होम / खास खबर / दिल्ली सरकार ने शुरू करेगी लाइफटाइम स्मार्ट कार्ड, महिलाओं को नहीं खरीदनी होगी DTC बस टिकट

दिल्ली सरकार ने शुरू करेगी लाइफटाइम स्मार्ट कार्ड, महिलाओं को नहीं खरीदनी होगी DTC बस टिकट

टिकट जारी किए गए संख्याओं के आधार पर सरकार की तरफ से कंपनियों को उसकी भरपाई की जाती है. लेकिन अब तक दिल्ली में किसी भी महिला को ये फ्री के सफर की सविधा मिली हुई थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

दिल्ली में डीटीसी बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा की योजना पर ताजा अपडेट आया है. दिल्ली सरकार ने आम आदमी पार्टी द्वारा शुरू किए 'पिंक टिकट' को खत्म करते हुए लाइफटाइम फ्री स्मार्ट कार्ड लॉन्च करने की योजना बना ली है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पहले ही इस योजना को लेकर स्पष्ट कर चुकी थीं कि डीटीसी बसों में चलने वाली गुलाबी टिकट वाली स्कीम अब खत्म हो जाएगी. उनका दावा है कि गुलाबी टिकट के जरिए एक बड़े घोटाले को अंजाम दिया जा रहा था, जिसे बंद किया जाना जरूरी है.

कैसे मिलेगा लाइफटाइम स्मार्ट कार्ड?

परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली की सार्वजनिक बसों में मुफ्त यात्रा का लाभ उठाने के लिए इच्छुक महिलाओं को रजिस्ट्रेशन कराना होगा. इसके बाद उन्हें 'लाइफटाइम स्मार्ट कार्ड' जारी किया जाएगा, जो जीवनभर मान्य रहेगा. इस कार्ड को दिखाकर महिलाएं दिल्ली की डीटीसी और क्लस्टर बसों में बिना किसी शुल्क के यात्रा कर सकेंगी.

दिल्ली से बाहर की महिलाओं को झटका

नई व्यवस्था में केवल दिल्ली में रहने वाली महिलाओं को ही यह सुविधा मिलेगी. यानी यदि कोई महिला दिल्ली से बाहर की रहने वाली है, तो वह इस योजना का लाभ नहीं ले सकेगी. इससे बाहरी राज्यों से आने वाली महिलाओं के लिए यात्रा की सुविधा पहले जैसी नहीं रहेगी.

पिंक टिकट प्रणाली पर उठे सवाल

यह फैसला तब लिया गया जब मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विधानसभा में पिंक टिकट प्रणाली में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के कार्यकाल में इस योजना के तहत गड़बड़ी की गई थी, जिससे सरकारी खजाने को नुकसान हुआ. इसके समाधान के लिए अब स्मार्ट कार्ड की व्यवस्था लाई जा रही है, जिससे महिलाओं को यात्रा के लिए कोई टिकट नहीं लेना पड़ेगा और भ्रष्टाचार की संभावना खत्म हो जाएगी.

सरकार की आगे की योजना

दिल्ली सरकार अगले दो से तीन हफ्तों में इस योजना को लागू करने की तैयारी कर रही है. पात्रता की जांच के लिए महिलाओं को अपना दिल्ली निवासी होने का प्रमाण देना होगा. इसके लिए ऑनलाइन पोर्टल और अन्य सुविधाएं भी शुरू की जा सकती हैं, जिससे पंजीकरण प्रक्रिया को आसान बनाया जा सके. यह फैसला जहां दिल्ली की महिलाओं के लिए राहत भरा है, वहीं बाहरी राज्यों की महिलाओं के लिए यह एक चुनौती बन सकता है. अब देखने वाली बात होगी कि सरकार इस योजना को कितनी सुचारू रूप से लागू कर पाती है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

1 week ago

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

18 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

8 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

8 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

8 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

9 hours ago