होम / खास खबर / पूजा खेडकर के बाद सवालों में एक और IAS, आरोपों पर सफाई भी आई

पूजा खेडकर के बाद सवालों में एक और IAS, आरोपों पर सफाई भी आई

महाराष्ट्र की चर्चित ट्रेनी आईएस अधिकारी पूजा खेडकर के बाद अब सोशल मीडिया पर एक और अधिकारी पर सवाल दागे जा रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

ट्रेनी IAS अधिकारी पूजा खेडकर के बाद अब एक और आईएस चर्चा में आ गए हैं. अभिषेक सिंह पर फर्जी सर्टिफिकेट लगाकर विकलांग कोटे से UPSC में सिलेक्शन के आरोप लगे हैं. दरअसल, उनका एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह जिम में वेट उठाते नजर आ रहे हैं. इसी को लेकर वह सवालों के घरे में आ गए हैं. अभिषेक 2011 बैच के IAS अफसर हैं, लेकिन उन्होंने अक्टूबर 2023 में इस्तीफा दे दिया था. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिषेक सिंह ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा विकलांग कैटेगरी से पास की थी. उन्होंने बताया था कि वह लोकोमोटिव डिसऑर्डर से पीड़ित हैं.

बीमारी में जिम वर्कआउट कैसे?
लोकोमोटिव डिसऑर्डर से पीड़ित व्यक्ति को चलने-फिरने, उठने-बैठने में दिक्कत होती है. लेकिन अभिषेक वायरल वीडियो में जिम वर्कआउट और डांस करते नजर आ रहे हैं. इसी को लेकर विकलांग कैटेगरी के तहत उनके चयन पर सवाल उठ रहे हैं. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने UPSC चयन को अधिक पारदर्शी बनाने की मांग की है. उनका कहना है कि पहले पूजा खेडकर और अब अभिषेक सिंह के विकलांगता सर्टिफिकेट पर उठ रहे सवाल दर्शाते हैं कि चयन में अधिक पारदर्शिता की ज़रूरत है. बता दें कि महाराष्ट्र की विवादास्पद ट्रेनी IAS अधिकारी पूजा पर भी कथित तौर पर सिविल सेवा परीक्षा पास करने के लिए फर्जी विकलांगता और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) प्रमाण पत्र जमा करने के आरोप हैं.

कोटे के दुरुपयोग का आरोप
आदित्य गोस्वामी नामक एक यूजर ने  जिम में वजन उठाते हुए अभिषेक सिंह का का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है - '2010 बैच के आईएएस अभिषेक सिंह ने लोकोमोटर विकलांगता का दावा करके PwD कोटे का दुरुपयोग किया. स्पष्ट रूप से, वह ऐसी किसी विकलांगता से पीड़ित नहीं हैं'. PWD का मतलब है -पर्सन विद बेंचमार्क डिसेबिलिटी जिसमें सेरेब्रल पाल्सी, कुष्ठ रोग (लेप्रोसी) से ठीक हुए लोग, बौनापन, एसिड अटैक पीड़ित, मस्कुलर डिस्ट्रॉफी और चलने-फिरने में दिक्कत करने वाली अन्य अवस्था शामिल हैं. हालांकि, अभिषेक ने आरोपों को प्रोपेगेंडा करार दिया है. उनका कहना है कि लोग मेरे खिलाफ प्रोपेगेंडा चला रहे हैं. इसे बंद करना चाहिए.

अभिषेक ने दिया ये जवाब 
आरोपों के जवाब में अभिषेक सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म  X पर लिखा, 'वैसे तो मुझे किसी आलोचना से कोई फर्क नहीं पड़ता. ये मेरे जीवन काल में पहली बार है जब मैं अपने आलोचकों को जवाब दे रहा हूं. और वो इसलिए क्योंकि मेरे हजारों समर्थक मुझसे कह रहे हैं कि आप जवाब दें नहीं तो हमारा मनोबल टूट जाएगा.अतः ये मेरा नैतिक कर्तव्य है कि मैं सच्चाई सामने रखूं, जिससे उनका भरोसा ना टूटे. तो ये जवाब मेरे समर्थकों को समर्पित है ना कि आलोचकों को. जब से मैंने आरक्षण के पक्ष में आवाज़ उठाना शुरू किया है, आरक्षण विरोधियों की पूरी सेना ने सब काम छोड़कर मुझ पर मोर्चा खोल दिया है. उन्हें यह बात हज़म नहीं हो रही कि एक जनरल कैटेगरी का लड़का आरक्षण के पक्ष में कैसे बोल रहा है'? 

अपने दम पर पाया मुकाम 
अभिषेक ने आगे लिखा कि आपने ये कहा कि मेरे पिताजी IPS अधिकारी थे इसलिए मुझे फायदा मिला. आपको बता दूं कि मेरे पिताजी एक बहुत गरीब परिवेश से निकलकर PPS अधिकारी बने, IPS में प्रमोट हुए थे. अपने पूरे खानदान में मैं इकलौता IAS में चयनित हुआ. आपको ये भी बता दूं कि UPSC में कोई डोमिसाइल सर्टिफिकेट नहीं लगता, जिसने भी UPSC दिया है उसको पता होगा. तो ये फर्जी प्रोपेगेंडा चलाना  बंद करें. भविष्य में मुझ पर आरोप लगाने से पहले दो बार सोच लेना, मैं कोई छुई मुई नहीं हूं जो डर के बैठ जाऊंगा. मैं अपनी प्रतिभा, अपने आत्मविश्वास और साहस के दम पर चलता हूं, किसी के बाप के दम पर नहीं. मैंने अपने जीवन में जो कुछ हासिल किया है अपने दम पर हासिल किया है, किसी आरक्षण के दम पर नहीं. वहीं, ट्रेनी IAS पूजा खेडकर मामले में डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग (DOPT) के अतिरिक्त सचिव मनोज द्विवेदी के नेतृत्व एक पैनल बनाया गया है, जो उनके दस्तावेजों की जांच करेगा.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

1 week ago

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

23 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

13 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

13 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

13 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

14 hours ago