाने की इजाजत देता है. सुप्रीम कोर्ट के 2004 के फैसले के बाद यह संभव हो पाया है. लिहाजा, यदि आप झंडे को अभी उतारना नहीं चाहते, तो कोई दिक्कत नहीं है.  
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

समझिए: भारतीय पासपोर्ट नागरिकता का अंतिम कानूनी प्रमाण क्यों नहीं माना जाता?

मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि पासपोर्ट कानूनी रूप से एक यात्रा दस्तावेज है, न कि नागरिकता का अंतिम प्रमाण.

26-June-2026

क्या है 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता, जिससे पाकिस्तान में मचेगा हाहाकार, कितना होगा असर?

भारत ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ 1960 से चले आ रहे जल समझौते का बोझ आगे नहीं ढोएगा, जब तक पाकिस्तान सीमा पार से आतंकवाद को प्रभावी रूप से बंद नहीं कर देता है.

24-April-2025

अमेरिका के टैरिफ लगाने से भारत के किस सेक्टर्स पर क्या होगा असर? जानिए डिटेल्स

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया को बड़ा झटका दिया है. ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है. जिससे भारत के निर्यात पर गहरा असर देखने को मिल सकता है.

03-April-2025

भारत की तरक्की को कई गुना बढ़ा रही महिला एंटरप्रेन्योर, NeoGrowth की रिपोर्ट में आया सामने

3,000 से अधिक महिला उद्यमियों के सर्वेक्षण पर आधारित इस रिपोर्ट में महिलाओं की व्यापारिक सफलता और उनके सामने आने वाली चुनौतियों दोनों को दिखाया गया है.

06-March-2025

अडानी परिवार की शादी का उत्सव: परंपरा, आधुनिकता और समाज सेवा का संगम

यह शादी सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि अडानी परिवार की समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसमें हर पहलू में कला, परंपरा और सशक्तिकरण जुड़ा हुआ है.

24-February-2025


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

18 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

16 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

16 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

17 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago