होम / खास खबर / पिता टूलमेकर, मां नर्स, लेकिन बेटा बनने जा रहा है ब्रिटेन का नया पीएम, जानिए पूरी कहानी

पिता टूलमेकर, मां नर्स, लेकिन बेटा बनने जा रहा है ब्रिटेन का नया पीएम, जानिए पूरी कहानी

ब्रिटेन के नए पीएम एक साधारण परिवार से आते हैं. वो अपने परिवार के पहले ऐसे सदस्‍य हैं जो यूनिवर्सिटी तक पढ़ाई करने पहुंचे. 

ललित नारायण कांडपाल 2 years ago

भारतीय आईटी कंपनी इंफोसिस के चेयरमैन रहे नारायण मूर्ति के दामाद और ब्रिटेन के पीएम ऋषि सूनक चुनाव हार गए हैं. जिस शख्‍स को ब्रिटेन की जनता ने अपना पीएम बनाया है वो एक सामान्‍य परिवार से आने वाला शख्‍स है. उनके पिता एक टूलमेकर थे और मां नर्स. लेकिन बेटा आज पूरी दुनिया पर किसी दौर में राज करने वाले देश के पीएम बनने जा रहे हैं.  ब्रिटेन की जनता ने वहां हुए चुनावों में जिस शख्‍स को अपना नया पीएम चुना है उसका नाम है किएर स्‍टार्मर. उनकी पार्टी को अब तक 405 सीटें मिल चुकी हैं, जबकि मौजूदा पीएम ऋषि सूनक हार मान चुके हैं. 

आखिर कौन हैं किएर स्‍टार्मर? 
ब्रिटेन में कुल 650 सीटों पर चुनाव होता है जिसमें से अब तक स्‍टार्मर की पार्टी को 405 सीटें मिल चुकी हैं, जबकि कंजर्वेटिव पार्टी के उम्‍मीदवार ऋषि सुनक 111 सीटें जीत चुकी है. किएर स्‍टार्मर का जन्‍म 2 सितंबर 1962 को ब्रिटेन में हुआ. उनके पिता एक टूलमेकर थे जबकि उनकी मां एक नर्स के रूप में काम करती थी. उनकी मां एक दुर्लभ बीमारी स्टिल्‍स रोग से भी पीडि़त थी. ये एक तरह की दुर्लभ ऑटोइम्‍यून बीमारी है.  उनकी प्रारंभिक शिक्षा रीगेट ग्रामर स्‍कूल में हुई. परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत अच्‍छी नहीं थी इसलिए 16 साल तक उनकी फीस स्‍थानीय परिषद भरता था. स्‍टार्मर प‍ढ़ाई में होनहार थे इसलिए वो अपने परिवार से पहले ऐसे शख्‍स बने जो यूनिवर्सिटी पढ़ने गया. 1987 में वकील बनने के बाद अपने काम के सिलसिले में कैरिबिया और अफ्रीका में रहे जहां उन्‍होंने मौत की सजा काट रहे कैदियों का केस लड़ा. 

राजनीति में कब आए स्‍टार्मर? 
2008 तक सक्रिय तौर पर वकालत करने के बाद स्‍टार्मर 2015 में उत्‍तरी लंदन में हाबर्न और सेंट पैनक्रास के सांसद बने. वो इससे पहले लेबर पार्टी के नेता जर्मी कार्बिन के ब्रेग्जिट सचिव के तौर पर काम कर चुके हैं. यहां उन्‍होंने दूसरे ब्रग्जिट चुनाव कराए जाने की बात कही थी. यूरोपीय यूनियन से ब्रिटेन ब्रेग्जिट प्रक्रिया के जरिए ही अलग हुआ था. 2019 मे हुए आम चुनाव में हार के बाद स्‍टार्मर ने लेबर नेता के पद के लिए चुनाव लड़ा लेकिन वो नहीं जीत सके. इसके बाद 2020 में वो लेबर पद के नेता बन गए. 

इन मुद्दों पर लड़ा था चुनाव 
किएर स्‍टार्मर ने जिन मुद्दों पर चुनाव लड़ा उनमें स्‍वास्‍थ्‍य से जुड़ा एनएचएस का मामला था जिसमें भीड़ कम करने को उन्‍होंने मुद्दा बनाया. उन्‍होंने कहा कि इस भीड़ को कम करने के लिए वो हर हफ्ते 40 हजार नियुक्तियां करेंगे. इसके लिए पैसा टैक्‍स सुधार करके लाया जाएगा. इसी तरह उन्‍होंने छोटी नावों से मानव तस्‍करी रोकने के लिए बॉर्डर सिक्‍योरिटी कमांड बनाने की भी बात कही थी. 15 लाख नए घर बनाने की बात भी उन्‍होंने कही थी और पहली बार घर खरीदने वालों को घर का अधिकार देने की बात भी कही थी. 6500 शिक्षकों की भर्ती करने की बात भी उन्‍होंने कही थी. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

1 week ago

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

15 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

13 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

13 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

19 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

17 hours ago